Tuesday, 28 May 2019

आज थोडीसी बातें

               आज थोडीसी बातें
   
          मेरे दोनों ब्लॉग पढ़ने वाले सभी पाठकों को मेरा,
सविनय प्रणाम।
               आप सभी पाठकों ने मेरा हौसला बढ़ाया इसलिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूँ।
            आज के ग्लोबल युग में बहुत सारी रेसिपीज चीज, बटर, क्रीम्स, ड्रायफ्रूट्स और  सॉसेस से बनती है। महँगी चीजें से बनायी हुई रेसिपी से बहुत सारी बहनें बोअर हो गयी थी। इसलिए सिंपल, कम सामग्री से बनायी हुई झटपट रेसिपी चाहिए यही सोचकर मैंने रेसिपी से रिलेटेड ब्लॉग लिखना शुरू किया।
           रेसिपी ब्लॉग में सिर्फ रेसिपी लिखना यही मेरा मकसद नहीं है। रेसिपी के साथ कुछ जुड़ी हुई यादे लिखना और आप को भी रेसिपी बनाते हुए अपनी अपनी यादों से तरोताज़ा करके खुशी से खाना बनाने के लिए तैयार करना ताकि आप भी मनपसंद खाना बना सकें।
          सभी पाठकों को मैं कहना चाहती हूँ की आप नये तरीकें से रेसिपी बनाते वक्त एक बात ध्यान में रखिए की नयी रेसिपी थोडीसी ही बनाए। स्वाद अच्छा लगे तो दोबारा बना सकतें हो। फिलहाल इतना ही। कल मिलते है एक नयी सिम्पलसी रेसिपी के साथ। 

No comments:

Post a Comment

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...