पालक खिचडी (हरीभरी खिचडी)
सामग्रीः
पालक...................एक कटोरी
चावल....................एक कटोरी
तुवर दाल................आधी कटोरी
प्याज......................एक मध्यम आकार का
लहसून....................पाँच छह कलियाँ
तेज पत्ते....................दो
तेल .........................दो बड़े चम्मच
राई दाना...................एक छोटा चम्मच
जीरा.........................एक छोटा चम्मच
हींग...........................पाव चम्मच
मुँगफली के दानें...........पाव कटोरी
हरी मिर्च......................तीन
अदरक........................छोटासा टुकडा
कसा हुआ नारियल.........पाव कटोरी
कटा हुआ हरा धनिया.......पाव कटोरी
नमक.............................स्वादानुसार
विधीः
१) चावल को साफ़ कीजिये, धोइयेःः
२) तुवर दाल को साफ़ कीजिये, धोइये।
३) प्याज को छीलिये और लंबे आकार में काटिये।
४) अद्रक, लहसुन, हरी मिर्च की पेस्ट बना लिजिये।
५) एक बर्तन में तेल को गरम कीजिये, राई दाना और जीरा डालिये, हींग डालिये, तेज़पत्ता डालिये और एक मिनट तक हिलाते हुये भूनिये। प्याज सुनहरे होने के बाद अदरक,लहसुन, मिर्च की पेस्ट डालिये और भूनिये। मुँगफली के दाने, हल्दी डालिये और चावल, दाल डालिये और अच्छी तरह से हिलाईये, पकाने के हिसाब से गर्म पानी डालिये और बर्तन पर ढक्कन रखकर धीमी आंच पर दस मिनट पकने दिजिये।
६) दस मिनट बाद ढक्कन निकालकर कटा हुआ पालक ,नमक डालिये, अच्छे से मिलाईये और फिर से ढक्कन रखकर पाँच मिनट पकाईये।
७) खिचडी पकने के बाद सर्हिंग बाऊल में निकालिये कसा हुआ नारियल और हरे धनिये से सजाकर गर्म परोसिये।
टिपः देसी घी डालकर खिचडी का स्वाद लिजिये।
©ज्योत्स्ना पाटील
No comments:
Post a Comment