आज नमकीन चिरोटे बनाने के लिए मुझे चार-पाँच सहेलियों ने प्रोत्साहित किया। सहेलियों ने कहा, "अरे यार, घर में बहुत सारा घी हैं। घर में सभी डाएट पर है तो इतना सारा घी का क्या करूँ।" सहेली को बोला, "भेज़ दे मेरे घर, हमारे यहाँ सभी को घी पसंद है।" मैने सभी सहेलियों को सुझाव दिया की सीधे नमकीन चिरोटे बना और घी में तलिये।
my kitchenjd के किचन से नमकीन चिरोटे
सभी फूडी दोस्तों से मैं क्षमा चाहती हूँ। कल शाम चिरोटे की रेसिपी सेंड कर नहीं सकी। लेकीन आज मैं आप को चिरोटे की रेसिपी भेज रही हूँ। बनाईए और दूसरों को खिलाईए और खुद खाईए।
चिरोटे बनाने के लिए सामग्री चाहिएः
सामग्रीः
एक कटोरी मैदा,दो टेबल स्पून अजवाईन, दो टेबल स्पून घी, आधा कि. तेल या घी तलने के लिए, नमक स्वादानुसार। my kitchenjd के किचन से
नमकीन चिरोटे बनाने की विधीः
१) मैदा छानिये।
२) मैदे में दो टेबल स्पून तेल, नमक और अजवाईन डालिये और मिक्स किजिए। पानी डालकर मैदा गूँथ लिजिये।
३) गूँथे हुए डो को बीस-पच्चीस मिनट तक गीला कपड़ा ढ़ककर रेस्ट होने दिजिए।
४) गूँथे हुए आटे की चार लोरीया बनाईये।
५) एक लोरी लिजिये और बेलीये।
६) घी गरम किजिए और घी में दो टेबल स्पून मैदा या कॉर्नफ्लोअर डालकर घोल बना लिजिये।
७) बेली हुयी रोटी के ऊपर घी और मैदे का बँटर (बनाया हुआ घोल) लगाईये और उसके ऊपर दूसरी रोटी रखिए।
८) फिर उसके ऊपर एक और रोटी रखिये।
९) इसी तरह आप चार या पाँच रोटी रखिए और फोल्ड किजिए।
१०) फोल्ड की हुयी रोटी को इमेजेस में दिखाया है। उसी तरह से कट कर लिजिये।
११) अब कट किए हुए टुकड़ों को फिर से बेलिए।
१२) तेल गरम होने पर चिरोटे डालिये और सुनहरे होने तक तलिये।
१३) तले हुए नमकीन चिरोटे पेपर पर डालिये और ठंडे होने दिजिए। my kitchenjd के किचन से
my kitchenjd के किचन से नमकीन चिरोटे चाय के साथ खाने का आनंद लिजिये।
©ज्योत्स्ना पाटील.





