Thursday, 9 May 2019

नारियल की बर्फी

     नारियल की बर्फी

आज की रेसिपी  'नारियल की बर्फी'
आप सभी ने नारियल की बर्फी शादीं या त्योहार में खायी हैं। आप ने चखी हुयी बर्फी सॉफ्ट और दो या तीन दिन ही खा सकतें है लेकिन मैंने बनायी हुयी नारियल की बर्फी दस पंद्रह दिन रूम टेंम्परेचर में डिब्बे में भरकर रख सकते हैं और बर्फी खानें का आनंद लुटा सकते हैं।
आज की रेसिपी के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीःः एक कटोरी कद्दूकस किया हुआ नारियल, डेढ कटोरी शक्कर, दूध आधा कप, देसी घी दो टेबल स्पून।
बहुत ही कम और हर घर में आसानी से मिलनेवाली सामग्री है। आप सामग्री लेकर तैयार रहिये, दोपहर के समय में हम नारियल की बर्फी बनानें की विधी जानते हैं।
विधीः
१) एक थाली को थोडासा घी (चिकनाई) लगा कर अलग रखिये।
२) कड़ाही में बचा हुआ घी गर्म कीजिये
३) घी में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर धीमी आंच पर भूनिये। लगातार मिलाते रहिये।
४) नारियल थोडासा भूनने के बाद दूध डालकर लगातार मिलाते रहिये।
५) दूध डालने के बाद शक्कर मिला दिजिये और लगातार मिलाते रहिये। नीचे कड़ाही को मिश्रण लगना नहीं चाहिये।
६) जब मिश्रण में जालियाँ दिखायी देने लगे और मिश्रण का रंग सुनहरा दिखायी देने लगे तब गँस बंद कर दिजिये।
७) गँस बंद करते ही कड़ाही में से मिश्रण को घी लगी हुई थाली में डालिये। मिश्रण को फैलाकर जमाईये।
८) मनपसंद आकार में काटिये और ठंडा कर के डिब्बेंं में भर दिजिये। जब चाहो तब नारियल की बर्फी का आनंद ले सकते हो।
        मीठा खाओ, मीठा बोलो और खुशहाल रहो।

©ज्योत्स्ना पाटील 

2 comments:

  1. मस्त ग सोपी पध्दत करते आज

    ReplyDelete
    Replies
    1. नक्कीच करून पाहा नि कशी झाली तेही कळवशील.

      Delete

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...