Tuesday, 14 May 2019

चवई की फल्ली (चवळीची भाजी)

चवई की फल्ली (चवळीची भाजी)
      आज की सब्जी बहुत ही कम और घर में आसानी से मिलनेवाली चीज़ों से बनायी हैं। चवई की फल्ली की सब्जी बनाने के लिए ज्यादा मसाले डालना उचित नहीं होता क्योंकी ज्यादा मसाले डालने से मूल सब्जी का स्वाद बदल जाता हैं। इसलिए कुछ सब्जीयाँ ऐसी होती हैं की उनका स्वाद बरकरार रखने के लिए कम मसाले से ही बनानी चाहिए।
        आज की रेसिपी की सामग्री में तेल और एक चीज (अमूल चीज नहीं, चीज मिन्स व्यंजन) मैने रखी नहीं हैं। आप को वह चीज ढुँढनी हैं। चलिये ढूँढिये और ढुँढते ढुँढते चवई की सब्जी बनाते हैं।
१) चवई की फल्ली के दानें निकालिये, कोमल फल्ली को छोटे छोटे टुकडों में काटिये।
फल्ली के टुकडें ओर दानों को मिक्स कर दिजिये।
२) मुँगफली के दानें भूनिये और उसकी पाउडर बना लिजिये।
३) नारियल, अदरक, लहसून की पेस्ट बना लिजिये।
४) गँस पर बर्तन रखिये और गर्म होने दिजिये।
५) गर्म बर्तन में तेल डालिये।
६) तेल गर्म होने पर जिरा, हिंग पाउडर, कढीपत्ता, नारियल, अदरक, लहसून पेस्ट डालिये और दो मिनट तक भूनिये।
७) पेस्ट सुनहरे रंग की होने पर गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालिये हिलाते हुये आधे मिनट तक तलिये।
८) सारे मसाले अच्छे से मिलाईये और चवई की फल्ली डालिये और हिलाईये।
९) चवई की फल्ली मसालों में भूनने के बाद गर्म पानी डाल दिजिये।
१०) चवई की फल्ली अच्छे से पकने दिजिये और मुँगफली की पाउडर, नमक, हरा धनिया डालिये।
११) पूरी तरह से सब्जी पकने के बाद सर्व्हिंग बाऊल में निकालिये और रोटी, भाकरी, चावल के साथ परोसिये।
          चलिये चवई की फल्ली तो बन गयी और आप को सहीं उत्तर ही मिल गया होगा।

         
           ग्रेव्ही की चवई की सब्जी आप खाईये और दुसरों को भी खिलाईये।

©ज्योत्स्ना पाटील 

No comments:

Post a Comment

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...