Wednesday, 27 November 2019

टेस्टी सब्जी

         mykitchenjd के किचन से    तुरई की टेस्टी सब्जी
आज की टेस्टी लेकीन सिम्पलसी सब्जी बनाते हैं। आज की टेस्टी सब्जी का नाम हैं 'तुरई की सब्जी'।
तुरई की सब्जी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
 mykitchenjd के किचन से
सामग्रीः दो तुरई, छोटी कटोरी मूँगदाल, एक प्याज, एक टमाटर, छह-सात लहसून की कलियाँ, एक छोटा टुकडा अदरक,एक हरी मिर्च, हरा धनिया, दो टेबल स्पून मूँगफली की पाउडर, आधा टी स्पून राई, आधा टी स्पून जीरा, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, नमक स्वादानुसार, दो टेबल स्पून तेल। mykitchenjd के किचन से



तुरई की टेस्टी सब्जी बनाने की विधिः
१) तुरई को ऊपर से छिलिये, धोईये और बारीक टुकडों में काट लिजिये।
२) प्याज को छिलिये और काटिये।
३) अदरक, लहसून को बारीक टुकडों में काट लिजिये।
४) मूँगदाल को दो घंटे पहले से पानी में भिगोईये।
५) हरा धनिया धोईये और बारीक काटिये।
६) गँस पर कडाही या पँन रखिए और गर्म होने दिजिए।
७) कडाही गर्म होते ही तेल डालिये।
८) तेल गरम होने के बाद राई, जीरा, अदरक, लहसून और प्याज डालिये।
९) प्याज को तलने दिजिए और बाद में हरी मिर्च, टमाटर डालिये और भूनिये।
१०) सारी चीज़े अच्छे से भूनने के बाद गरम मसाला , लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालिये और भूनिये।
११) मसाले अच्छे से भूनते ही भिगोई हुयी मूँगदाल, तुरई के टुकडों को डालिये।
१२) सभी चीजों को भूनिये और एक गिलास गरम पानी डालकर ढक्कन रखकर धीमी आँच पर पकाईए।
१३) दस मिनट पकने के बाद हरा धनिया, नमक और मूँगफली की पाउडर डालिये और फिर से पाँच मिनट पकाईए।
१४) गरमागरम तुरई की टेस्टी सब्जी रोटी, भाकरी या चावल के साथ परोसिए और खाने का आनंद लिजिये।

 mykitchenjd के किचन से


टिपः इस रेसिपी में मूँगफली की पाउडर डालना या न डालना आप के स्वाद के अनुसार है।
२) जिन्हें मूँगफली खाने से परहेज हैं वो मूँगफली पाउडर ना डाले।
©ज्योत्स्ना पाटील.
मेरा ब्लॉग पढनेवाले पाठकों में भारत के अलावा युनायटेड  स्टेटस, यू.के., ऑस्ट्रेलिया, स्विडन, सिंगापूर, इटली, जर्मनी, आयर्लंड,पोर्तुगाल, मलेशिया, इंडोनेशिया के पाठक भी जुड़ गए। यह मेरे लिए खुशी की बात है।
26 नवम्बर को 'झेकीया' से भी पाठक जुड़ गए।

Saturday, 16 November 2019

मसूर चीज टिक्की

 mykitchenjd के किचन से मसूर चीज टिक्की

      बच्चे मसूर की दाल खाना ज्यादातर पसंद नहीं करते हैं। बच्चों को मसूरदाल खिलातें हैं वो भी एक नए अंदाज़ में और उनके पसंदीदा चीज के साथ।
       मसूर चीज टिक्की बनाने के लिए नीचे दी हुयी सामग्री जुटा लिजिये।
मसूर चीज टिक्की के लिए सामग्री चाहिए, mykitchenjd के किचन से


सामग्रीः एक कटोरी मसूरदाल, चीज (अपनी आवश्यकतानुसार), दो हरी मिर्च, दो ब्रेड की स्लाईस, पाँच-छह लहसून की कलियाँ, अदरक का छोटासा टुकडा, एक प्याज़, एक टी स्पून जीरा, दो टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार। mykitchenjd के किचन से

मसूर चीज टिक्की बनाने की विधिः
१) रातभर या पाँच-छह घंटे मसूरदाल को पानी में भिगोईये।
२) प्याज़ को छिलिये और बारीक टुकडों में काटीये।
३) लहसून को छिलिये, अदरक और मिर्च के टुकडे किजिए।
४) मिक्सी के जार में मसूरदाल (दाल में से पानी निकाल लिजिये), प्याज़, अदरक, लहसून, हरी मिर्च, जीरा, ब्रेड (ब्रेड के टुकडे कर लिजिये) के टुकडे, नमक सारी चीजें अच्छे से पीस लिजिये।


५) गँस ऑन किजिए और तवे को गर्म किजिए।
६) गर्म तवे पर तेल डालिये और उसके ऊपर पीसा हुआ दाल का मिश्रण डालिये और चम्मच से फैलाईये, फैलाए हुए मिश्रण के ऊपर चीज का एक टुकडा रख दिजिए और फिर से उसके ऊपर दाल का मिश्रण डाल दिजिए।
७) टिक्की को पलट दिजिए और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकीये।
८) गरमागरम मसूर चीज टिक्की सॉस या चटणी के साथ परोसिए।

 mykitchenjd के किचन से

टिपः टिक्की में चीज की जगह पर आप उबले हुए आलू की स्लाईस या बंदगोभी, गाजर कद्दूकस कर के डाल सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Friday, 8 November 2019

हुम्मस

        my kitchenjd के किचन से  आज की रेसिपी 'हुम्मस'



आज की रेसिपी आसान और झट से बननेवाली है।  आज की रेसिपी अरब कंट्री में बनायी जाती है लेकीन आज यह रेसिपी दुनियाभर में बड़े चाव से चखी जाती हैं। आप यह रेसिपी बनाने के लिए सामग्री तैयार रखिए।
 my kitchenjd के किचन से

 my kitchenjd के किचन से 

चलिए, शाम को बनाते हैं सिम्पलसी लेकीन पोषकद्रव्ये से भरी रेसिपी।

चलिए, आज की रेसिपी के बारे में बहुत सारी फूडी सहेलियों ने पूछा, "कौनसी रेसिपी है।" तो अब बता ही देते है। आज की रेसिपी का नाम है 'हुम्मस।'
      गर्मी के दिनों में महाराष्ट्र में और भारत के कुछ जगह पे 'कच्चे आम की दाल' यानी 'कैरीची डाळ' बनाते है उसी तरह अरब देशों में छोले से हुम्मस बनाते है। यह स्वादिष्ट और पोषणयुक्त रेसिपी है।
हुम्मस बनाने की विधिः
१) छोले रातभर या सात-आठ घंटे पानी में भिगोईये।
२) प्रेशर कुकर में छोले, एक टी स्पून तेल, आधा टी स्पून नमक और एक कप पानी डालकर पाँच-छह सिटीयाँ लिजिए।
३) उबले हुए छोले, जीरा, लहसून, मिरी पाउडर, तील, नमक, तेल यह सारी चीजें मिक्सी के जार में डालकर पीसीये।
४) एक कटोरी मे पीसा हुआ हुम्मस निकालिये।
५) हुम्मस के ऊपर तेल डालिये और लाल मिर्च पाउडर छिडकिये।
६) हुम्मस पीटा ब्रेड के साथ खाया जाता है लेकीन आप ब्रेड, रोटी, पराठा, पुरी, खाकरा और टोस्ट के साथ भी खा सकते हो।
७) हुम्मस में लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालना या न डालना यह आप के इच्छा के अनुसार हैं।
 my kitchenjd के किचन से
टिपः हुम्मस के लिए ऑलिव्ह ऑईल का इस्तेमाल करते है लेकीन आप घर में यूज होनेवाला तेल डाल सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Monday, 4 November 2019

नारीयल पराठा


            my kitchenjd के किचन से     नारीयल पराठा
दिवाली के दिनों में घर में बहुत सारे नारीयल है तो उनका अलग तरीके से इस्तेमाल करने के लिए आज मैं एक नयी रेसिपी बनानेवाली हूँ। मैने बनाकर खायी है, आप भी बनाईये और खाने का आनंद लिजिये। तो चलिए लग जाते है अपने अपने काम पे। मै रेसिपी बताती हूँ और आप रेसिपी बनाईए।
नारीयल पराठा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,

सामग्रीः एक कटोरी कसा हुआ नारीयल, एक कटोरी गेहूँ का आटा, एक कटोरी बारीक कटा हुआ प्याज़, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, हरा धनिया, दो टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।

 my kitchenjd के किचन से

नारीयल पराठा बनाने की विधिः
१) नारीयल को कद्दुकस किजिये।
२) प्याज़ बारीक टुकडों में काटीये।
३) हरा धनिया धोईये और काटीये।
४) गेहूँ का आटा लिजिये।
५) गेहूँ के आटे में नमक, एक टी स्पून तेल डालकर गूँथिये और दस मिनट रेस्ट होने दिजिए।
६) गैस ऑन किजिये, कडाही को गर्म होने दिजिए।
७) कडाही गर्म होनेपर तेल डालिये और प्याज़ डालकर भूनिये।
८) प्याज़ भूनने के बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, कसा हुआ नारीयल और हरा धनिया डालिये और आधा मिनट तक भूनिये।


९) गूँथे हुए आटे के गोले बना लिजिये।
१०) एक गोला लेकर रोटी बेलिये।


११) बेली हुयी रोटी के आधे हिस्से में नारीयल, प्याज़ के मिक्चर को फैलाईये।


१२) रोटी का आधा हिस्सा मिक्चर के ऊपर मोड दिजिए, फिर एक बार मोडीये और तिकोनाकार पराठा को फिर से हल्के हाथों से बेलिये।
१३) नारीयल पराठा को सेंखते समय दोनों तरफ़ से तेल छोडकर सेंकीये।
१४) गरमागरम नारीयल पराठा चटणी, आचार या सॉस के साथ परोसिए।

 my kitchenjd के किचन से

 my kitchenjd के किचन से  आप को नारीयल पराठा कैसा लगा यह कमेंट्स बॉक्स में लिखकर बताईए। बनाते समय आप को कुछ दिक्कत आयी हो तो उसके बारे में भी लिखिये। आप का कुछ सुझाव हो तो बताईए हमें कुछ नया सिखनें को तो मिलेगा।
© ज्योत्स्ना पाटील.



Saturday, 2 November 2019

नारीयल की चटणी


             my kitchenjd के किचन से    हटके नारीयल की चटणी
दिवाली की धूमधाम खत्म हो गयी और सभी अपने अपने काम पे लग गए। घरेलू महिला भी रोज़मर्रा की सब्जी रोटी बनाने मे जुड़ गयी। दिवाली के दिनों में घर में इधर उधर रखे हुए नारीयल कह रहें, "अरे भाई, कोई हमारे तरफ़ तो देखे!" चलो, आज समय निकालकर नारीयल की तरफ़ ध्यान देते हुए कुछ ना कुछ बना ही डालते है।
      तो चलिए, आज नारीयल की चटणी बनाते है और सभी को खूश कर देते हैं क्योंकी सभी तले हुए व्यंजन और मिठाई खा कर ऊब गए है। आज नमकीन पराठों के साथ नारीयल की चटणी खाने का मज़ा कुछ और ही है।
       फिर मिलते है शाम को नारीयल की चटणी के साथ तब तक आप नारीयल की चटणी के लिए सामग्री तैयार रखिये। my kitchenjd के किचन से
सामग्रीः आधी कटोरी कसा हुआ नारीयल, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, चार-पाँच लहसून की कलियाँ, एक टी स्पून जीरा, चार-पाँच भिगोये हुए छोले, एक टी स्पून तील, एक टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।


१) कसा हुआ नारीयल लिजिये।
२) कसा हुआ नारीयल, लहसून, लाल मिर्च पाउडर, तील, भिगोये हुए छोले, नमक सारी सामग्री मिक्सी के जार में डालिये और थोडासा पानी डालकर पीस लिजिये।
३) गैस को ऑन किजिये और कडाही को गर्म किजिये।
४) कडाही में तेल डालिये और तेल गर्म होनेपर जीरा डालिये।
५) जीरा डालने के बाद तुरंत पीसी हुयी नारीयल की चटणी डालिये और एक मिनट तक भूनिये।
६) गरमागरम नारीयल की चटणी बाऊल में या कटोरी में निकालिये।


७) गरमागरम हटके नारीयल की चटणी रोटी, फुलके, नमकीन परोठे, ब्रेड के साथ परोसिए और आनंद लिजिये।
 my kitchenjd के किचन से

 my kitchenjd के किचन से 


टिपः हटके नारीयल की चटणी के ऊपर से एक टी स्पून तेल डाल सकते है।
©ज्योत्स्ना पाटील.

पेटभर खाना खानें के बाद 'क्रिष्णा का मीठा पान' हो तो सोने पे सुहागा।


गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...