Saturday, 28 December 2019

                अँपल केक

घर में बहुत सारे सेब है तो कल सेब की बर्फी बनायी तो आज सेब से केक बनाकर देखते है। mykitchenjd के किचन से आज की रेसिपी है 'अँपल केक'।
अँपल केक बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः
दो अँपल, एक कटोरी मैदा, एक छोटी कटोरी सूझी, एक कटोरी शक्कर, एक छोटी कटोरी दही, एक टेबल स्पून बेकींग पाउडर, एक टी स्पून बेकींग सोडा, आधा टी स्पून नमक, एक निंबू का ज्यूस, पाँच-छह बूँदे व्हँनिला इसेन्स, आधी कटोरी तेल।


अँपल केक बनाने की विधिः
१) सेब को धोईये और छिलिये।
२) सेब की इक्वल आकार में स्लाईस काटिये।
३) सेब की स्लाईस को निबू का ज्यूस लगाकर रख दिजिये ताकि वो काले ना पडे।
४) मैदा, सूझी, बेकींग पाउडर, बेकींग सोडा, नमक छलनी से छानिये।
५) दही में पाव कटोरी पानी डालकर छाछ बनाईए।
६) छाछ, तेल और शक्कर मिक्स किजिये और बिटर से फेटीये।
७) छाछ, तेल और शक्कर के मिश्रण मे मैदा,सूझी, बेकींग पाउडर, बेकींग सोडा, नमक, इसेन्स डालकर बिटर से या हाथों से फेटीये।
८) बेकींग बाऊल को तेल लगाकर मैदा छिडकिये।
९) बेकींग बाऊल में फेटा हुआ केक का आधा मिश्रण डालिये और उसके ऊपर सेब की स्लाईस रखिए।
१०) सेब की स्लाईस के ऊपर बचा हुआ केक का आधा मिश्रण डालिये।
११) प्री हिट ओव्हन में १८०℃ पर ४५ मिनट तक बेक होने दिजिये।

१२) ओव्हन की जगह आप कुकर में केक बना सकते हो। कुकर में नमक को फैला दिजिये और उसके ऊपर रिंग रखकर रिंग पर केक के मिश्रण का बाऊल रखिए और प्रेशर कुकर की सिटी निकालकर ढक्कन लगाईए और ४५ मि. (धीमी आँच पर ) बेक किजिये। ४५ मि.के बाद गँस बंद किजिये।


१३) अँपल केक को कट किजिये और उसका स्वाद लिजिये।
टिपः एगलेस केक में इसेन्स नहीं डाला तो भी चलता हैं।
©ज्योत्स्ना पाटील।

Friday, 27 December 2019

सेब की बर्फी

                   सेब की बर्फी

        सभी पाठकों की क्षमा चाहते हुए आज की रेसिपी पोस्ट करती हूँ। पिछले पंद्रह दिनों से घर के बुजुर्ग सदस्यों की देखभाल करने में जुट गयी इसलिए नयी रेसिपी बनाने को वक्त नहीं मिला और नयी रेसिपी पोस्ट कर नहीं सकी। तो चलिए आज बनाते है, एक नयी रेसिपी। आज की रेसिपी बुजुर्ग सदस्यों से संबंधित हैं। बुजुर्ग सदस्यों को मिलने के लिए आनेवाले सभी मेहमानों ने सेब लाए और घर में जिधर देखो उधर सेब ही सेब! तो चलिए आज सेब से मिठाई बनातें हैं।
   
             सेब की बर्फी
mykitchenjd के किचन से सेब की बर्फी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,


सामग्रीः  दो सेब, एक कटोरी कसा हुआ नारीयल, एक कटोरी शक्कर, आधे निंबू का ज्यूस, तीन टेबल स्पून गेहूँ का आटा, तीन टेबल स्पून सूझी, एक टी स्पून तेल।
सेब की बर्फी बनाने की विधिःः
mykitchenjd के किचन से,
१) सेब को धोईये और छिलिये।
२) छिले हुए सेब को बारीक टुकडों में काटिये।
३) सेब के टुकडों पर निंबू का ज्यूस निचोडकर अच्छे से लगाईए ताकि सेब के टुकडे काले ना पडे।
४) नारीयल को कद्दूकस किजिये।
५) गँस ऑन किजिये और कढाई या पँन रखिए।
६) कढाई या पँन गरम होने दिजिये।
७) कढाई में सूझी भूनिये, सूझी सुनहरे होने तक भूनिये और गेहूँ का आटा डालिये सूझी और आटा एकसाथ भूनिये और एक बाऊल में निकालिए।
८) उसी कढाई मे शक्कर और कसा हुआ नारीयल डालिये। शक्कर पिघलने पर सेब के टुकडे डालिये और गाढा होने तक हिलाते रहिए।
९) जब कढाई मे नारीयल सेब का मिश्रण गाढा होने लगे तब भूना हुआ सूझी, गेहूँ का आटा डालिये और अच्छे से मिलाईए। गँस को धीमी आँचपर रखिए।
१०) प्लेट या ट्रे को तेल लगाईए।
११) मिश्रण गाढ़ा होने पर तेल लगाए प्लेट में डालिये और स्पँटुला से फैला दिजिये।
१२) मिश्रण डाली हुई प्लेट दो घंटे के लिए रेफ्रिजरेटर में रखिए।
१३) दो घंटे बाद रेफ्रिजरेटर से प्लेट निकालिए और मनचाहा आकार में काटिये।



mykitchenjd के किचन से बनायी हुई सेब की बर्फी  बच्चे, बुढ़े और सभी खा सकते है। हेल्दी बर्फी आप को भी पसंद आएगी। बनाईए और खिलाईए।
टिपः  *बर्फी के ऊपर काजू, बदाम या पिस्ता से गार्निश कर सकते हो।
*उपवास या व्रत के लिए बर्फी बनानी हो तो उसमे सूझी और गेहूँ का आटा मत डालिये।
©ज्योत्स्ना पाटील


Saturday, 14 December 2019

कॉर्न पकौडे

             कॉर्न पकौडे

          mykitchenjd के किचन से आज जरा हटके पकौडे बनाते हैं। प्याज, आलू के पकौडे सभी घरों में बनते है लेकिन कॉर्न पकौडे बहुत ही कम घरों की रसोई में बनाये जाते है। तो चलिए, आज बनाकर देखते है 'कॉर्न पकौडे' और एक नया स्वाद चखते है।
            mykitchenjd के किचन से 'कॉर्न पकौडे' बनाने के लिए सामग्री चाहिए,


सामग्रीः एक कटोरी कॉर्न के दानें, एक प्याज, दो-तीन हरी मिर्च, एक टी स्पून जीरा, आधा टी स्पून हल्दी, अपने स्वाद के अनुसार हरा धनिया,  दो टेबल स्पून कॉर्नफ्लोअर ( नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
mykitchenjd के किचन से 'कॉर्न पकौडे' बनाने की विधिः
१) कॉर्न को पानी से धोईये।
२) प्याज को छिलिये और बारीक टुकडो में काटिये।
३) मिक्सी के जार में कॉर्न के दानें, प्याज, हरी मिर्च, जीरा, हल्दी, नमक डालकर दरदरा पीस लिजिये।


४) दरदरा पीसा हुआ कॉर्न का बँटर एक बाऊल में निकालिए।
५) कॉर्न के बँटर में कॉर्नफ्लोअर और हरा धनिया मिक्स किजिए।
६) गँस ऑन किजिए और कढाई गर्म होने दिजिए।
७)कढाई गर्म होते ही तलने के लिए तेल डालिये।
८) तेल गरम होने पर हाथ से एक एक पकौडा तेल में छोडीये और मध्यम आच पर तलिए।
९) गरमागरम कॉर्न पकौडे चटणी या सॉस के साथ परोसिए।


mykitchenjd के किचन से 'कॉर्न पकौडे' खाने का आस्वाद लिजिये और लिखकर बताईए आप को यह डिश कैसी लगी।
टिपः आप कॉर्न पकौडे बनाते समय आप के स्वादानुसार लहसून, अदरक भी डाल सकते है।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Wednesday, 11 December 2019

बेंगन पराठा

                  बेंगन पराठा
 
mykitchenjd के किचन से आज की रेसिपी हैं 'बेंगन पराठा'। बहुत सारे बच्चे और घर के कुछ सदस्य बेंगन का नाम सुनते ही नखरें करना शुरू कर देते हैं। मेरे पती को तो बेंगन के नाम से ही अँलर्जी है और मुझे तो बेंगन बहुत ही पसंद हैं। बेंगन तो बनाना है और सब को खिलाना भी हैं तो मैने एक तरकीब ढूँढ ली हैं और वो तरकीब हैं 'बेंगन का पराठा'।
         तो चलिए, my kitchenjd के किचन में।
बेंगन पराठा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,


सामग्रीः एक बेंगन, एक उबला हुआ आलू, एक प्याज, दो हरी मिर्च, पाँच-छह लहसून की कलियाँ, अपने स्वाद के अनुसार हरा धनिया, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून राई, एक टी स्पून जीरा, नमक स्वादानुसार, तीन टेबल स्पून तेल।
आधी कटोरी गेहूँ का आटा, आधी कटोरी मैदा।


                                        

आप बेंगन पराठा की सामग्री तैयार रखिए, दोपहर में बेंगन पराठा बनाते हैं।
बेंगन पराठा बनाने की विधिः
१) बेंगन को ऊपर से थोडासा तेल लगाईए और गँस या कोयले पर रखकर भूनिये।
२) भूने हुए बेंगन का ऊपर का काला छिलका निकालिए।
३) भूने हुए बेंगन को और ऊबले हुए आलू को एकसाथ मँश किजिये।
४) प्याज को छिलिये और बारीक टुकडों में काटिए।
५) हरी मिर्च और लहसून को बारीक टुकडों में काट लिजिये।
५) गँस ऑन किजिए और कढाई को गर्म होने दिजिए।
६) कढाई गर्म होते ही एक टेबल स्पून तेल डालिए।
७) गरम तेल में राई, जिरा, हरी मिर्च, लहसून और प्याज डालकर भूनिये।
८) प्याज सुनहरा होते ही गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालिए।
९) सारे मसाले अच्छे से भूनने के बाद मँश किया हुआ बेंगन और आलू डालिए।
१०) सारी चीजें अच्छे से मिलाईये और नमक, हरा धनिया डालकर मिक्स किजिए।
११) बेंगन पराठा का मिश्रण ठंडा होने दिजिए।


१२) गेहूँ का आटा, मैदा, नमक और एक टी स्पून तेल डालकर आटे को पानी डालकर गूँथीये।
१३) गूँथे हुए आटे को पंद्रह मिनट तक रेस्ट होने दिजिए।
१४) गूँथे हुए आटे की छोटी छोटी लोरीयाँ बनाईए।
१५) एक लोरी लेकर रोटी बनाईए और उसमें बेंगन की सब्जी डाल दिजिए।
१६) बेंगन की स्टफिंग भरनें के बाद रोटी को मोदक की तरह बंद किजिए और हाथ से बंद किजिये और फिर से बेलिये।
बेंगन भरा हुआ पराठा हल्के हाथों से बेलिए।
१७) गँस पर तवा गर्म होते ही पराठा डालिए और सेंकीये।

१८) दोनों तरफ़ से तेल लगाकर पराठा सेंकीये और गरमागरम सॉस, आचार के साथ परोसिए।


mykitchenjd के किचन में बनाया हुआ बेंगन पराठा आप को कैसा लगा यह जरूर बताईए।
आप के सुझाव हमें नए प्रयोग करने का हौसला देते है।
टिपः बेंगन पराठा दही के साथ ना खाए तो अच्छा है।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Wednesday, 4 December 2019

पनीर मसाला

              mykitchenjd के किचन से - पनीर मसाला
     
            mykitchenjd के किचन से सभी फूडी दोस्तों को प्यार भरा नमश्कार।
शाकाहारी फूड़ी दोस्तों का सबसे प्यारा कोई होगा तो वो हैं 'पनीर'। पनीर में प्रोटिन्स की और कँल्शियम की मात्रा अधिक है इसलिए शाकाहारी लोग पनीर खाना ज्यादातर पसंद करते है। लेकीन पनीर की एक ही डीश खा कर सभी ऊब जाते है। तो पनीर अलग अलग डिशेस बनाकर खानें का  मजा कुछ और ही है।
तो चलिए, mykitchenjd के किचन में आज बनाते है 'पनीर मसाला'।
पनीर मसाला बनाने के लिए सामग्री चाहिएः


सामग्रीः पाव कि.ग्रँम पनीर, एक प्याज, एक टमाटर, एक टी स्पून जीरा, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, सात आठ काजू,एक टी स्पून बटर, दो टेबल स्पून तेल, हरा धनिया,नमक स्वादानुसार।



पनीर मसाला बनाने की विधिः
१) काजू एक घंटे के लिए पानी में भिगोईये।
२) प्याज छिलिये और काटिये।
३) टमाटर को काटिये।
४) प्याज और टमाटर मिक्सी के जार में डालिये और पेस्ट बनाईए।
५) प्याज टमाटर की पेस्ट बाऊल में निकालिए और उसी जार में काजू की पेस्ट बनाईए।
६) गँस ऑन किजिए और कडाही को गर्म होने दिजिए।
७) कडाही गर्म होते ही तेल डालिए।
८) गरम तेल में जीरा और प्याज टमाटर की पेस्ट डालिए और धीमी आँचपर भूनिये।
९) प्याज टमाटर जब तेल छोडने लगे तब गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालिए और एक मिनट तक सारे मसाले भूनिए।
१०) सारे मसाले अच्छे से भूनने के बाद आधा गिलास गरम पानी छोड दिजिए।
११) पनीर को बारीक टुकडो में काटिए।
१२) कडाही में पानी जब उबलने लगे तब पनीर के टुकडे छोड दिजिए और नमक डालिए।


१३) पनीर के टुकडे छोडने के बाद काजू की पेस्ट डालिए और अच्छे से मिला दिजिए।
१४) सबसे आखिर में हरा धनिया डालकर एक मिनट पनीर मसाला उबालिए।
१५) पनीर मसाला सर्व्ह करते समय ऊपर से बटर डालिए।
१६) गरमागरम पनीर मसाला रोटी, फुलका, पराठा और चावल के साथ सर्व्ह किजिए।

mykitchenjd के किचन से 'पनीर मसाला' आप को पसंद आया या नहीं इसके बारे में जरूर लिखकर बताइये। 


टिपः पनीर मसाला में थोडीसी शक्कर डालकर स्वाद बढ़ा सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Wednesday, 27 November 2019

टेस्टी सब्जी

         mykitchenjd के किचन से    तुरई की टेस्टी सब्जी
आज की टेस्टी लेकीन सिम्पलसी सब्जी बनाते हैं। आज की टेस्टी सब्जी का नाम हैं 'तुरई की सब्जी'।
तुरई की सब्जी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
 mykitchenjd के किचन से
सामग्रीः दो तुरई, छोटी कटोरी मूँगदाल, एक प्याज, एक टमाटर, छह-सात लहसून की कलियाँ, एक छोटा टुकडा अदरक,एक हरी मिर्च, हरा धनिया, दो टेबल स्पून मूँगफली की पाउडर, आधा टी स्पून राई, आधा टी स्पून जीरा, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, नमक स्वादानुसार, दो टेबल स्पून तेल। mykitchenjd के किचन से



तुरई की टेस्टी सब्जी बनाने की विधिः
१) तुरई को ऊपर से छिलिये, धोईये और बारीक टुकडों में काट लिजिये।
२) प्याज को छिलिये और काटिये।
३) अदरक, लहसून को बारीक टुकडों में काट लिजिये।
४) मूँगदाल को दो घंटे पहले से पानी में भिगोईये।
५) हरा धनिया धोईये और बारीक काटिये।
६) गँस पर कडाही या पँन रखिए और गर्म होने दिजिए।
७) कडाही गर्म होते ही तेल डालिये।
८) तेल गरम होने के बाद राई, जीरा, अदरक, लहसून और प्याज डालिये।
९) प्याज को तलने दिजिए और बाद में हरी मिर्च, टमाटर डालिये और भूनिये।
१०) सारी चीज़े अच्छे से भूनने के बाद गरम मसाला , लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालिये और भूनिये।
११) मसाले अच्छे से भूनते ही भिगोई हुयी मूँगदाल, तुरई के टुकडों को डालिये।
१२) सभी चीजों को भूनिये और एक गिलास गरम पानी डालकर ढक्कन रखकर धीमी आँच पर पकाईए।
१३) दस मिनट पकने के बाद हरा धनिया, नमक और मूँगफली की पाउडर डालिये और फिर से पाँच मिनट पकाईए।
१४) गरमागरम तुरई की टेस्टी सब्जी रोटी, भाकरी या चावल के साथ परोसिए और खाने का आनंद लिजिये।

 mykitchenjd के किचन से


टिपः इस रेसिपी में मूँगफली की पाउडर डालना या न डालना आप के स्वाद के अनुसार है।
२) जिन्हें मूँगफली खाने से परहेज हैं वो मूँगफली पाउडर ना डाले।
©ज्योत्स्ना पाटील.
मेरा ब्लॉग पढनेवाले पाठकों में भारत के अलावा युनायटेड  स्टेटस, यू.के., ऑस्ट्रेलिया, स्विडन, सिंगापूर, इटली, जर्मनी, आयर्लंड,पोर्तुगाल, मलेशिया, इंडोनेशिया के पाठक भी जुड़ गए। यह मेरे लिए खुशी की बात है।
26 नवम्बर को 'झेकीया' से भी पाठक जुड़ गए।

Saturday, 16 November 2019

मसूर चीज टिक्की

 mykitchenjd के किचन से मसूर चीज टिक्की

      बच्चे मसूर की दाल खाना ज्यादातर पसंद नहीं करते हैं। बच्चों को मसूरदाल खिलातें हैं वो भी एक नए अंदाज़ में और उनके पसंदीदा चीज के साथ।
       मसूर चीज टिक्की बनाने के लिए नीचे दी हुयी सामग्री जुटा लिजिये।
मसूर चीज टिक्की के लिए सामग्री चाहिए, mykitchenjd के किचन से


सामग्रीः एक कटोरी मसूरदाल, चीज (अपनी आवश्यकतानुसार), दो हरी मिर्च, दो ब्रेड की स्लाईस, पाँच-छह लहसून की कलियाँ, अदरक का छोटासा टुकडा, एक प्याज़, एक टी स्पून जीरा, दो टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार। mykitchenjd के किचन से

मसूर चीज टिक्की बनाने की विधिः
१) रातभर या पाँच-छह घंटे मसूरदाल को पानी में भिगोईये।
२) प्याज़ को छिलिये और बारीक टुकडों में काटीये।
३) लहसून को छिलिये, अदरक और मिर्च के टुकडे किजिए।
४) मिक्सी के जार में मसूरदाल (दाल में से पानी निकाल लिजिये), प्याज़, अदरक, लहसून, हरी मिर्च, जीरा, ब्रेड (ब्रेड के टुकडे कर लिजिये) के टुकडे, नमक सारी चीजें अच्छे से पीस लिजिये।


५) गँस ऑन किजिए और तवे को गर्म किजिए।
६) गर्म तवे पर तेल डालिये और उसके ऊपर पीसा हुआ दाल का मिश्रण डालिये और चम्मच से फैलाईये, फैलाए हुए मिश्रण के ऊपर चीज का एक टुकडा रख दिजिए और फिर से उसके ऊपर दाल का मिश्रण डाल दिजिए।
७) टिक्की को पलट दिजिए और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकीये।
८) गरमागरम मसूर चीज टिक्की सॉस या चटणी के साथ परोसिए।

 mykitchenjd के किचन से

टिपः टिक्की में चीज की जगह पर आप उबले हुए आलू की स्लाईस या बंदगोभी, गाजर कद्दूकस कर के डाल सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Friday, 8 November 2019

हुम्मस

        my kitchenjd के किचन से  आज की रेसिपी 'हुम्मस'



आज की रेसिपी आसान और झट से बननेवाली है।  आज की रेसिपी अरब कंट्री में बनायी जाती है लेकीन आज यह रेसिपी दुनियाभर में बड़े चाव से चखी जाती हैं। आप यह रेसिपी बनाने के लिए सामग्री तैयार रखिए।
 my kitchenjd के किचन से

 my kitchenjd के किचन से 

चलिए, शाम को बनाते हैं सिम्पलसी लेकीन पोषकद्रव्ये से भरी रेसिपी।

चलिए, आज की रेसिपी के बारे में बहुत सारी फूडी सहेलियों ने पूछा, "कौनसी रेसिपी है।" तो अब बता ही देते है। आज की रेसिपी का नाम है 'हुम्मस।'
      गर्मी के दिनों में महाराष्ट्र में और भारत के कुछ जगह पे 'कच्चे आम की दाल' यानी 'कैरीची डाळ' बनाते है उसी तरह अरब देशों में छोले से हुम्मस बनाते है। यह स्वादिष्ट और पोषणयुक्त रेसिपी है।
हुम्मस बनाने की विधिः
१) छोले रातभर या सात-आठ घंटे पानी में भिगोईये।
२) प्रेशर कुकर में छोले, एक टी स्पून तेल, आधा टी स्पून नमक और एक कप पानी डालकर पाँच-छह सिटीयाँ लिजिए।
३) उबले हुए छोले, जीरा, लहसून, मिरी पाउडर, तील, नमक, तेल यह सारी चीजें मिक्सी के जार में डालकर पीसीये।
४) एक कटोरी मे पीसा हुआ हुम्मस निकालिये।
५) हुम्मस के ऊपर तेल डालिये और लाल मिर्च पाउडर छिडकिये।
६) हुम्मस पीटा ब्रेड के साथ खाया जाता है लेकीन आप ब्रेड, रोटी, पराठा, पुरी, खाकरा और टोस्ट के साथ भी खा सकते हो।
७) हुम्मस में लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालना या न डालना यह आप के इच्छा के अनुसार हैं।
 my kitchenjd के किचन से
टिपः हुम्मस के लिए ऑलिव्ह ऑईल का इस्तेमाल करते है लेकीन आप घर में यूज होनेवाला तेल डाल सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Monday, 4 November 2019

नारीयल पराठा


            my kitchenjd के किचन से     नारीयल पराठा
दिवाली के दिनों में घर में बहुत सारे नारीयल है तो उनका अलग तरीके से इस्तेमाल करने के लिए आज मैं एक नयी रेसिपी बनानेवाली हूँ। मैने बनाकर खायी है, आप भी बनाईये और खाने का आनंद लिजिये। तो चलिए लग जाते है अपने अपने काम पे। मै रेसिपी बताती हूँ और आप रेसिपी बनाईए।
नारीयल पराठा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,

सामग्रीः एक कटोरी कसा हुआ नारीयल, एक कटोरी गेहूँ का आटा, एक कटोरी बारीक कटा हुआ प्याज़, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, हरा धनिया, दो टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।

 my kitchenjd के किचन से

नारीयल पराठा बनाने की विधिः
१) नारीयल को कद्दुकस किजिये।
२) प्याज़ बारीक टुकडों में काटीये।
३) हरा धनिया धोईये और काटीये।
४) गेहूँ का आटा लिजिये।
५) गेहूँ के आटे में नमक, एक टी स्पून तेल डालकर गूँथिये और दस मिनट रेस्ट होने दिजिए।
६) गैस ऑन किजिये, कडाही को गर्म होने दिजिए।
७) कडाही गर्म होनेपर तेल डालिये और प्याज़ डालकर भूनिये।
८) प्याज़ भूनने के बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, कसा हुआ नारीयल और हरा धनिया डालिये और आधा मिनट तक भूनिये।


९) गूँथे हुए आटे के गोले बना लिजिये।
१०) एक गोला लेकर रोटी बेलिये।


११) बेली हुयी रोटी के आधे हिस्से में नारीयल, प्याज़ के मिक्चर को फैलाईये।


१२) रोटी का आधा हिस्सा मिक्चर के ऊपर मोड दिजिए, फिर एक बार मोडीये और तिकोनाकार पराठा को फिर से हल्के हाथों से बेलिये।
१३) नारीयल पराठा को सेंखते समय दोनों तरफ़ से तेल छोडकर सेंकीये।
१४) गरमागरम नारीयल पराठा चटणी, आचार या सॉस के साथ परोसिए।

 my kitchenjd के किचन से

 my kitchenjd के किचन से  आप को नारीयल पराठा कैसा लगा यह कमेंट्स बॉक्स में लिखकर बताईए। बनाते समय आप को कुछ दिक्कत आयी हो तो उसके बारे में भी लिखिये। आप का कुछ सुझाव हो तो बताईए हमें कुछ नया सिखनें को तो मिलेगा।
© ज्योत्स्ना पाटील.



Saturday, 2 November 2019

नारीयल की चटणी


             my kitchenjd के किचन से    हटके नारीयल की चटणी
दिवाली की धूमधाम खत्म हो गयी और सभी अपने अपने काम पे लग गए। घरेलू महिला भी रोज़मर्रा की सब्जी रोटी बनाने मे जुड़ गयी। दिवाली के दिनों में घर में इधर उधर रखे हुए नारीयल कह रहें, "अरे भाई, कोई हमारे तरफ़ तो देखे!" चलो, आज समय निकालकर नारीयल की तरफ़ ध्यान देते हुए कुछ ना कुछ बना ही डालते है।
      तो चलिए, आज नारीयल की चटणी बनाते है और सभी को खूश कर देते हैं क्योंकी सभी तले हुए व्यंजन और मिठाई खा कर ऊब गए है। आज नमकीन पराठों के साथ नारीयल की चटणी खाने का मज़ा कुछ और ही है।
       फिर मिलते है शाम को नारीयल की चटणी के साथ तब तक आप नारीयल की चटणी के लिए सामग्री तैयार रखिये। my kitchenjd के किचन से
सामग्रीः आधी कटोरी कसा हुआ नारीयल, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, चार-पाँच लहसून की कलियाँ, एक टी स्पून जीरा, चार-पाँच भिगोये हुए छोले, एक टी स्पून तील, एक टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।


१) कसा हुआ नारीयल लिजिये।
२) कसा हुआ नारीयल, लहसून, लाल मिर्च पाउडर, तील, भिगोये हुए छोले, नमक सारी सामग्री मिक्सी के जार में डालिये और थोडासा पानी डालकर पीस लिजिये।
३) गैस को ऑन किजिये और कडाही को गर्म किजिये।
४) कडाही में तेल डालिये और तेल गर्म होनेपर जीरा डालिये।
५) जीरा डालने के बाद तुरंत पीसी हुयी नारीयल की चटणी डालिये और एक मिनट तक भूनिये।
६) गरमागरम नारीयल की चटणी बाऊल में या कटोरी में निकालिये।


७) गरमागरम हटके नारीयल की चटणी रोटी, फुलके, नमकीन परोठे, ब्रेड के साथ परोसिए और आनंद लिजिये।
 my kitchenjd के किचन से

 my kitchenjd के किचन से 


टिपः हटके नारीयल की चटणी के ऊपर से एक टी स्पून तेल डाल सकते है।
©ज्योत्स्ना पाटील.

पेटभर खाना खानें के बाद 'क्रिष्णा का मीठा पान' हो तो सोने पे सुहागा।


Saturday, 26 October 2019

चोराफली

             my kitchenjd के किचन से    चोराफली
   
          दिपावली के दिनों में मीठा खाने से नमकीन या स्पाइसी व्यंजन खाना पसंद करते है। सभी डायबेटीस या तेज़तर्रार खानेवालों के लिए आज स्पाईसी, क्रंची चोराफली बनाते हैं।
चोराफली बनाने के लिए सामग्री चाहिए,  my kitchenjd के किचन से


सामग्रीः एक कटोरी उडददाल का आटा, एक कटोरी बेसन, एक कटोरी मैदा, एक टी स्पून काला नमक,एक टी स्पून रेग्युलर नमक, एक टी स्पून लाल मिर्च पावडर, तलने के लिए तेल।
सो टेस्टी चोराफली बनाने विधिः
१) उडददाल का आटा, बेसन, मैदा छानिये।
२) उडददाल का आटा, बेसन, मैदा, काला नमक, रेग्युलर नमक सभी मिक्स किजिए।
३) मिक्स किया हुआ आटा पानी डालकर गूँथिये।
४) गूँथे हुए आटे को पंद्रह-बीस मिनट तक रेस्ट होने दिजिए।


५) आटे की छोटी छोटी लोरीयाँ बना लिजिये।
६) एक लोरी लिजिये और पतला बेलीये।
७) बेली हुयी पतली रोटी को पतले और लंबे आकार में काटिये।
८) गैस ऑन कर के कडाही को गर्म कर के तेल डालिये।
९) तेल गरम होते ही बेली हुयी चोराफली डालिये और सुनहरा होने तक तलिये।
१०) तली हुयी चोराफली पेपर पर डालिये और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर छिडकिये।
११) ठंडे होने के बाद चोराफली को डिब्बे में  भरकर रखिए। my kitchenjd के किचन से

दिवाली के दिनों में चोराफली खाने का मज़ा कुछ और ही है। आप भी खाईए और अपनों को खिलाईये।
दिपावली की आप सब को  my kitchenjd के किचन से हार्दिक शुभकामनाएँ।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Thursday, 24 October 2019

नमकीन चिरोटे

     
आज नमकीन चिरोटे बनाने के लिए मुझे चार-पाँच सहेलियों ने प्रोत्साहित किया। सहेलियों ने कहा, "अरे यार, घर में बहुत सारा घी हैं। घर में सभी डाएट पर है तो इतना सारा घी का क्या करूँ।" सहेली को बोला, "भेज़ दे मेरे घर, हमारे यहाँ सभी को घी पसंद है।" मैने सभी सहेलियों को सुझाव दिया की सीधे नमकीन चिरोटे बना और घी में तलिये।

           my kitchenjd के किचन से    नमकीन चिरोटे
सभी फूडी दोस्तों से मैं क्षमा चाहती हूँ। कल शाम चिरोटे की रेसिपी सेंड कर नहीं सकी। लेकीन आज मैं आप को चिरोटे की रेसिपी भेज रही हूँ। बनाईए और दूसरों को खिलाईए और खुद खाईए।
चिरोटे बनाने के लिए सामग्री चाहिएः

सामग्रीः
एक कटोरी मैदा,दो टेबल स्पून अजवाईन, दो टेबल स्पून घी, आधा कि. तेल या घी तलने के लिए, नमक स्वादानुसार। my kitchenjd के किचन से
नमकीन चिरोटे बनाने की विधीः
१) मैदा छानिये।
२) मैदे में दो टेबल स्पून तेल, नमक और अजवाईन डालिये और मिक्स किजिए। पानी डालकर मैदा गूँथ लिजिये।

३) गूँथे हुए डो को बीस-पच्चीस मिनट तक गीला कपड़ा ढ़ककर रेस्ट होने दिजिए।
४) गूँथे हुए आटे की चार लोरीया बनाईये।
५) एक लोरी लिजिये और बेलीये।
६) घी गरम किजिए और घी में दो टेबल स्पून मैदा या कॉर्नफ्लोअर डालकर घोल बना लिजिये।
७) बेली हुयी रोटी के ऊपर घी और मैदे का बँटर (बनाया हुआ घोल) लगाईये और उसके ऊपर दूसरी रोटी रखिए।

८) फिर उसके ऊपर एक और रोटी रखिये।
९) इसी तरह आप चार या पाँच रोटी रखिए और फोल्ड किजिए।
१०) फोल्ड की हुयी रोटी को इमेजेस में दिखाया है। उसी तरह से कट कर लिजिये।
११) अब कट किए हुए टुकड़ों को फिर से बेलिए।

१२) तेल गरम होने पर चिरोटे डालिये और सुनहरे होने तक तलिये।
१३) तले हुए नमकीन चिरोटे पेपर पर डालिये और ठंडे होने दिजिए। my kitchenjd के किचन से
 my kitchenjd के किचन से नमकीन चिरोटे चाय के साथ खाने का आनंद लिजिये।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Tuesday, 22 October 2019

बातें

                   सहेलियों की बातें
   मेरी कुछ सहेलियों ने पूछा,"ज्योत्स्ना, इतने बड़े परिवार के लिए एक कटोरी के म्हैसूरपाक से कैसे चलेगा।" सहेलियों ने हँसते हँसते पूछा उन्हें पता ही नहीं हैं की इस साल हमारे यहाँ दिवाली मनाएँँगे या नहीं। मैने सहेलियों से कहा, "अरे यार, एक कटोरी का म्हैसूरपाक मैने बनाया क्योंकी यह मेरे प्रोफेशन से जुड़ी ब्लॉग के लिए बनाया, घर में खाने के लिए नहीं।"
       पूरे परिवार के लिए बनाना हो तो एक किलो चना बेसन लगता हैं, तब सभी खा सकतें है।

  इस साल हमारे परिवार में दिवाली की चहलपहल नहीं, कुछ भी करने के लिए मन तैयार नहीं। हर घर में कभी ना कभी दिवाली का सूनापन होता ही हैं क्योंकी घर में एक सदस्य की कमी हमेशा खलती हैं।तीस-पैंतीस सदस्य के परिवार में किसी एक सदस्य की कमी सब को तकलीफ़ देती हैं। बड़े देवर का अचानक चले जाना सभी को उदास कर देता हैं। क्या था और क्या हो गया!  इस साल हम सब की दिवाली तकलीफ़ देय हैं इसलिए अपनी तकलीफ़ दूर करने का सही तरीका  है की, अपने अपने काम में डूब जाना(बिझी रहना)।
    आज मैं सभी पाठकों को एक नयी नमकीन रेसिपी बतानेवाली हूँ। रेसिपी का नाम हैं, नमकीन चिरोटे' चिरोटे मीठे भी बनाते है लेकीन नमकीन चिरोटे चाय के साथ खाने का मज़ा कुछ और ही हैं।
      पोर्तुगाल, जर्मनी के साथ इंडोनेशिया, आयर्लंड से भी पाठक ब्लॉग पढनें लगे इस बात की बहुत ही खुशी हैं।
        नमकीन चिरोटे बनाने के लिए सामग्री तैयार रखिए, मैदा, नमक, घी, तेल, अजवाइन।
बनाते है शाम को 'नमकीन चिरोटे'।
©ज्योत्स्ना पाटील.



अन्नपूर्णा वैशू

                धन्यवाद वैशू
      आज दोपहर में मैने 'म्हैसूरपाक' की रेसिपी पोस्ट करने के बाद मेरी सहेली वैशाली थोरात ने आधे घंटे में ही म्हैसूरपाक बनाया और म्हैसूरपाक की इमेज व्हाट्सएप पे मुझे भेज दी। फोन पे उन्होंने ने कहा, "अच्छा हुआ तुम ने म्हैसूरपाक की रेसिपी भेजकर मेरी परेशानी दूर कर दी। बारीश की वजह से चकली, चिवडा, सेव बना नहीं सकती। आज क्या करूँ ऐसा सोच रही थी तब तुम्हारी रेसिपी सामने आयी और पढकर मैने तुरंत चूल्हें (गैस) पर कडाही रखकर लग गयी म्हैसूरपाक बनाने में। मेरी दिवाली की शुरूआत चंगी हो गयी यार, धन्यवाद।"
      वैशू की बातें सुनकर मेरा रेसिपी पोस्ट करने का प्रयास कामयाब हुआ, इस बात की खुशी हैं। दिल से शुक्रिया वैशू।
वैशू ने बनाया हुआ म्हैसूरपाक। सच्ची लगन।

©ज्योत्स्ना पाटील.

म्हैसूरपाक

आज की रेसिपी 'म्हैसूरपाक'
       दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
       आज से दिवाली के लिए रेसिपी बनाते हैं। दिवाली हो और मीठा ना हो ऐसा हो नही सकता।दिवाली हैं तो मीठा होना ही चाहिए, तो चलिए, शुरूआत करते हैं कुछ मीठे से। आज की पहली रेसिपी बनाते हैं सम्राट चना बेसन से। रेसिपी का नाम सुनते ही आपके मुँह में पानी आ जाएगा। आज की रेसिपी हैं, 'म्हैसूरपाक।'
        'म्हैसूरपाक' से जुड़ी बहुत सी यादें तरोताज़ा हो जाती हैं। मैने बनाया हुआ 'म्हैसूरपाक' आप को किसी भी स्वीट मार्ट में या मिठाई के दुकान में नहीं मिलेगा क्योंकी मैने बनाए हुए 'म्हैसूरपाक' में आप को अनावश्यक घी की मात्रा नहीं मिलेगी यहीं इस की खासियत हैं और दूसरी खासियत यह हैं की जिनके मुँह में दाँत नहीं ऐसे घर के बुढ़े सदस्य भी खा सकतें हैं।


        'म्हैसूरपाक' बनाने के लिए मैं खासतौर पर सम्राट चना बेसन का इस्तेमाल करती हूँ। तो चलिए बनाते हैं 'म्हैसूरपाक'।
'म्हैसूरपाक' बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः
आधी कटोरी घी, एक कटोरी सम्राट चना बेसन, डेढ कटोरी शक्कर (चिनी)
बनाने की विधिः
१) चने का आटा छानिये।
२)गैस ऑन किजिए और गैसपर बर्तन रखिये।
३) बर्तन में घी डालिये और घी को पिघलने दिजिए।
४) घी को ज्यादा गरम मत किजिए। पतला होनेतक गर्म किजिए।
५) गैस बंद किजिए और पिघले हुए घी में चने का आटा(बेसन) डालिये।


६) घी और चने का आटा अच्छे से मिक्स किजिए।
७) गैस ऑन करके कडाही रखिये और कडाही में आधी कटोरी पानी डालिये।
८) कडाही के पानी में शक्कर मिक्स किजिए और शक्कर पिघलने तक हिलाईये। पानी कम लगे तो एक टेबल स्पून पानी डालिये।


९) थाली को घी लगाकर रख दिजिए।
१०) शक्कर पिघलतें ही घी और बेसन का बँटर(मिश्रण) डालिये और लगातार हिलातें रहिए।


११) मिश्रण गाढ़ा होने दिजिए और जब मिश्रण में जाली आ जाए तो तुरंत घी लगायी हुयी थाली में मिश्रण डाल दिजिए।
१२) थाली में मिश्रण डालते समय थाली को हिलाना नहीं हैं।

१३) मिश्रण थाली में डालते ही तुरंत छुरी से मनचाहा आकार में 'म्हैसूरपाक' को कट किजिए।

टिपः ठंडा होने के बाद 'म्हैसूरपाक' मनचाहा आकार में काट नहीं सकते इसलिए तुरंत काटिये।
©ज्योत्स्ना पाटील.


Monday, 21 October 2019

नमस्कार,
मेरा ब्लॉग पढनेवाले यूएसए, यूके, ऑस्ट्रेलिया, सिंंगापूर, चीन, मलेशिया, स्विडन, जर्मनी के साथ पोर्तुगाल, स्वित्झर्लंड, स्पेन, पोर्तो रिको, इंडोनेशिया,आयर्लंड,और अननोन रिजन से ही पाठक जुड़ गए इस बात की खुशीं हैं। आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

      दिवाली नज़दिक आ रहीं है और विदेश में रहनेवालें बच्चों की माँ परेशान हैं कि, मैं क्या करूँ? मेरे बच्चे को तो करंजी, चिरोटे बहुत पसंद हैं। उसे दिवाली की मिठाई, नमकीन कैसे भेजूँ। लेकीन परेशानी की कोई बात नहीं। आप की सेवा में 'S.R.Enterprises' है तो परेशानी की कोई बात नहीं।
      'S.R.Enterprises'  आप के बच्चों तक आप का दिवाली फराल पहुँचानेंं में कामयाब हैं। आप
बेफ़िक्र होकर आप का दिवाली फराल विदेश में भेज़ सकतें हो वो भी 'S.R.Enterprises '   केे जरिए। तो चलिए कल सेे हम नयी नयी डिशेस बनाएँँगे वो भी दिवाली के त्योहार के लिए।
©ज्योत्स्ना पाटील.


चना मिसल

चना मिसल

"मम्मी आज नाश्तें में क्या हैं?" ऐसा सवाल पूछतें ही मैने जवाब दिया,"चना मिसल।" चना मिसल का नाम सुनतें ही बच्चे झट से कह देतें हैं, "मम्मी, चना मिसल के साथ 'सानप का भत्ता' होगा तो मिसल खानें में मजा हैं।" बचपन से 'सानप का भेल भत्ता' खानें की आदत बडे होकर भी छूटी नहीं। मिसल के साथ सानप का भेल भत्ता यह समीकरण हमेशा के लिए बन गया। आज भी बच्चे पूना जाते समय सानप का भेल भत्ता साथ ले जाते हैं तो चलिए बनातें हैं चना मिसल वो भी सानप भेल भत्ता के साथ।


चना मिसल बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी चने, एक प्याज़, पाँच-छह लहसून की कलियाँ, एक छोटा टुकडा अदरक, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हिंग पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी पाउडर, आधा टी स्पून शक्कर, नमक स्वादानुसार,  एक टेबल स्पून तेल, आधी कटोरी सानप भेल भत्ता
चना मिसल बनाने की विधिः
१) सात-आठ घंटे चने पानी में भिगोईये।
२) भिगोये हुए चने पानी में से निकाल लिजिये।
३) प्रेशर कुकर में चने, नमक, हल्दी पाउडर, हिंग पाउडर, एक टी स्पून तेल डालकर चार-पाँच सिटीयाँ लिजिये।
४) गैस ऑन किजिए और कडाही गर्म होने दिजिए।
५) कडाही गर्म होनेपर तेल डालिये।
६) तेल गर्म होने के बाद राई, जीरा, करीपत्ते, अदरक, लहसून और प्याज़ डालकर भूनिये।
७) प्याज़ सुनहरा होनेपर गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनिये।
८) सारे मसाले अच्छे से भूनिये और नमक(नमक डालते समय चने पकाते हुए भी डाला था, इस बात का ध्यान रखिये।), शक्कर और हरा धनिया डालकर ढक्कन रखकर चना मिसल को एक मिनट पकाईए।
९) गरमागरम चना मिसल प्लेट में सर्व्ह किजिए और ऊपर से 'सानप भेल भत्ता' डालिये।
१०) चना मिसल और सानप का भेल भत्ता का स्वाद चखियें और आनंद लिजिये। साथ में निंबू, टमाटर, प्याज़ का कॉम्बिनेशन पूछो मत। चलिए, खाईये और खिलाईये।




©ज्योत्स्ना पाटील.

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...