टमाटर पराठा (ठेपला)
चलो, आज फिर से वर्धा के छोटेसे किचन में बनायी हुई सिम्पलसी रेसिपी का स्वाद चखतें हैं।टमाटर पराठा बनानें के लिए सामग्री,
सामग्रीः दो टमाटर, एक बड़ी कटोरी गेहुँ का आटा,एक छोटासा प्याज, चार-पाँच लहसून की कलियाँ, एक छोटासा टुकडा अदरक,एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, पाव चम्मच हल्दी, थोडासा बारीक कटा हुआ हरा धनिया, तील(सेसमी सीडस्), एक टी स्पून पिसी हुई शक्कर, नमक स्वादानुसार, तेल
विधीः
१) प्याज छिलकर काट लिजिये।
२) प्याज, टमाटर, लहसून, अदरक की पेस्ट बनाईये।
३) एक बर्तन में गेहुँ का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, पिसी हुई शक्कर (पिसी हुई शक्कर घर में ना हो तो टमाटर के साथ शक्कर ग्राईंड कर लिजिये), तील हरा धनिया, एक चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिलाईये।
४) गेहुँ के आटे में टमाटर, प्याज, अदरक, लहसून की पेस्ट मिलाईये और अच्छे से आटे को गूंथिये। जरूरत पड़ी तो थोड़ा सा पानी आटे में डाल सकते हो। वैसे तो टमाटर की पेस्ट में आटा गूंथा जाता हैं। अलग से पानी डालनें की जरूरत नहीं पड़ती।
५) गुंथे हुये आटे को गीले कपड़े से ढककर पंद्रह बीस मिनट तक रखिये।
६) गुंथे हुये आटे के छोटे छोटे आकार के गोले बनाइये।
७) गोले को चपाती के जैसा गोल आकार में बेलिये और गर्म तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर दोनो ओर सुनहरा होने तक सेकिये।
८) टमाटर पराठा चटणी, सॉस या आचार के साथ परोसिये।
चार पाँच साल के बच्चों को पराठा आठ हिस्सों में काट कर दिजिये क्योंकी बच्चों को हाथ से रोटी या पराठा तोडनें में दिक्कत आती हैं इसलिए बच्चे मँगी, पास्ता, पिझ्झा खाना ज्यादा पसंद करते हैं।
अपने बड़े बच्चे (पती) को मत काटकर परोसिये! अरे यार मैंने ऐसे ही मज़ाक में कह दिया। कभी कभी आप के पास समय हो तो उन्हें भी पराठा काटकर प्लेट में सज़ाकर दिजिये साथ में सलाड भी दिजिये।
©ज्योत्स्ना पाटील

खूप छान वहिनी
ReplyDeleteधन्यवाद।
DeleteWow .. mam khup mst recipe...mi nkki try krel
ReplyDeleteमनापासून धन्यवाद। नक्कीच प्रयत्न करून पाहा.
DeleteWow .. mam khup mst recipe...mi nkki try krel
ReplyDeleteधन्यवाद मँडम। ट्राय करून पाहा नि कळवा.
Deleteखूप छान ग😋
ReplyDeleteधन्यवाद. आपले महाराष्टीयन पदार्थ दुसऱ्या स्टेटस् च्या मैत्रिणींना व वाचकांना करून पाहायचे आहेत म्हणून हिंदी ब्लॉग लिहित आहे. तुम्ही मैत्रिणीही प्रोत्साहन देत आहात त्याबद्दल धन्यवाद।
Delete