Showing posts with label म्हैसूरपाक. Show all posts
Showing posts with label म्हैसूरपाक. Show all posts

Tuesday, 22 October 2019

म्हैसूरपाक

आज की रेसिपी 'म्हैसूरपाक'
       दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
       आज से दिवाली के लिए रेसिपी बनाते हैं। दिवाली हो और मीठा ना हो ऐसा हो नही सकता।दिवाली हैं तो मीठा होना ही चाहिए, तो चलिए, शुरूआत करते हैं कुछ मीठे से। आज की पहली रेसिपी बनाते हैं सम्राट चना बेसन से। रेसिपी का नाम सुनते ही आपके मुँह में पानी आ जाएगा। आज की रेसिपी हैं, 'म्हैसूरपाक।'
        'म्हैसूरपाक' से जुड़ी बहुत सी यादें तरोताज़ा हो जाती हैं। मैने बनाया हुआ 'म्हैसूरपाक' आप को किसी भी स्वीट मार्ट में या मिठाई के दुकान में नहीं मिलेगा क्योंकी मैने बनाए हुए 'म्हैसूरपाक' में आप को अनावश्यक घी की मात्रा नहीं मिलेगी यहीं इस की खासियत हैं और दूसरी खासियत यह हैं की जिनके मुँह में दाँत नहीं ऐसे घर के बुढ़े सदस्य भी खा सकतें हैं।


        'म्हैसूरपाक' बनाने के लिए मैं खासतौर पर सम्राट चना बेसन का इस्तेमाल करती हूँ। तो चलिए बनाते हैं 'म्हैसूरपाक'।
'म्हैसूरपाक' बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः
आधी कटोरी घी, एक कटोरी सम्राट चना बेसन, डेढ कटोरी शक्कर (चिनी)
बनाने की विधिः
१) चने का आटा छानिये।
२)गैस ऑन किजिए और गैसपर बर्तन रखिये।
३) बर्तन में घी डालिये और घी को पिघलने दिजिए।
४) घी को ज्यादा गरम मत किजिए। पतला होनेतक गर्म किजिए।
५) गैस बंद किजिए और पिघले हुए घी में चने का आटा(बेसन) डालिये।


६) घी और चने का आटा अच्छे से मिक्स किजिए।
७) गैस ऑन करके कडाही रखिये और कडाही में आधी कटोरी पानी डालिये।
८) कडाही के पानी में शक्कर मिक्स किजिए और शक्कर पिघलने तक हिलाईये। पानी कम लगे तो एक टेबल स्पून पानी डालिये।


९) थाली को घी लगाकर रख दिजिए।
१०) शक्कर पिघलतें ही घी और बेसन का बँटर(मिश्रण) डालिये और लगातार हिलातें रहिए।


११) मिश्रण गाढ़ा होने दिजिए और जब मिश्रण में जाली आ जाए तो तुरंत घी लगायी हुयी थाली में मिश्रण डाल दिजिए।
१२) थाली में मिश्रण डालते समय थाली को हिलाना नहीं हैं।

१३) मिश्रण थाली में डालते ही तुरंत छुरी से मनचाहा आकार में 'म्हैसूरपाक' को कट किजिए।

टिपः ठंडा होने के बाद 'म्हैसूरपाक' मनचाहा आकार में काट नहीं सकते इसलिए तुरंत काटिये।
©ज्योत्स्ना पाटील.


गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...