Sunday, 31 January 2021

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा


सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते।

आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते हैं। आज उसी उत्तप्पा को जरा हटके बनाते हैं और सर्दी के मौसम का मज़ा लेते हैं। तो चलिए आज की रेसिपी बनाकर देखते हैं।
आज की रेसिपी हैं 'गाजर,टमाटर उत्तप्पा'।
'गाजर टमाटर उत्तप्पा' बनाना बहुत ही आसान है।
गाजर टमाटर उत्तप्पा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,



सामग्री : एक कटोरी दोसा का बॅटर, एक कटोरी कद्दूकस किया हुआ गाजर, एक कटोरी कटा हुआ  टमाटर, एक कटोरी बारीक कटा हुआ प्याज़, दो बारीक कटी हुयी हरी मिर्च, दो टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।

गाजर टमाटर उत्तप्पा बनाने की विधिः
१) दोसा का बॅटर (एक कटोरी चावल, पाव कटोरी उडददाल रातभर भिगोईए और दुसरे दिन पिस लिजिए)।
२) दोसा का पीसा हुआ बॅटर चार-पाँच घंटे फर्मेंट होने के लिए छोड़ दीजिए।
३) दोसा के बॅटर में कद्दूकस किया हुआ गाजर, बारीक कटा हुआ टमाटर, बारीक कटा हुआ प्याज़ और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालिए।
४) बॅटर को सभी चीज़ों के साथ अच्छे से मिक्स किजिए और नमक डालिए।
५) गैस पर पँन रखिए और थोडासा तेल लगाईये गर्म पँन पर बनाया हुआ गाजर टमाटर उत्तप्पा का बॅटर डालिए और चम्मच या कटोरी से फैलाईए।
६) दो मिनट के बाद फिर से पलट दिजिए और दोनों तरफ़ से सुनहरा होने तक धीमी आँच पर सेंकीए।
७) गरमागरम गाजर टमाटर उत्तप्पा चटनी या सॉस के साथ परोसिए।


टिप: दोसा के बॅटर में आप अलग अलग तरह की सब्जियां डालकर उत्तप्पा बनाईए और खानें का मज़ा लिजिए।
घर का साफ़सुथरा खाना खाईए और तंदुरुस्त रहिए।
अपना अपना खयाल रखिए और कोरोना से दूर रहिए।
धन्यवाद!
©ज्योत्स्ना पाटील।

Tuesday, 29 December 2020

स्पाईसी चीज सँडविच

 स्पाईसी चीज सँडविच

mykitchenjd के किचन से आज नयी रेसिपी का स्वाद लेते हैं। आज की रेसिपी का नाम है 'स्पाईसी चीज सँडविच'। कोरोना का डर अभी भी बरकरार है तो क्यूँ न हम खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए प्रोटीन्स, कँलशियम से भरी हुई रेसिपी बनाकर खातें हैं और खुद को कोरोना से दूर रखनें का प्रयास करते हैं।

 स्पाईसी सँडविच बनाने के लिए सामग्री चाहिये, 
आठ ब्रेड की स्लाईस, कसा हुआ चार टेबल स्पून चीज, दो बड़े आलू, एक सिमला मिर्च (ऊबले हुए मटार), एक टमाटर, एक प्याज, एक टेबल स्पून तेल, दो टेबल स्पून बटर, दो टेबल स्पून शेजवान चटनी, नमक स्वादानुसार,  
सँडविच बनाने की विधि:
 १)आलु को ऊबालिये और छिलके निकलिये और मॅश किजिए।
२) प्याज के छिलके निकालिये और छोटे टुकडों में काटिये।
३) सिमला मिर्च को धोईए और छोटे छोटे टुकडों में काटिये।
४) टमाटर को धोईए और छोटे टुकडों में काटिये।
५) मॅश किया हुआ आलू, कटा हुआ प्याज़, कटा हुआ टमाटर, कटी हुई सिमला मिर्च सभी मिक्स किजिए और नमक डालकर अच्छे से मिलाईये।
६) आलू,प्याज़, टमाटर, सिमला मिर्च के मिक्चर में शेजवान चटनी (शेजवान चटनी की जगह तिल की चटनी या घर में उपलब्ध हो वही चटनी लगा सकते हो) अच्छे से मिक्स किजिए।



७) ब्रेड की स्लाईस लिजिए और ऊपर की तरफ थोडासा पानी हाथों से लगाईए उस पर आलू , प्याज़, टमाटर, सिमला मिर्च का मिक्चर डालिये और फैलाईये।
८) मिक्चर के ऊपर से कसा हुआ चीज डालिये और उसके ऊपर ब्रेड की स्लाईस रखिए।



९) गैस पर फ्राईंग पॅन या तवा रखिए और थोडासा बटर से ग्रीस किजिए और ब्रेड सँडविच को दोनों तरफ़ से सुनहरा होने तक शॅलो फ्राय किजिए। 
१०) गरमागरम चीज सँडविच सॉस या चटनी के साथ परोसिए।



टिपः १) बटर की जगह तेल या घी लगा सकते हो।
२) चीज आप के इच्छानुसार कम या ज्यादा डालिए।
३) प्याज़, सिमला मिर्च, टमाटर शॅलो फ्राय कर के भी डाल सकते हो। 
©ज्योत्स्ना पाटील.

Monday, 30 November 2020

चीज बॉल्स

 सभी फूड़ी दोस्तों को,

नमस्तें।
आज हम प्रोटिन्स, विटामिन्स, कँल्शियम से भरी हुई हेल्दी और टेस्टी डीश बनाएँगे। तो चलिए, पहले हम सामग्री की तैयारी कर लेते हैं।

चीज बॉल्स बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
चीज के छोटे छोटे दस- बारह चौकोर आकार के टुकड़े लिजिए, चार बड़े आलू, एक प्याज, दो हरी मिर्च, एक कटोरी ब्रेड क्रम्स, एक टेबल स्पून मैदा, एक टेबल स्पून कॉर्नफ्लोअर, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।


चीज बॉल्स बनाने की विधिः
१) आलू को प्रेशर कुकर में चार शिटी होनें तक पकाईए।
२) आलू के छिलकें निकालिए और मँश किजिए।
३) प्याज़ के छिलके निकालकर बारीक टुकड़ो में काटिए।
४) हरी मिर्च को बारीक टुकड़ो में काटिए।
५) आलू, कटा हुआ प्याज, कटी हुई हरी मिर्च और नमक को अच्छे से मिक्स किजिए।
६) आलू के छोटे छोटे गोले बानाईए।
७) आलू का गोला लिजिए और उसमें चीज रखकर फिर से गोल आकार किजिए।
८) एक कटोरी में पानी, मैदा, कॉर्नफ्लोअर और नमक का घोल बनाईए।
९) आलू चीज के बॉल्स को ब्रेड क्रम्स से लपेटिए और मैदा कॉर्नफ्लोअर के घोल में डूबाकर फिर से ब्रेड क्रम्स में लपेटिए।



१०) इसी तरह सारे चीज बॉल्स बनाकर आधा घंटा फ्रीज में रखिए।
११) गँस पर कडाई रखिए और तेल डालकर गर्म किजिए।
१२) तेल गर्म होते ही चीज बॉल्स डालिए और धीमी आँच पर सुनहरा होने तक तलिए।



१३) गरमागरम चीज बॉल्स सॉस या चटणी के साथ परोसिए और टेस्टी स्नँक्स खानें आनंद चाय या कॉफी के साथ लिजिए।

टिप: १) चीज नहीं है तो, मटार या कॉर्न के दानें लिजिए और मटार बॉल्स या कॉर्न बॉल्स बनाईए। यह डीश बनाते समय आप अपने रुचीनुसार मसाले भी डाल सकते हो।

Saturday, 31 October 2020

महाराष्टीयन दुधीचे थालीपीठ (लौकी के थालीपीठ]


दुधी का थालीपीठ
आज mykitchenjd.blogspot.com के किचन से एक नयी रेसिपी का स्वाद चखतें है।
आज की रेसिपी है महाराष्ट्रीयन 'दुधी का थालीपीठ' नाम सुनते ही मुँह में पानी आ गया। तो चलिए, बनाते है 'दुधी का थालीपीठ'।

लौकी का थालीपीठ बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
एक कटोरी कद्दूकस की हुई लौकी, दो हरी मिर्च, आठ-दस लहसुन की कलियाँ, पाव कटोरी हरा धनिया, पाव कटोरी बेसन, पाव कटोरी चावल का आटा, पाव कटोरी गूहूँ का आटा, पाव कटोरी बाजरे का या मकई का आटा, एक टी स्पून जीरा पाउडर, एक टी स्पून धनिया पाउडर, एक टी स्पून हल्दी पाउडर, तेल तीन टेबल स्पून, नमक स्वादानुसार।







 

Wednesday, 30 September 2020

 सभी फूड़ी दोस्तों को,

प्यार भरा नमस्ते।
बहुत दिनों से रेसिपी पोस्ट कर नहीं सकी इसलिए क्षमा चाहती हूँ।
आज हम जरा हटके बनाएंगे लेकिन कोरोना और बारीश (इंडिया में) का मौसम को ध्यान में रखते हुए मीठ़ा बनाएंगे लेकिन तिखावाला मीठ़ा बनाएंगे।
आज की रेसिपी भारत के महाराष्ट्रा स्टेट में बनाई जाती हैं। आज हम तिखीमिठ़ी रोटी बनाएंगे। महाराष्ट्रा में तिखीमिठ़ी रोटी विशेष समारोह में बनाई जाती हैं। लेकिन अब यह रोटी बहुत सारी महिलाओं को पता नहीं। हमारे पूर्वजों का यह खज़ाना सँभालना और अगली पीढ़ीयों को सौंपना यह हमारा कर्तव्य है।
      तिखीमिठ़ी रोटी जब कोई औरत बच्चे को जनम देती हैं और बच्चा बारह दिन का होता है तब बच्चे की माँ को खानें के लिए तिखीमिठ़ी रोटी देते हैं। बारिश के और सर्दी के दिनों में भी तिखीमिठ़ी रोटी बनाते है।

तिखीमिठ़ी रोटी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्री : 
एक कटोरी गूड, एक टेबल स्पून सौंठ़ पाउडर, एक टेबल स्पून काली मिर्च पाउडर एक कटोरी गेहूँ का आटा, एक टेबल स्पून तेल, आधी कटोरी देसी घी, नमक स्वादानुसार।
बनाने की विधि : 
१) गेहूँ का आटा, नमक और तेल अच्छे से मिलाईये।
२) गेहूँ के आटे पानी डालकर रोटी के डो जैसे गूँथीए।
३) गूँथा हुआ आटा बीस-पच्चीस मिनट तक रेस्ट होने दिजिये।
४) गूड को कद्दूकस किजिए।
५) गूड में सौंठ और काली मिर्च पाउडर मिक्स किजिए।
६) गूँथे हुए आटे की छोटी छोटी लोरियां बनाईए।
७) दो रोटीयां बेलिये।
८) बेली हुई एक रोटी लिजिए उसपर गूड सौंठ कालीमिर्च का मिक्चर फैलाईये और ऊपर से दूसरी रोटी रखिये। दोनों रोटियाँ की कडा ठीक से बंद किजिये और धीरे से, हल्के हाथों से थोडासा बेलिये।
९) गर्म तवे पर थोडासा घी डालिये और रोटी डालकर सेंकीये।
१०) दोनों तरफ से रोटी को धीमी आंचपर सेकीयें। सेंंकते समय पिघला हुआ गूड रोटी के बाहर आने की कोशिश करेगा। दोनों तरफ से घी डालकर सेंकीये।
११) रोटी सेंकने के बाद ठंडी होने दिजिये क्योंकि गरम पिघला हुआ गूड मुँह में जाते ही छाले पड़ जाएंगे।
टिपः १)तिखीमिठ़ी रोटी बनाते समय तवेपर ज्यादा घी डालकर सेंकीये और खातें समय ऊपर से घी डालिये।
२) पहली बार बनाते समय एक या दो रोटी बनाईए। अच्छी लगे तो सर्दियों में, बारिश में भीगे हो तो यह रोटी खाईए और तंदुरुस्त रहिए।
        कोरोना का संकट जल्द से जल्द खत्म हो और आप सभी भाई बहन खुशहाल रहें, यहीं दुआ करती हूँ।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Thursday, 27 August 2020

 सभी फूडी दोस्तोंं को नमस्कार। आज हम बनायेंगे कुछ मीठा।दस दिनों के लिए घर में स्थापित हुए  गणेश जी के लिए कुछ मीठा बनाना ही चाहिये। चलिये आज बनाते है काजू कतली।

 काजुकतली बनाने के लिए सामग्री चाहिये, 




सामग्री:
 दो कटोरी काजू , एक कटोरी शक्कर, दो बड़े चम्मच मलाई, थोडासा पानी।
काजू कतली बनाने की विधि:
 १)मिक्सी के जार मेंं काजू डालकर पावडर बनाईए और छानिये।
२) गैस पर कढाई को गर्म कीजिए।
३) कढाई गरम होने के बाद पाव कटोरी पानी डालिए।
४) पानी गरम होने के बाद शक्कर डाल दीजिए।
५) शक्कर को पिघलने दिजिए।
६) शक्कर पिघलने तक चम्मच से हिलाते रहिए।
७) शक्कर पिघलते ही गाढ़ी चाशनी में मलाई डालिए और धीरे से हिलाते रहिए।
८) स्टील की प्लेट या ट्रे को आधा चम्मच घी लगाईए और रख दिजिए।
९) शक्कर और मलाई के मिश्रण में काजू पावडर डालिए और चम्मच से हिलाते रहिए।
१०) काजू और शक्कर का मिश्रण गाढ़ा होने के बाद तुरंत घी लगाए हुए प्लेट या ट्रे में डालिए और हाथ से या कटोरी के निचले प्लेन बाजू से मिश्रण को फैलाईए।
११) मिश्रण थोडासा ठंडा होने के बाद तुरंत चाकू से छोटे छोटे चौकोर टुकड़ों में  या मनचाहे आकार में काटिए।




१२) घर पर बनाई हुई काजू कतली का प्रसाद गणेशजी को चढाईए और आप भी खानें का आनंद लिजिए।
टिपः काजू की मात्रा कम हैं तो आप मूँगफली के दानें भूनकर, छिलके निकालकर पावडर बनाईए और काजू के पावडर के साथ मिलाईए और काजू कतली बनाईए।
घर पर मिठाई बनाने का और खिलानें का मज़ा लिजिए। घर पर ही रहिए और तंदुरुस्त रहिए।
धन्यवाद!
©ज्योत्स्ना पाटील

Wednesday, 12 August 2020

धन्यवाद

सभी फूड़ी दोस्तों को,
सादर प्रणाम।
बहुत दिनों से मैने ब्लॉगपर पोस्ट नहीं डाली इसलिए क्षमा चाहती हूँ। आगे से मैं दस-पंद्रह दिन में एक रेसिपी की पोस्ट डालने का प्रयास करूँगी। आप सभी मेरा ब्लॉग पढ़कर मेरा हौसला बढ़ा रहें है इसलिए शुक्रिया।

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...