स्टफ्ड़ टिक्की
गर्मी के दिन है और आम का मौसम है तो आम से ही टिक्की बनाते है। इस टिक्की की खासियत यह है की, तिखी, मीठी टेस्ट अलग ही रूची लाती है। चलिये, लग जाते हैं किचन में अलग रेसिपी के साथ।स्टफ्ड़ टिक्की के लिए सामग्री चाहिये,
सामग्रीः दो आलू, पाव कटोरी साबुदाना, लाल मिर्च पाउडर, नमक, दो टेबल स्पून देसी घी।
स्टफिंग के लिए सामग्रीः एक आम, दो चम्मच खोया।
बनाने की विधीः
१) साबुदाना पाँच छःह घंटे भिगोईये।
२) आलू को उबालिये और छिलका निकालिये।
३) आलू अच्छे से मँश कर लिजिये।
४) मँश किया हुआ आलू, साबुदाना, लाल मिर्च पाउडर, नमक अच्छे से मिक्स कर के छोटे छोटे गोले बना लिजिये।
५) आम का छिलका निकालिये और बारीक टुकड़ो में काट लिजिये।
प्लेट में आलू साबुदाना लाल मिर्च पाउडर नमक का मिश्रण, आम के टुकडे और खोया रखा हुआ है।
६) आम के टुकडों को खोया में मिला दिजिये।
७) आलू साबुदाना के मिश्रण का एक गोला लेकर हाथ पर ही थपथपातें हुए गोल रोटी बनाईये, रोटी में आम, खोया का मिश्रण भर दिजिये। हल्के हाथों से गोल टिक्की बनाईये।
८) पँन गर्म कीजिये।
९) गर्म पँन में एक चम्मच घी डालिये।
१०) घी डालने के बाद बनायी हुयी टिक्की पँन में रखिये और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक शँलो फ्राय किजिए।
टीपः स्टफ़्ड टिक्की के लिए खोया नहीं है तो कोई बात नहीं, आप आम के टुकडों की स्टफिंग भर सकते हैं। घी की जगह तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कम साधन सामग्री से ही अच्छी और स्वादिष्ट रेसिपी आप बना सकते है। एक दो चीज नही हैं तो कोई बात नहीं। आप दूसरा विकल्प आप के रूचीनुसार चून सकते है। चलिये नयी नयी रेसिपी बनाकर आप सबके दिल में जगह पाईए, यही शुभकामनाएँ।
©ज्योत्स्ना पाटील


छान आंबा घालून प्रथमच ऐकले उद्या च करते😋
ReplyDeleteकर , मी येतेच खायला.
Delete