पालक चिला (पालक धिरडे)
आज की रेसिपी इन्ही सामग्री से बनाएँगें। बहुत ही कम सामग्री से हेल्दी नाश्ता बनवानें की रेसिपी दोपहर में लिखूँगी तब तक आप सामग्री जुटा लिजिये। आज का व्यंजन हैं 'पालक चीला' मराठी में इसे 'पालक धिरडे' कहते हैं। चलिये, मिलते हैं दोपहर को।चलिये, पालक चीला बनानें के लिए
१) पहले पालक अच्छेंं से साफ कीजिये और पालक के पत्तें गर्म पानी से धो लिजिये।
२) पालक, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, छोटे छोटे टुकडों में काट लिजिये ताकि पालक की प्युरी अच्छेंं से फाइन पेस्ट बन जाए।
३) मिक्सी के जार में पालक, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसून, जीरा, नमक, हल्दी डाल दिजिये और अच्छी तरह से फाईन पेस्ट बना लिजिये। पेस्ट बनाते समय पानी की जरूरत नहीं पड़ती।
४) पेस्ट बनाने के बाद बाऊल में निकालिये और उसमें चणे का आटा डाल दिजिये।
५) पालक की पेस्ट में चणे का आटा अच्छेंं से मिला लिजिये।
६) पालक और चणे के आटे का बँटर बनानेंं के लिए जरूरत पड़ी तो थोडासा पानी मिलाकर स्मूथ बॅटर बना लिजिये।
८) गँस पर तवा या पँन रखकर गरम कीजिये।
९) गरम किये हुए पँन पर एक चम्मच तेल डालिये और चारों ओर लगा दिजिये।
१०) पँन को तेल लगाने के बाद एक कटोरी में बॅटर लेकर डोसे जैसे फैला दिजिये।
११) पालक चिला (धिरडे) दोनों तरफ़ से सेकनें के बाद प्लेट में सर्व्ह कीजिये।
१२) पालक चिला कौनसी भी चटणी, सॉस या आचार के साथ परोसिये।
टिपः चणें के आटे के साथ दुसरे आटे मिलाकर भी बॅटर बना सकतें हैं। चणें के आटे में मकई का आटा, चणें के आटे में चावल का आटा मिला सकतें हैं।
मेरे वर्धा के किचन में बहुत ही कम चीजें उपलब्ध होती है। इसिलिए कुछ चीजें इस में नहीं हैं लेकिन आप हिंग, हरा धनिया इस बॅटर में मिला सकते हैं।






Very nice
ReplyDelete