Tuesday, 29 December 2020

स्पाईसी चीज सँडविच

 स्पाईसी चीज सँडविच

mykitchenjd के किचन से आज नयी रेसिपी का स्वाद लेते हैं। आज की रेसिपी का नाम है 'स्पाईसी चीज सँडविच'। कोरोना का डर अभी भी बरकरार है तो क्यूँ न हम खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए प्रोटीन्स, कँलशियम से भरी हुई रेसिपी बनाकर खातें हैं और खुद को कोरोना से दूर रखनें का प्रयास करते हैं।

 स्पाईसी सँडविच बनाने के लिए सामग्री चाहिये, 
आठ ब्रेड की स्लाईस, कसा हुआ चार टेबल स्पून चीज, दो बड़े आलू, एक सिमला मिर्च (ऊबले हुए मटार), एक टमाटर, एक प्याज, एक टेबल स्पून तेल, दो टेबल स्पून बटर, दो टेबल स्पून शेजवान चटनी, नमक स्वादानुसार,  
सँडविच बनाने की विधि:
 १)आलु को ऊबालिये और छिलके निकलिये और मॅश किजिए।
२) प्याज के छिलके निकालिये और छोटे टुकडों में काटिये।
३) सिमला मिर्च को धोईए और छोटे छोटे टुकडों में काटिये।
४) टमाटर को धोईए और छोटे टुकडों में काटिये।
५) मॅश किया हुआ आलू, कटा हुआ प्याज़, कटा हुआ टमाटर, कटी हुई सिमला मिर्च सभी मिक्स किजिए और नमक डालकर अच्छे से मिलाईये।
६) आलू,प्याज़, टमाटर, सिमला मिर्च के मिक्चर में शेजवान चटनी (शेजवान चटनी की जगह तिल की चटनी या घर में उपलब्ध हो वही चटनी लगा सकते हो) अच्छे से मिक्स किजिए।



७) ब्रेड की स्लाईस लिजिए और ऊपर की तरफ थोडासा पानी हाथों से लगाईए उस पर आलू , प्याज़, टमाटर, सिमला मिर्च का मिक्चर डालिये और फैलाईये।
८) मिक्चर के ऊपर से कसा हुआ चीज डालिये और उसके ऊपर ब्रेड की स्लाईस रखिए।



९) गैस पर फ्राईंग पॅन या तवा रखिए और थोडासा बटर से ग्रीस किजिए और ब्रेड सँडविच को दोनों तरफ़ से सुनहरा होने तक शॅलो फ्राय किजिए। 
१०) गरमागरम चीज सँडविच सॉस या चटनी के साथ परोसिए।



टिपः १) बटर की जगह तेल या घी लगा सकते हो।
२) चीज आप के इच्छानुसार कम या ज्यादा डालिए।
३) प्याज़, सिमला मिर्च, टमाटर शॅलो फ्राय कर के भी डाल सकते हो। 
©ज्योत्स्ना पाटील.

Monday, 30 November 2020

चीज बॉल्स

 सभी फूड़ी दोस्तों को,

नमस्तें।
आज हम प्रोटिन्स, विटामिन्स, कँल्शियम से भरी हुई हेल्दी और टेस्टी डीश बनाएँगे। तो चलिए, पहले हम सामग्री की तैयारी कर लेते हैं।

चीज बॉल्स बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
चीज के छोटे छोटे दस- बारह चौकोर आकार के टुकड़े लिजिए, चार बड़े आलू, एक प्याज, दो हरी मिर्च, एक कटोरी ब्रेड क्रम्स, एक टेबल स्पून मैदा, एक टेबल स्पून कॉर्नफ्लोअर, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।


चीज बॉल्स बनाने की विधिः
१) आलू को प्रेशर कुकर में चार शिटी होनें तक पकाईए।
२) आलू के छिलकें निकालिए और मँश किजिए।
३) प्याज़ के छिलके निकालकर बारीक टुकड़ो में काटिए।
४) हरी मिर्च को बारीक टुकड़ो में काटिए।
५) आलू, कटा हुआ प्याज, कटी हुई हरी मिर्च और नमक को अच्छे से मिक्स किजिए।
६) आलू के छोटे छोटे गोले बानाईए।
७) आलू का गोला लिजिए और उसमें चीज रखकर फिर से गोल आकार किजिए।
८) एक कटोरी में पानी, मैदा, कॉर्नफ्लोअर और नमक का घोल बनाईए।
९) आलू चीज के बॉल्स को ब्रेड क्रम्स से लपेटिए और मैदा कॉर्नफ्लोअर के घोल में डूबाकर फिर से ब्रेड क्रम्स में लपेटिए।



१०) इसी तरह सारे चीज बॉल्स बनाकर आधा घंटा फ्रीज में रखिए।
११) गँस पर कडाई रखिए और तेल डालकर गर्म किजिए।
१२) तेल गर्म होते ही चीज बॉल्स डालिए और धीमी आँच पर सुनहरा होने तक तलिए।



१३) गरमागरम चीज बॉल्स सॉस या चटणी के साथ परोसिए और टेस्टी स्नँक्स खानें आनंद चाय या कॉफी के साथ लिजिए।

टिप: १) चीज नहीं है तो, मटार या कॉर्न के दानें लिजिए और मटार बॉल्स या कॉर्न बॉल्स बनाईए। यह डीश बनाते समय आप अपने रुचीनुसार मसाले भी डाल सकते हो।

Saturday, 31 October 2020

महाराष्टीयन दुधीचे थालीपीठ (लौकी के थालीपीठ]


दुधी का थालीपीठ
आज mykitchenjd.blogspot.com के किचन से एक नयी रेसिपी का स्वाद चखतें है।
आज की रेसिपी है महाराष्ट्रीयन 'दुधी का थालीपीठ' नाम सुनते ही मुँह में पानी आ गया। तो चलिए, बनाते है 'दुधी का थालीपीठ'।

लौकी का थालीपीठ बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
एक कटोरी कद्दूकस की हुई लौकी, दो हरी मिर्च, आठ-दस लहसुन की कलियाँ, पाव कटोरी हरा धनिया, पाव कटोरी बेसन, पाव कटोरी चावल का आटा, पाव कटोरी गूहूँ का आटा, पाव कटोरी बाजरे का या मकई का आटा, एक टी स्पून जीरा पाउडर, एक टी स्पून धनिया पाउडर, एक टी स्पून हल्दी पाउडर, तेल तीन टेबल स्पून, नमक स्वादानुसार।







 

Wednesday, 30 September 2020

 सभी फूड़ी दोस्तों को,

प्यार भरा नमस्ते।
बहुत दिनों से रेसिपी पोस्ट कर नहीं सकी इसलिए क्षमा चाहती हूँ।
आज हम जरा हटके बनाएंगे लेकिन कोरोना और बारीश (इंडिया में) का मौसम को ध्यान में रखते हुए मीठ़ा बनाएंगे लेकिन तिखावाला मीठ़ा बनाएंगे।
आज की रेसिपी भारत के महाराष्ट्रा स्टेट में बनाई जाती हैं। आज हम तिखीमिठ़ी रोटी बनाएंगे। महाराष्ट्रा में तिखीमिठ़ी रोटी विशेष समारोह में बनाई जाती हैं। लेकिन अब यह रोटी बहुत सारी महिलाओं को पता नहीं। हमारे पूर्वजों का यह खज़ाना सँभालना और अगली पीढ़ीयों को सौंपना यह हमारा कर्तव्य है।
      तिखीमिठ़ी रोटी जब कोई औरत बच्चे को जनम देती हैं और बच्चा बारह दिन का होता है तब बच्चे की माँ को खानें के लिए तिखीमिठ़ी रोटी देते हैं। बारिश के और सर्दी के दिनों में भी तिखीमिठ़ी रोटी बनाते है।

तिखीमिठ़ी रोटी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्री : 
एक कटोरी गूड, एक टेबल स्पून सौंठ़ पाउडर, एक टेबल स्पून काली मिर्च पाउडर एक कटोरी गेहूँ का आटा, एक टेबल स्पून तेल, आधी कटोरी देसी घी, नमक स्वादानुसार।
बनाने की विधि : 
१) गेहूँ का आटा, नमक और तेल अच्छे से मिलाईये।
२) गेहूँ के आटे पानी डालकर रोटी के डो जैसे गूँथीए।
३) गूँथा हुआ आटा बीस-पच्चीस मिनट तक रेस्ट होने दिजिये।
४) गूड को कद्दूकस किजिए।
५) गूड में सौंठ और काली मिर्च पाउडर मिक्स किजिए।
६) गूँथे हुए आटे की छोटी छोटी लोरियां बनाईए।
७) दो रोटीयां बेलिये।
८) बेली हुई एक रोटी लिजिए उसपर गूड सौंठ कालीमिर्च का मिक्चर फैलाईये और ऊपर से दूसरी रोटी रखिये। दोनों रोटियाँ की कडा ठीक से बंद किजिये और धीरे से, हल्के हाथों से थोडासा बेलिये।
९) गर्म तवे पर थोडासा घी डालिये और रोटी डालकर सेंकीये।
१०) दोनों तरफ से रोटी को धीमी आंचपर सेकीयें। सेंंकते समय पिघला हुआ गूड रोटी के बाहर आने की कोशिश करेगा। दोनों तरफ से घी डालकर सेंकीये।
११) रोटी सेंकने के बाद ठंडी होने दिजिये क्योंकि गरम पिघला हुआ गूड मुँह में जाते ही छाले पड़ जाएंगे।
टिपः १)तिखीमिठ़ी रोटी बनाते समय तवेपर ज्यादा घी डालकर सेंकीये और खातें समय ऊपर से घी डालिये।
२) पहली बार बनाते समय एक या दो रोटी बनाईए। अच्छी लगे तो सर्दियों में, बारिश में भीगे हो तो यह रोटी खाईए और तंदुरुस्त रहिए।
        कोरोना का संकट जल्द से जल्द खत्म हो और आप सभी भाई बहन खुशहाल रहें, यहीं दुआ करती हूँ।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Thursday, 27 August 2020

 सभी फूडी दोस्तोंं को नमस्कार। आज हम बनायेंगे कुछ मीठा।दस दिनों के लिए घर में स्थापित हुए  गणेश जी के लिए कुछ मीठा बनाना ही चाहिये। चलिये आज बनाते है काजू कतली।

 काजुकतली बनाने के लिए सामग्री चाहिये, 




सामग्री:
 दो कटोरी काजू , एक कटोरी शक्कर, दो बड़े चम्मच मलाई, थोडासा पानी।
काजू कतली बनाने की विधि:
 १)मिक्सी के जार मेंं काजू डालकर पावडर बनाईए और छानिये।
२) गैस पर कढाई को गर्म कीजिए।
३) कढाई गरम होने के बाद पाव कटोरी पानी डालिए।
४) पानी गरम होने के बाद शक्कर डाल दीजिए।
५) शक्कर को पिघलने दिजिए।
६) शक्कर पिघलने तक चम्मच से हिलाते रहिए।
७) शक्कर पिघलते ही गाढ़ी चाशनी में मलाई डालिए और धीरे से हिलाते रहिए।
८) स्टील की प्लेट या ट्रे को आधा चम्मच घी लगाईए और रख दिजिए।
९) शक्कर और मलाई के मिश्रण में काजू पावडर डालिए और चम्मच से हिलाते रहिए।
१०) काजू और शक्कर का मिश्रण गाढ़ा होने के बाद तुरंत घी लगाए हुए प्लेट या ट्रे में डालिए और हाथ से या कटोरी के निचले प्लेन बाजू से मिश्रण को फैलाईए।
११) मिश्रण थोडासा ठंडा होने के बाद तुरंत चाकू से छोटे छोटे चौकोर टुकड़ों में  या मनचाहे आकार में काटिए।




१२) घर पर बनाई हुई काजू कतली का प्रसाद गणेशजी को चढाईए और आप भी खानें का आनंद लिजिए।
टिपः काजू की मात्रा कम हैं तो आप मूँगफली के दानें भूनकर, छिलके निकालकर पावडर बनाईए और काजू के पावडर के साथ मिलाईए और काजू कतली बनाईए।
घर पर मिठाई बनाने का और खिलानें का मज़ा लिजिए। घर पर ही रहिए और तंदुरुस्त रहिए।
धन्यवाद!
©ज्योत्स्ना पाटील

Wednesday, 12 August 2020

धन्यवाद

सभी फूड़ी दोस्तों को,
सादर प्रणाम।
बहुत दिनों से मैने ब्लॉगपर पोस्ट नहीं डाली इसलिए क्षमा चाहती हूँ। आगे से मैं दस-पंद्रह दिन में एक रेसिपी की पोस्ट डालने का प्रयास करूँगी। आप सभी मेरा ब्लॉग पढ़कर मेरा हौसला बढ़ा रहें है इसलिए शुक्रिया।

Sunday, 14 June 2020

पनीर रेसिपी



                सभी पाठ्को से मै क्षमा चाहती हूँ। बहुत दिनों से मैंने ब्लॉग पर पोस्ट नहीं की। लॉकडाऊन के दिनों में पाठ्को को कुछ नया चाहिए था। बहुत से लोगों ने कहा की किताब पढ़ने में दिल नहीं लगता तो आप हमारे लिए ऑडियो बुक YouTube पर भेजनें की क्रिपा करेंगी तो अच्छा होगा। पाठ्को के सुझाव का सन्मान करते हुए मैंने 'Jyotsna's Literature' ज्योत्सना का साहित्य 'नाम से YouTube पर मराठी कथा अपलोड करने में जुड़ गयी थी और ब्लॉग पर पोस्ट डालने में देरी हो गयी। तो चलिए लॉकडाऊन में ऐसे कभी न सोची हुई रेसिपी कैसे बनाई गई। देखते हैं, नई रेसिपी की खोज के बारे में।


पनीर चीला

          'पनीर चीला' का नाम सुनतें ही चौक पड़े ना आप! मैंने भी कभी सोचा ही नहीं था की मैं पनीर चीला बनाऊँगी क्योंकी मुझे पनीर खाना पसंद है, पनीर की सब्जी,टिक्का, कबाब, कुछ भी पसंद नहीं है। पनीर का मूल स्वरूप खाना ही मुझे अच्छा लगता है तो क्यूँ पनीर के अलग अलग व्यंजन बनाते हैं? ऐसे पनीर के बारे में मेरा विचार है। लेकिन कभी कभी अपने विचारों को छेद देनेवाली घटनाएँ सामने आ जाती हैं। 
               कल शाम को मैं अपना काम खत्म कर के बैठी थी। बहु के साथ गपशप चल रही थी, तब मेरा भाँजा एक डिब्बा लेकर आया और बोला, "आत्या (आँटी), यह डिब्बा ले और क्या करना देख। मेरे दोस्तों के पैसे वेस्ट नहीं होने चाहिए।



मैंने देखा तो उन्होंने मेरीनेट किया हुआ पनीर मेरे सामने रख दिया। मैंने उससे पूछा, "चिनू, तुम्हारे दोस्तों ने इस में क्या डाला है?" तो उन्होंने बताया, "दही, प्याज़ के टुकड़े, सिमला मिर्च के टुकड़े और मसाले, नमक डाला है, थोडासा कॉर्नफ्लोअर, बेसन डाला है। 
        चिनू ने बताया, "हम कबाब बनाने बैठे तो हमारे कबाब बन ही नहीं पाए।" मैंने सर पर हाथ पटक के लिए और उन्हें कहा, "अरे बाबा, मेरीनेट करने के लिए हंग कर्ड डालना पड़ता है। नॉर्मल दही डालने से पानी की मात्रा बढ़ जाती हैं। अब क्या करे इस पनीर का! ऐसी सोच ही रही थी तब दिमाग ने कहा, मेरीनेट किया हुआ पनीर मिक्सी के जार में पीसकर बँटर बना ले और गरमागरम चीला बना ले।

बँटर बना लिया और गर्म तवे पर थोडासा तेल डालकर पनीर चिला बनाया और सभी को गरमागरम सर्व्ह कर दिया तब सभी बच्चे, मेरी बहन के बच्चे, भाई के बच्चे और बहन का भतीजा, बहू, मेरा बेटा बहू सभी चिल्लाए, "आप ने क्या बनाया, बहुत टेस्टी हैंं!" मैने सभी को कहा, "चिनू और उनके दोस्तों की बिघडी हुई रेसिपी।" मैने कहा और सभी हँसने लगे। 
         पनीर चिला तो मैं कभी ट्राय नहीं करती लेकिन चिनू और उनके दोस्तों की वजह से 'पनीर चिला' की रेसिपी बनी। तो चलिए आप भी बनाकर देखिए पनीर चिला की रेसिपी।
फ्रेश फूड खाईए और फ्रेश रहिए।

©ज्योत्स्ना पाटील.

Saturday, 23 May 2020

कच्चे आम के मोमोज्

कच्चे आम के मोमोज्
        'सेव्हन सिस्टर्स' में सब से पसंदीदा डीश कौनसी होगी तो वह 'मोमोज्' ही है, क्योंकी अपने यहाँ जैसे मिसल, पकौडे, आलूवडा हर जगह मिलता है चाहे होटल हो या रास्तें में खड़ा ठेला हो। उसी तरह वहाँ पे मोमोज् रास्तें पर हर ठेले पर मिलते हैं। वहाँ के लोग बड़े चाव से मोमोज् खाते दिखाई देते हैं। तो चलिए, आज हम मोमोज् बनाएँगे लेकिन महाराष्ट्रीयन स्टाईल से। जैसे की हम गर्मी के दिनों में खट्टी दाल बनाते हैं, उसी दाल से मोमोज् बनाते हैं।
कच्चे आम के मोमोज् बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः

एक कटोरी चणे की दाल, छोटी कटोरी कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम, छोटी कटोरी कसा हुआ नारीयल या सूखा नारीयल, चार-पाँच लहसून की कलियाँ, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून सौंफ पाउडर, आधा टी स्पून काली मिर्च पाउडर, कटा हुआ लेमन ग्रास(गवती चहा), एक टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।
मोमोज् की पारी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी मैदा, आधा टी स्पून नमक, एक टी स्पून तेल।
कच्चे आम के मोमोज् बनाने की विधिः
१) मैदे की पारी बनाने के लिए मैदा, एक टेबल स्पून तेल, नमक लिजिए और अच्छे से मिक्स किजिए और पानी डालकर आटा गूँथीए। और गूँथे हुए आटे को गिले कपडे से ढककर आधा घंटा रेस्ट होने दिजिए।
मोमोज् की स्टफिंगः
१) चणे की दाल चार-पाँच घंटे पानी भिगोईए।
२) कच्चे आम को कद्दूकस किजिए।
३) मिक्सी के जार में चणें की दाल, लहसून, लेमन ग्रास, लाल मिर्च पाउडर, नमक, काली मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर डालकर दरदरा पीस लिजिए।
४) गँस ऑन किजिए और पँन को गर्म किजिए।
५) पँन में एक टेबल स्पून तेल डालिए और कसा हुआ कच्चा आम, नारीयल को भूनिये और पीसी हुई दाल डालकर एक मिनट तक भूनिये और गँस बंद किजिए। दाल के मिक्चर को ठंडा किजिए।
६) गूँथे हुए आटे की छोटी छोटी लोरीयाँ बनाईए।


७) एक लोरी लिजिए और पतला बेलिए।
८) बेली हुई रोटी में आम और दाल की बनाई हुई स्टफिंग भर दिजिए और मोमोज् या मोदक का आकार देकर बनाईए।
९) सारे मोमोज् बनाने के बाद स्टीमर या इडली पात्र में रखकर दस मिनट तक स्टीम किजिए।


१०) गरमागरम मोमोज् चटणी या सॉस के साथ परोसिए और खाने का आनंद लिजिए।
टिपः गर्मी के दिनों में खट्टे मोमोज् बनाईए। मोमोज् की स्टफिंग में एक टी स्पून शक्कर और हरा धनिया डाल सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Friday, 15 May 2020

इमली खजूर की चटणी

इमली खजूर की चटणी
        आज शाम को मैं गोलगप्पे बनाने
वाली थी, तभी मेरी दो-चार सहेलियों ने सुबह मेसेज सेंड कर के लिखा था। ब्लॉग पे रेसिपी क्यूँ पोस्ट नहीं की! और दूसरी सहेलियों ने कहा, "इमली खजूर चटणी की रेसिपी पोस्ट करना।" तो चलिए सहेलियों के आदेश का पालन करते हुए 'इमली खजूर चटणी' की रेसिपी आप सभी के साथ शेअर करती हूँ।
इमली खजूर चटणी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः


एक कटोरी या सौ ग्रँम इमली, एक कटोरी खजूर (सीडलेस), एक कटोरी गूड।
१) गरम पानी में इमली, खजूर, गूड पाँच-छह् घंटे तक भिगोईए।
२) इमली, खजूर, गूड को हाथों से मसल लिजिये।
और सारा पल्प छाननी की सहायता से छानिए।
३) इमली, खजूर, गूड का पल्प गँस ऑन कर के उबलने दिजिये।
सामग्रीः एक टी स्पून जीरा पाउडर, एक टी स्पून सौंठ पाउडर, एक टी स्पून सौंफ पाउडर, आधा टी स्पून काली मिर्च पाउडर, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून काला नमक, सफेद नमक स्वादानुसार।


४) दस मिनट उबलने के बाद ऊपर दिए हुए सारे मसाले डालिए।
५) मसाले डालने के बाद पाँच मिनट ऊबलने दिजिये।
६) चटणी को ऊबालते समय बड़े चम्मच की सहायता हिलातें रहिए।
७) पंद्रह मिनट ऊबली हुई चटणी को गँस पर हटाकर नीचे रखिए और ठंडी होने दिजिये।


८) इमली खजूर चटणी पूरी तरह से ठंडी होने के बाद काँच के जार में भर दिजिये।


९) इमली खजूर की चटणी जार में भरकर फ्रीज में रखिए और एक महिने तक रख सकते हो।
१०) इमली खजूर की चटणी गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए या पकौडे, वडा के साथ सर्व्ह किजिए।
चटणी को देखकर मुँह में आ गया ना पानी!
©ज्योत्स्ना पाटील.

Friday, 8 May 2020

मूँग पत्तगोभी की टिक्की

मूँग पत्तागोभी की टिक्की
            लॉकडाऊन के कारण और कोरोना की वज़ह से लिफीसब्जी खानें से डर लगता है। इसलिए घर में आसानी से मिलनेवाले अनाज़ से काम चलाना पड़ रहा है। रोज़ रोज़ की सब्जी को भी नए अंदाज में पेश करने की मशक्कत करनी पड़ती है। तो चलिए, आज़ मैने अंकुरित मूँग, पत्तागोभी और आलू से बनायी हुई टिक्की आप के साथ शेअर कर रहीं हूँ।
मूँग पत्तागोभी की टिक्की बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक ऊबला हुआ आलू, एक कटोरी अंकुरित मूँग, एक कटोरी पत्तगोभी, एक कटोरी ब्रेड क्रम्स, एक हरी मिर्च, एक टुकडा अदरक, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून सौंफ पाउडर, आधा टी स्पून जीरा पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, एक छोटी कटोरी सेवयी, दो टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।


मूँग पत्तागोभी की टिक्की बनाने की विधिः
१) मूँग को सात-आठ घंटे तक पानी में भिगोईए और पानी निकालकर कपड़े में बाँध दिजिये रातभर के लिए और अंकुरित होने दिजिये।
२) ऊबला हुआ आलू मँश किजिए।
३) पत्तागोभी को बारीक टुकडों में काटिये।
४) प्याज़, अदरक और लहसून को बारीक टुकडों में काटिये।
५) अंकुरित मूँग, पत्तागोभी, प्याज़, हरी मिर्च, अदरक, लहसून, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, बडीसौंफ पाउडर, नमक यह सारी चीजें मिक्सी के जार में डालकर दरदरा पीस लिजिये।
६) पीसे हुए मिश्रण में मँश किया हुआ आलू, ब्रेड क्रम्स मिक्स किजिए और टिक्की बनाईए और सेवई से कोट किजिए।
७) गँस ऑन किजिए और पँन गरम किजिए।
८) पँन गरम होते ही तेल डालिए और टिक्की को शँलो फ्राय किजिए।


९) गरमागरम टिक्की सॉस, चटणी या भूने हुए मूँग के साथ परोसिये।
टिपः इस रेसिपी में हरा धनिया, धनिया पाउडर डाल सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Thursday, 30 April 2020

पाठ़को के सवाल के जवाब

                पाठ़को के सवालों के जवाब

             महाराष्ट्रीयन वडा सांबार की रेसिपी पढ़कर बहुत सारे पाठ़को ने अलग अलग सवाल पूछ़े तो अच्छा लगा। बहुत सारे पाठ़क रेसिपी पढ़कर दूसरे दिन पढ़ी हुयी रेसिपी ट्राय करते हैं तो बहुत अच्छा लगता हैं और बनाते समय कोई दिक्कत आए तो खुले मन से पूछ़कर फिर से बनाकर देखते हैं तो मुझे लगता हैं की अपने लिखने का मकसद पूरा हो गया।
          आज पाठ़को से पूछे गए सवालों पर चर्चा करते है। एक पाठ़क ने कमेंट्स में लिखकर पूछ़ा की "वडे का जो बँटर है उसी से इडली बना सकतें है क्या? "  तो मेरा जवाब है, "हाँ"
        १) वडे के बँटर से इडली बना सकते है लेकिन इसी बँटर में थोडीसी सूझी डालकर आधा घंटा बँटर को रेस्ट होने दिजिये। आधे घंटे बाद बँटर में बेकींग सोडा(खाने का सोडा) डालिए और इडली मेकर में डालकर इडली बनाईए।
          २) वड़े के बँटर में दो चम्मच मैदा या चावल का आटा डालिये और आधा घंटा रेस्ट होने दिजिये। आधे घंटे बाद बेकींग सोडा डालिए और आप्पे पात्र में डालकर आप्पे बनाईए।
           ३) इसी वड़े के बँटर में चावल का आटा और सूझी डालकर डोसे बनाईए।
            ४) इसी वड़े के बँटर में चावल का आटा, कॉर्नफ्लोअर, प्याज़, हरी मिर्च, टमाटर, सिमला मिर्च डालकर उत्तप्पा बनाईए।
             ५) इसी वड़े के बँटर में दही डालिये(दही डालने से बँटर पतला हुआ हो तो उसी में सूझी या चावल का आटा डालिये) और बेकींग सोडा डालकर आप सफेद ढोकला बनाईए या हल्दी डालकर पीला ढोकला बनाईए।
          महाराष्ट्रीयन वड़े बहुत सारे पाठ़को ने बनाएँ और अलग अलग सवाल पूछ़े और एक सवाल पूछ़ा गया की, "आज आप की रेसिपी वड़ा सांबार बनाया तो सभी ने बड़े चाव से खाया। वड़े इतने सॉफ्ट , स्पंजी बने की सांबार खत्म हो गया और थोड़े से वड़े बच गए।"


        ६) मैनें उन्हें एक सलाह दी की आप दही में नमक, शक्कर डालकर फेट़ीयें और सूखे वड़े गरम पानी में डालकर निचोड़ लिजिये। अब उन्हीं वड़े के ऊपर फेट़ा हुआ दही डालिये जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर छिड़कीये और दही वडे का आनंद लिजिये। उन्होंने तुरंत दही वड़े बनाकर मुझे फोटो सेंड की तब बहुत अच्छा लगा।


          पाठ़को का प्रतिसाद मुझे रोज़ कुछ ना कुछ  नया करने के लिए प्रोत्साहित करता हैं। आप सभी पाठ़को को और सभी घर घर के शेफ की मैं आभारी हूँ। दिल से शुक्रिया!
©ज्योत्स्ना पाटील.
         
              

Tuesday, 28 April 2020

महाराष्ट्रीयन वडा सांबार

               महाराष्ट्रीयन वडा सांबार
         आजकल सोशल मिडिया पर खाने-पिने की और अच्छी अच्छी डिशेस बनाकर फोटो सेंड करने में बहुत सारी महिलाएँ शामील है और उसी बात पर टीकाटिप्पणी भी की जा रहीं है। लेकिन बहुत सारी महिलाएँ करोना के डर से कुछ ना कुछ बनाने में खुद को व्यस्त रहना पसंद करती हैं। खाली दिमाग शैतान का घर होने से अच्छा हैं किसी भी काम में व्यस्त रहकर खुद का मनोबल बढाएँ इसी दुवा के साथ आज मैं एक सिम्पलसी रेसिपी आप के साथ शेअर करना चाहती हूँ।
            ब्लॉग लिखना यह मेरा प्रोफेशन है इसलिए हप्तें में कम से कम एक रेसिपी पोस्ट करने का प्रयास करती हूँ। तो चलिए, करोना की महामारी से छुटकारा पाने के लिए अपने अपने पसंदीदा काम व्यस्त रहे और खुशहाल रहें।
            आजकल साऊथ में बननेवाली सभी डिशेस घर घर में बनाई जाती है। साऊथ में बननेवाला मेदूवडा मै महाराष्ट्रीयन पकौडे(भजी) जैसा बनाती  हूँ और उसमें तीन-चार दाल और चावल का मिश्रण बनाकर बनाती हूँ। आप भी बनाईए और मुझे बताईए, आप के वडे कैसे बने।
       मेरे घर में वडे बनाते समय हरएक की डिमांड अलग अलग होती है। सासू माँ को वड़े के साथ खाली टोमॅटो सॉस ही चाहिए। मेरे बेटे को वड़े के साथ सांबार चाहिए। मेरी बेटी को वड़े के बँटर में प्याज़, लाल मिर्च पाउडर डालकर सूखे वड़े पसंद हैं। मेरे पती को सांबार और चटणी दोन्हों चाहिए। बहू को सांबार के साथ चाहिए। अर्थात खाते समय सांबार और चटणी दोनों चाहिए।
           कोई सांबार के साथ ज्यादा वड़े खाना पसंद करता है तो कोई चटणी के साथ। वड़े खाते समय हरएक का अंदाज अलग अलग है।
तो चलिए, आज महाराष्ट्रीयन वड़ा बनाने की विधि जान लेते है।
महाराष्ट्रीयन वड़े बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
एक कटोरी उरददाल, आधी कटोरी मूँगदाल, पाव कटोरी तुवरदाल, एक टी स्पून मेथीदाना, आधी कटोरी चावल, एक टी स्पून जीरा, एक हरी मिर्च, एक टेबल स्पून धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए।
महाराष्ट्रीयन वड़े बनाने की विधिः
१) उरददाल, मूँगदाल, तुवरदाल, चावल, मेथीदाना रातभर पानी में भिगोईए।
२) दुसरे दिन सुबह उरददाल, मूँगदाल, तुवरदाल, चावल, मेथीदाना,हरी मिर्च, जीरा यह सारी चीज़े मिक्सी के जार में डालकर पीस लिजिये।
३) पीसे हुए मिश्रण में धनिया पाउडर, नमक डालकर पकौड़े जैसा बँटर बनाईए।
४) गँस ऑन किजिए और कढाई गरम होने दिजिये।
५) गरम कढाई में तेल डालिए और तेल को गरम होने दिजिये।
६) तेल गरम होते ही हाथों में बँटर लेकर पकौड़े जैसे छोटे छोटे गोले डालिये और तलिये।
७) गरमागरम महाराष्ट्रीयन पकौड़े सांबार, चटणी और सॉस के साथ परोसिये। नहीं तो प्याज़, लाल मिर्च पाउडर डालकर सूखे वड़े खानें का आनंद लिजिये।
टिपः जीरा पाउडर, धनिया पाउडर के बिना यह वड़े बना सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील


Monday, 20 April 2020

आज थोडीसी गपशप

आज थोडीसी गपशप

          मेरी बहुत सारी सहेलियाँ खाना पका के तंग आ चुकी हैं(खाली बोलती हैं, खाना बनाने में सभी को मज़ा आ रहा हैं), लॉकडाऊन की वजह से सबकुछ ठप्प हो गया हैं। हरएक परेशान हो गया है। जब काम होता हैं तो लगता है की, आराम करना चाहिए और जब आराम करने का मौका मिलता हैं तो लगता है की अपना अपना काम ही ठिक है। दूर के ढ़ोल सुहाने लगते हैं, वैसे ही है। कोई बात नहीं हर बात के दो पहेलू होते है। आज हम सभी पॉझिटिव्ह पहेलू की ओर ध्यान देते हुए घर में क्या कर सकते है इस के बारे में सोचते हैं।
           आज सभी बहनों को खाना बनाने के लिए सब से महत्तपूर्ण चीज़ है, 'मसाले'। आज थोडीशी गपशप उसी मसाले के बारे में करते हैं ताकि आप का खाना स्वादिष्ट बनें और आप का परिवार तंदुरुस्त रहें।
           तो चलिए मेरी बहनों, गर्मी के दिनों में हर घर में मसाला बनाते हैं। आप भी मसाला बनाते समय पहले दालचिनी को पीस लिजिये और छ़ानकर दो टेबल स्पून दालचिनी पाउडर एक डिब्बी में भरकर अलग रख दिजिये।
          काली मिर्च(मिरी) को पीस लिजिये और छ़ानकर दो टेबल स्पून काली मिर्च पाउडर डिब्बी में भरकर अलग रख दिजिये।
          बडीसौंफ को भी पीस लिजिये और छानकर एक डिब्बी में बडीसौंफ की पाउडर भरकर रख दिजिये।
          जीरा को पीस लिजिये और छानकर एक डिब्बें में भरकर रख दिजिये।
          धनियें को पीस लिजिये और पाव कि. धनिया पाउडर अलग से एक डिब्बें में भरकर रख दिजिये।
           ऊपर बनाई हुई सभी पाउडर छाननें के बाद बचा हुआ जाड़ा मसाला(दालचिनी, मिरी, बडीसौंफ, जीरा, धनिया) अब धनिया मे मिक्स किजिए और पीस लिजिये।
           गरम मसाला बनाने से पहले यह सभी पाउडर पीसकर किचन में रखिए। रेसिपी बनाने के लिए सभी पाउडर काम में आएगी। सूप में काली मिर्च की पाउडर डालिए। प्याज़-टमाटर की सब्जी में दालचिनी पाउडर डालकर स्वाद बढाईए। समोसा, कचौरी जैसे स्नँक्स में बडीसौंफ की पाउडर डालकर स्वाद बढ़ा सकते हो।
          आज मैने गरम मसाला बनाया तो यह सब काम निपटा लिए। आप भी बनाईए और रेसिपी का स्वाद बढाईए।


©ज्योत्स्ना पाटील

Sunday, 19 April 2020

कच्चे आम की सब्जी

कच्चे आम की सब्जी
      बहुत सारी सहेलियों ने और पाठकों ने कच्चे आम की रेसिपी पोस्ट करने के लिए कहा था, लेकिन लॉकडाऊन के कारण बाज़ार में सारी सब्जी मिल नही रहीं थी। आखिर कल बाजार में कच्चे आम मिले। आज सभी पाठकों के लिए और सहेलिकूयों के लिए 'कच्चे आम की सब्जी'बनाते हैं, तो चलिए, लग जाते हैं अपने किचन में छुर्री चाकू के साथ।
कच्चे आम की सब्जी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः


एक कच्चा आम, आधा प्याज़, पाँच-छह कलियाँ उडरलहसून की, आधा टी स्पून मोहरी, आधा टी स्पून जीरा, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, एक टी स्पून करीपत्ते की पाउडर (पाउडर नहीं हो तो करीपत्ते डालिये, नहीं है तो भी चलेगा), दो टेबल स्पून धनिया पाउडर, तीन टेबल स्पून गुड, एक टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।       
कच्चे आम की सब्जी बनाने की विधिः
१) आम को धोईए और छोटे छोटे टुकडों में काटिये।
२) प्याज़ छिलिये और बारीक काटिये।      
३) लहसून को बारीक टुकडों में काटिये।
४) गँस ऑन किजिए और पँन रखिए।
५) पँन गरम होते ही तेल डालिए।
६) तेल में राई(मोहरी) डालिए और जीरा डालिए।
७) बाद में कटा हुआ लहसून, कटा हुआ प्याज़ डालिए और भूनिये।
८) लहसून, प्याज़ भूनने के बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालिए।
९) हल्दी डालने के बाद कटा हुआ कच्चा आम डालिए और अच्छे से मिक्स किजिए।
१०) कच्चा आम डालने के बाद पँन के ऊपर ढक्कन रखिए और दो मिनट तक पकने दिजिये।
११) दो मिनट के बाद करीपत्ते की पाउडर, धनिया पाउडर, गूड़ और नमक डालिए और ढक्कन रखकर दो मिनट फिर से पकने दिजिये। बाद एक टेबल स्पून पानी डालिए और पकने दिजिये।
१२) कच्चा आम पूरी तरह से गलने के बाद गरमागरम आम की सब्जी परोसिये।

टिपः १) कच्चे आम की सब्जी में आप अपने स्वाद के अनुसार गूड़ और धनिया पाउडर डाल सकते हो।
२) करीपत्ते की पाउडर की जगह प्याज़ के साथ करीपत्ते डाल सकते हो।
३) सब्जी बनाते समय एक दो चीजें ना होते हुए भी सब्जी बना सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.
    

Wednesday, 15 April 2020

व्हँनिला आईस्क्रीम

               व्हँनिला आईस्क्रीम
    'आईस्क्रीम' का नाम सुनतें ही आ गया ना मुँह में पानी। पिछले साल बहुत सारी सहेलियों ने आईस्क्रीम की रेसिपी पोस्ट करने के लिए कहा था लेकिन पिछले साल पूरी गर्मीयों  के दिनों में हम वर्धा में थे। वर्धा में रेफ्रिजरेटर न होने के कारण मैं आईस्क्रीम की रेसिपी पोस्ट नहीं कर सकीं। तो चलिए, पिछलें साल की सहेलियों की माँग इस साल पूरी करती हूँ। आज हम व्हँनिला आईस्क्रीम बनाते हैं और गर्मी के दिनों ठंडा ठंडा, कूल, कूल का मजा लेते है वो भी करोना का टेन्शन छोड़कर खुले मन से, खुले दिल से जीनें के अंदाज़ से।


व्हँनिला आईस्क्रीम बनाने के लिए सामग्री चाहिएः
सामग्रीः एक लिटर दूध, एक कटोरी शक्कर, चार टेबल स्पून जीएमएस पाउडर, आधा कप कॉर्नफ्लोअर (मेजरमेंट आधा कप फूल लेना हैं) एक चुटकी सीएमसी पाउडर, एक टी स्पून व्हँनिला इसेन्स।


व्हँनिला आईस्क्रीम बनाने की विधिः
१) एक लिटर फ्रेश दूध लिजिये।
२) एक लिटर दूध में से पाव  कप दूध दुसरे बर्तन में लिजिये और उसी दूध में जीएमएस पाउडर, सीएमसी पाउडर, कॉर्नफ्लोअर, शक्कर डालिये और चम्मच की सहायता से अच्छे से मिक्स किजिए।
३) सभी पाउडर और शक्कर दूध में अच्छे से मिक्स किजिए ताकि गुठली ना रहे।
४) दूध और पाउडर का मिश्रण दूसरे बर्तन में रखे हुए दूध में मिला दिजिये।
५) गँस ऑन कर के उसके ऊपर दूध के मिश्रण को ऊबलने दिजिये।
६) दूध ऊबालते समय दूध को चम्मच की सहायता से हिलाते रहिए ताकि दूध के नीचे पाउडर ज़म ना जाए।
७) दूध को एक ऊबाल आने तक ऊबालिये और गँस बंद कर दिजिये।


८) ऊपर इमेज में दिखाई दे रहा है बंँटर उसी तरह बनना चाहिए।
९) अब इस बँटर को बाहर ही रखिए जब तक ठंडा ना हो जाए।
१०) बँटर ठंडा होने के बाद उसके ऊपर ढक्कन रखिए और फ्रीजर में रातभर रख दिजिये ताकि पूरा बँटर बरफ़ जैसा ज़म जाए।
११) दूसरे दिन बँटर को रेफ्रिजरेटर से बाहर निकालिए और फूड प्रोसेसर में छोटे छोटे टुकडे कर के ग्राईंड किजिए।
१२) पूरा बँटर स्मूथ होने तक ग्राईंड किजिए। ग्राईंड करते समय फूड प्रोसेसर के बड़े बर्तन के ऊपर रखे हुए बर्तन का छोटासा ढक्कन निकालिए और फेंट़ीए।
१३) आईस्क्रीम फेटते समय व्हँनिला इसेन्स डाल दिजिये।


१४) इमेज में दिखाई दे रहा है उसी तरह का बँटर स्मूथ बनना चाहिए।
१५) अब फेटा हुआ बँटर फिर से डिब्बें में या बर्तन में रखिए। ऊपर ढक्कन रखना मत भूलिए। अब यह आईस्क्रीम का बर्तन फिर से सात-आठ घंटे के लिए फ्रीझर में रखिए।
१६) सात-आठ घंटे के बाद आप ने घर पर बनाए हुए आईस्क्रीम का मजा लिजिये।

टिपः १) आईस्क्रीम बनाने के लिए फूड प्रोसेसर या बिटर का इस्तेमाल किजिए ताकि आप का आईस्क्रीम स्मूथ और टेस्टी बने। क्योंकी फूड प्रोसेसर या बिटर में फेटते हुए हवा जाती है और आईस्क्रीम का बँटर फूलनें लगता है।
२) ऊपर दिए हुए पाउडर्स (जीएमएसी, सीएमसी, कॉर्नफ्लोअर) लॉकडाऊन के कारण सामग्री उपलब्ध नहीं है तो कोई बात नहीं। पाव लि. दूध में चार टेबल स्पून मैदा और एक टेबल स्पून बारीक सूझी  डालिये और इसेन्स की जगह इलायची पाउडर भी डाल सकते हो और आईस्क्रीम बना सकतें हो।)
आज की रेसिपी मोनाली रिपोटे, मीना, वैशू, मोनाली गव्हाणे इन सभी सहेलियों को डेडीकेट करती हूँ।
          खाईए, खिलाईए और ठंडा ठंडा कूल रहिए।
© ज्योत्स्ना पाटील.

Tuesday, 14 April 2020

        गेहूँ की तंदुरी रोटी(नान)

चलिए, रोज़ रोज़ रोटी, फुलके, पुरी खा के घर के सभी लोग बोअर हो गए है तो आज होटल से भी अच्छी तंदुरी रोटी बनाते है। गरमागरम तंदुरी रोटी बनाईए और दाल फ्राय या दाल तडका के साथ घर के सभी सदस्यों को खिलाईए लेकीन पर हेड सौ रूपये घर के कँशियर से लेना मत भूलिए। क्योंकी होटल से भी सस्ता और साफसुथरा हेल्दी खाना बनाने का मुहावजा तो लेना ही पडेगा। आज का खाना पैसे लेकर ही खिलाईए इसी शर्त पे मै रेसिपी आप से शेअर करूँगी। तो चलिए, ऐसे ही मज़ाक कर रही थी क्योंकी आप को खाना बनाने के लिए मोटीव्हेट करना था। छोडीए मज़ाक, लग जाते है काम पे।

गेहूँ की तंदुरी रोटी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
एक बडी कटोरी(छोटी कटोरी दो) गेहूँ का आटा, पाव कटोरी दही, एक टी स्पून बेकींग सोडा(खाने का सोडा), एक टी स्पून बेकींग पाउडर(बेकींग पाउडर घर में उपलब्ध ना हो तो सोडा की मात्रा थोडी सी बडा दिजिये।), दो टेबल स्पून लहसून, दो टेबल स्पून कलौंजी(प्याज़ का बीज, घर में उपलब्ध ना हो तो तिल लिजिये), दो टेबल स्पून तील, चार टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार, बटर या घी आप की इच्छानुसार।

गेहूँ की तंदुरी रोटी बनाने की विधिः
१) गेहूँ के आटे में दही, नमक, सोडा, बेकींग पाउडर अच्छे से मिक्स किजिए और पानी डालकर आटा गूँथीए।
२) गूँथे हुए आटे में एक टेबल स्पून तेल डालिये अच्छे से गूँथीए फिर तेल डालिये और गूँथीए ऐसे तीन-चार बार किजिए।
३) आटे के ऊपर गिला कपड़ा ढककर रखिए और आधे घंटे के लिए रेस्ट होने दिजिये।
४) आधे घंटे बाद आटे को अच्छें से गूँथीए और छोटी छोटी लोरीयाँ बनाईए।
५) एक लोरी लिजिये और बेलिए गोल या लंबे आकार में।

६) रोटी के ऊपर लहसून, तिल या कलौंजी डालिये और हाथो से दबाईए और थोडासा बेलिए।
७) अब तिल, लहसून लगाई हुयी परत निचे किजिए और रोटी को थोडासा बेलिए क्योंकी तिल, लहसून। अच्छे से चिपके।


८) रोटी के प्लेन परत पर पानी लगाईए और गर्म तवें पर प्लेन परत निचे की तरफ डालिए ताकि रोटी तवे को चिपक जाए।


९) तवे का हँडल पकडकर तवे को गँस की फ्लेम पर उल्टा पकडीये और तिल, लहसून की परत को अच्छे से सेकीयें।


१०) अब फिर से तवा सिधा कर के गँस पर रखिए और रोटी के ऊपर बटर या घी लगाईए।


११) गरमागरम तंदुरी रोटी दालफ्राय, दाल तडका या सब्जी के साथ परोसिये और होटल से भी अच्छी, नर्म, मुलायम और हेल्दी तंदुर खिलाई तो अपने हजबंड से पैसे लेना मत भूलिए। नहीं तो, 'क्या टेस्टी तंदुर बनाई" इसी शाबाशी में भूल मत जाना।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Monday, 13 April 2020

स्नँक्स लिस्ट

                   स्नँक्स
           कोरोना के आगमन से पूरी दुनिया थम गयी और सभी पाठकों का एक ही सवाल, दिन में चार बार खाना क्या पकायें इसलिए मैने इस से पहले नाश्ते की लिस्ट भेजी थी। आज मै शाम की चाय के साथ या रात के भोजन से पहले स्टार्टर में समाविष्ट करनेवाले घर में आसानी से बननेवाले पदार्थ भेज रही हूँ। सभी को यह लिस्ट उपयुक्त है। आप पढ़ीयें और बनाईए और पूरे घर को स्वस्थ रखिए।
१)गोभी मंचुरियन
२)व्हेज मंचुरियन
३)हक्का नूडल्स
४)सोया चिली
५)पनीर चिली
६)पनीर पापडी
७)मँगी
८)आलू चिप्स
९)उकडपेंडी
१०)कोथिंबीर वडी
११)अरबी पत्तों की वडी
१२)सँडविच
१३)बेंगन सँडविच
१४)सेवई उपमा
१५)एग्ज टोस्ट
१६) भेल
१७) कॉर्न भेल
१८) रगडा पँटीज
१९) ब्रेड रोल
२०) स्प्रिंग रोल
२१) गोलगप्पे (पाणीपुरी)
२२) शेवपुरी
२३) दहीपुरी
२४) व्हेज सँडविच
२५) चीज सँडविच
२६) मसाला रोटी (दोपहर की रोटी बटर या तेल डालकर सेकीयें और ऊपर से प्याज़, टमाटर, खिरा बारीक काटकर नमक , मसाले डालकर मिक्स किजिए और रोटी के ऊपर फैलाईए और रोटी का रोल बनाईए, शाम की चाय के साथ खाईए)
२७) व्हेज खिमा सँडविच (सोया चंक्स से बनाईए)
२८) एग्ज सँडविच(खिरा, टमाटर, भुर्जी की स्टफिंग)
२९) पँन केक (कौन से भी आटे का बँटर बनाईए और डोसा जैसे बनाईए ऊपर से मसाला या चॉकलेट या फ्रूटस् काटकर डालिये)
३०) चीज बॉल्स
३१) मटार करंजी
३२) पनीर सँडविच
३३) वडापाव
३४) दाबेली
३५) व्हेज टिक्की
३६) मसाला कचौरी
३७) मूँगदाल कचौरी
३८) मटर कचौरी
३९) बाकरवड़ी
४०) नमकीन चिरोटे 


 
©ज्योत्स्ना पाटील

Friday, 10 April 2020

देशविदेश के पाठक

           देशविदेश के पाठक
ता. १८ मार्च२०२० से टांझानिया से पाठक ब्लॉग पढ़ने लगे। २ अप्रैल २०२० से कतार से पाठक ब्लॉग पढ़ने लगे। ९ अप्रैल २०२० से फ्रान्स के पाठक ब्लॉग पढ़ने लगे। भारत, यूएसए, युके, जर्मनी, ब्राझील, फिलिपीन्स, पोर्तुगाल, इंडोनेशिया, आयर्लंड, इस्त्राईल, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापूर, स्विडन और अननोन रिजन से पाठक ब्लॉग पढतें है इसलिए मेरा हौसला बढ़ानेवाले सभी पाठकों का दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ।
ब्लॉगर,
ज्योत्स्ना पाटील.

धन्यवाद

    धन्यवाद
नमस्कार सभी फूडी दोस्तों,
मै रेसिपी लिखतें समय प्याज़ छिलिये, काटिये, टमाटर धोईए, काटिये ऐसी छोटी छोटी बातें सभी को मालूम होते हुए भी लिखती हूँ। कभी कभी आप को बोअरींग सा लगता होगा लेकीन ब्लॉग में पोस्ट लिखते समय शब्दसंख्या का बंधन होने के कारण लिखना पडता है। आप मेरी इसी समस्या को नज़रअंदाज कर के पोस्ट पढ़कर मेरा हौसला बढातें है इसलिए धन्यवाद!
ब्लॉगर,
ज्योत्स्ना पाटील.

Thursday, 9 April 2020

नाश्ते की लिस्ट

           दो महिने के लिए नाश्ता भेज़ रही हूँ

लॉकडाऊन क्या हो गया और मेरी सभी बहनें काम कर के तो परेशान है ऊपर से दिन में चार बार खानें के लिए बनाए यह सोच सोचकर परेशान हैं। सभी का एक ही सवाल आज नाश्ते में क्या बनाए। तो चलिए, सभी बहनों की परेशानी दूर करने के लिए सीधे लिस्ट भेजती हूँ। आप को जो बनाना है उसकी तैयारी पहले से ही कर लिजिये।
पराठे
१) साधा पराठा/ठेपला (आटा, तेल,लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, हरा धनिया मिक्स कर के बनाईए)
२) नमकीन पराठा (आटा, नमक, तेल डालकर बनाईए) साथ में नारीयल की चटणी(नारीयल, लहसून, लाल मिर्च पाउडर, नमक और जिरा तिल का तडका दिजिये)
३) आलू पराठा
४) मटार पराठा
५) पनीर पराठा
६) आचार पराठा
७) मूँगदाल पराठा
८) एग पराठा( अंडे की भुर्जी स्टफ कर के)
९) पत्तागोभी के पराठे
१०) पालक पराठा
११) कद्दू(दुधी) के पराठे
१२) प्याज़, बारीक सेव स्टफ किया हुआ पराठा
१३) कॉर्न पराठा(कॉर्न पीस के आटे में मसालों के साथ डालिए)
१४) टमाटर पराठा
१५) बीट पराठा(बीट कद्दूकस कर के लाल मिर्च, हल्दी, नमक, तील, तेल और आटा मिक्स कर के)
१६) चीज पराठा
१७) तुरई पराठा
१८) चटणी पराठा(रोटी बेलकर रोटी के ऊपर चटणी और तेल लगाईए और फोल्ड किजिए फिर सेमी सर्कल को फोल्ड किजिए और उन्ही तिकोनाकार को बेलिए ऊपर से तेल डालकर सेकीयें।)
१९) खिरा का पराठा
२०) बेंगन पराठा
पकौडे
१) प्याज के पकौडे
२) आलू के पकौडे
३) पनीर पकौडे
४) पत्तागोभी के पकौडे
५) कॉर्न पकौडे
६) ब्रेड पकौडे
७) पालक पकौडे
८) आलू वडे
९) साबुदाणा वडे
१०) मिक्स व्हेज वडे
११) मेदू वडा
१२) मिक्स दाल वडा ( सभी दाल भिगोईए और मसाले डालकर पीस लिजिये और तलिये)
१३) दही वडा
१४) इडली सांबार
१५) डोसा
१६) चीज डोसा
१७) बटर डोसा
१८) रवा डोसा
१९) उत्तप्पा
२०) अनियन उत्तप्पा
२१) हरा उत्तप्पा (उत्तप्पा के बँटर में पालक, हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा पाउडर डालकर बनाईए)
२२) अनियन, टमाटर, सिमला मिर्च उत्तप्पा
२३) आप्पे
२४) रवा के आप्पे
२५) मिक्स दाल आप्पे
२६) राजगीरा आप्पे
२७) नमकीन पुरी दही
२८) छोले पुरी
२९) पालक पुरी
३०) मसाला पुरी
३१) टमाटर पुरी
३२) आलू की सब्जी पुरी
३३) साबुदाणा खिचडी
३४) चटणी राईस (तिल की चटणी, तेल, और बारीक सेव गरम चावल प्लेट में मिक्स किजिए)
३५) पोहा
३६) उपमा
३७) हटके चिवडा (तेल में मूँगफली के दानें, दलिया, प्याज़, हरी मिर्च, करीपत्ते भूनिए और उसमे भिगोए हुए ममरा डालिये, नमक, हल्दी और हरा धनिया डालिए)
३८) मूँगदाल का चिला
३९) बेसन के आटे का चिला
४०) पालक चिला
४१) पत्तगोभी का चिला
४२) टमाटर चिला
४३) ब्रेड जँम
४४) ब्रेड बटर
४५) समोसा
४६) थालीपीठ
४७) टिक्की
४८) मोठ की मिसल
४९) मूँग की मिसल
५०) चवई की मिसल
५१) चणे की मिसल
५२) रवा ढोकला
५३) बेसन ढोकला
५४) दाल चावल का सफेद ढोकला
चलो, दो महिने का नाश्ता तो भेज़ दिया। अब बनाईए, खिलाईए और खुद खाए। घर में बैठकर आनंद लिजिये और स्वस्थ रहिए।
© ज्योत्स्ना पाटील


Wednesday, 8 April 2020

हटके चिला

           हटके चिला(धिरडे)
कल साक्री से आशाताई का फोन आया और कहा की, सिम्पलसी घर में उपलब्ध सामग्री से कुछ नया बनाए ऐसी रेसिपी भेजो। तो चलिए, आज की रेसिपी आशाताई को डेडीकेट करते हुए लग जाते है काम पे।
हटके चिला बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
घर में बचीकुची पत्तागोभी, टमाटर, प्याज़, अदरक, लहसून, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हिंग पाउडर, हल्दी, घर में बचे हुए आटे(बेसन का आटा, चावल का आटा, नाचणी आटा, गेहूँ का आटा) बारीक सूझी(रवा), नमक स्वादानुसार, तेल।


हटके चिला बनाने की विधिः
१) पत्तगोभी के पत्ते धोईए।
२) प्याज़ को छिलिये और काटिये।
३) टमाटर को धोईए और काटिये।
४) अदरक, लहसून, हरी मिर्च काटिये।
५) हरा धनिया धोईए और काटिये।
६) सारी चीजे मिक्सी के जार में डालिए और थोडासा पानी डालकर पीस लिजिये।
७) स्मूथ पेस्ट बनने के बाद उसी जार में लाल मिर्च पाउडर, हिंग पाउडर, हल्दी और नमक डालकर मिक्सर को थोडासा घुमाईए।



८) सारी चीजे पीस ने के बाद घर में उपलब्ध आटा और सूझी डालिये चाहें तो मिक्सी के जार में आटा, सूझी डालकर मिक्सर को एक मिनट तक चलाईए। बँटर गाढ़ा हो तो आप के हिसाब से पानी मिलाईए।
९) बँटर तैयार होने के बाद गँस पर पँन रखिए और थोडासा तेल डालिये उसके ऊपर एक छोटी कटोरी बँटर डालकर डोसे की तरह फैला दिजिये।
१०) चिला को दोनों तरफ से सेकीयें और गरमागरम सर्व्ह किजिए।


११) सॉस, चटणी, हुम्मस, आचार के साथ चिला को परोसिये।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Tuesday, 7 April 2020

 बचपन की यादें

कोरोना के कारण पूरी दुनिया लॉकडाऊन हो गयी और घर में बैठकर सभी बोअर होने लगे तब हमारी सहेलियों ने बचपन की यादें तरोताज़ा की। सभी सहेलियों ने बचपन की फोटोज् व्हाटसएप पे सेंड करते ही सभी की बचपन की बहुत सारी बातों से अच्छा मनोरंजन हुआ।
       मै भी बचपन की यादों से झूम ऊठी। मैं सातवी कक्षा में थी तब सारी सहेलियाँ अनजानी थी क्योंकी मैं छठ़ी कक्षा तक ननिहाल में थी और सातवी कक्षा में मै पिताजी के गाँव पढ़ने के लिए आयी तब नया गाँव, नया घर, नयी स्कूल और नयी सहेलियाँ सबकुछ नया सा और अनजाना था। पिताजी खुद अध्यापक थे इसलिए स्कूल में मै जल्दी घुलमिल गयी और निमा, संगीता और बाईसाहेब से मेरी अच्छी सी दोस्ती हो गयी।
         एक दिन निमा ने मुझे और संगीता को कहा, "आज मेरी माई गाँव गयी है तो हम तीनों मिल के आलूवडे बनाते हैं। हम तीनों मेरे घर निकल पड़े। मेरे घर से बेसन का आटा लिया और वहाँ से संगीता के घर चल पड़े। संगीता के घर से आलू लेकर हम तीनों सहेलियाँ निमा के घर पहुँचे और लग गए काम पे। स्टोव्ह में घासलेट भरा और पम्प से हवा भरकर बाहर घासलेट निकलते ही माचीस घसीटकर आग जलाई और स्टोव्ह शुरू करने की कसरत की। स्टोव्ह शुरू होते ही पतेली में पानी और आलू पकाने के लिए रख दिए। मैने नाक पोंछतें प्याज़ काटने की मशक्कत की। संगीता ने बेसन के आटे का बँटर बनाया। आलू पकते ही आलू को छिल लिया और हाथों से मँश कर के उसमें प्याज़, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालकर आलू के छोटे छोटे गोले बनाकर बेसन के बँटर में डूबाकर आलू वडे तलने का काम संगीता ने किया।  वडे तलने के बाद हम तीनों ने जी भर के आलूवडे खाए और खुद के हाथों से बनाए हुए वडे खानें का मज़ा कुछ और ही था।


           बचपन में हम तीनों सहेलियों ने बनाई हुयी यह पहली रेसिपी। इसी रेसिपी से मेरी कुकींग की एबीसीडी शुरू हुई।
तो चलिए आज की आलूवडा रेसिपी बनाने का तरीका,
आलूवडा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः चार-पाँच आलू, एक कटोरी बेसन का आटा, दो प्याज़, एक टेबल स्पून हरी मिर्च, अदरक, लहसून की पेस्ट, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून धनिया पाउडर, एक टी स्पून हल्दी, एक टी स्पून दरदरा पीसी हुयी बडीसौंफ, हरा धनिया, एक टी स्पून अजवाईन, आधा टी स्पून बेकींग सोडा, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
आलूवडा बनाने की विधिः
१) आलू ऊबालिये और मँश किजिए।
२) गँस ऑन कर के पँन रखिए और एक टेबल स्पून तेल डालिये।
३) बारीक कटा हुआ प्याज़ तेल गर्म होते ही डालिये और भूनिए।
४) प्याज़ भूनने के बाद अदरक लहसून हरी मिर्च की पेस्ट, धनिया पाउडर, बडीसौंफ, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाईए और गँस बंद किजिए।
५) भूने हुए मिक्चर में मँश किया हुआ आलू, हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स किजिए।
६) आलू की मसालेदार सब्जी के छोटे छोटे गोले बनाईए और एक थाली में रख दिजिये।
७) एक पतेली में बेसन का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाईन, नमक डालिये और पानी डालकर पतला सा बँटर बनाईए।
८) बँटर में चिमूटभर खाने का सोडा(बेकींग सोडा), डालिये और अच्छे से फेटिये।
९) गँस ऑन किजिए और कढाई रखिए।
१०) कढाई गर्म होते ही तलने के लिए तेल डालिये।
११) बँटर में आलू का गोला डालिये और बँटर का कोट लगते ही वडा गरम तेल में डालिये।
१२) तले हुए आलूवडे टिश्यू पेपर पर निकालिए और गरमागरम आलूवडे चटणी, सॉस और हरी मिर्च के साथ परोसिये।
चलिए लॉकडाऊन के कारण सब की बचपन की यादें तरोताज़ा हो गयी। धन्यवाद सभी सहेलियों को।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Sunday, 5 April 2020

वैशाली की पनीर सब्जी


                वैशाली की पनीर सब्जी
        आज सुबह वैशाली का फोन आया और उन्होंने कहा, "कोरोना के लॉकडाऊन से सभी बोअर हो गए हैं तो मैने सोचा आज कुछ नया ट्राय कर के देखते है। तू मुझे पनीर की रेसिपी अलग से बनाने की तरकीब बता।" तो चलिए, आज मैनें फोन पे वैशाली को बतायी हुई रेसिपी आप के साथ शेअर करना चाहती हूँ क्योंकी मैने वैशाली को रेसिपी बताई और उन्होंने तुरंत रेसिपी बनाकर मुझे व्हाट्सएप पे फोटो भी भेज दी।




पनीर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री चाहिएः
डेढ सौ ग्रँम पनीर, एक प्याज़, एक टमाटर, छोटा टुकडा अदरक, एक लाल मिर्च, तीन लौंग, तीन काली मिर्च(मिरी), एक छोटा टुकडा दालचिनी, एक तेज़पत्ता(तमालपत्र), पाँच-छह् काजू, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टेबल स्पून बटर, एक टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।
१) गँस ऑन किजिए और एक पँन रखिए।
२) पँन में एक गिलास या एक बड़ी कटोरी पानी डालिये।
३) पानी में प्याज़ को चार भागों में कट कर के डालिये।
४) प्याज़ के साथ टमाटर, लौंग, काली मिर्च, लाल मिर्च, दालचिनी, तेज़पत्ता, अदरक और काजू डालकर सात-आठ मिनट उबालने दिजिये।
५) पँन में उबली हुयी सारी चीजे छानिए और पानी अलग से रख दिजिये।
६) टमाटर का छिलका निकालिए और ऊबले हुए प्याज़, टमाटर, लौंग, काली मिर्च, लाल मिर्च, दालचिनी, अदरक, काजू सारी चीजे मिक्सी के जार में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लिजिये।
७) पँन गर्म किजिए और उसमें बटर, तेल डालिये।
८) बटर, तेल गर्म होते ही उसमें बनाई हुई पेस्ट डालिये और भूनिये।
९) पेस्ट भूनने के बाद गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालिये और अच्छे से भूनिये।
१०) सारे मसाले भूनने के बाद प्याज़ टमाटर का ऊबला हुआ और छानने के बाद बचा हुआ पानी डालिये। पानी कम लगे तो थोडासा गरम पानी डालिये।
११) ग्रेव्ही ऊबलने के बाद पनीर को छोटे छोटे टुकडों में काटकर डाल दिजिये।
१२) ग्रेव्ही में नमक डालकर एक मिनट तक ऊबालिये।
१३) गरमागरम रोटी, पराठा, फुलके या चावल के साथ पनीर की सब्जी परोसिये।
टिपः घर में काजू उपलब्ध ना हो तो आप काजू के बिना ही यह सब्जी बना सकते हो।
२) इस ग्रेव्ही में थोडासा पनीर कद्दूकस कर के भी डाल सकते हो।
तो चलिए मेरे फूडी दोस्त घर में बैठकर क्या करे तो किचन में जाकर कुछ हटके बनाकर खिलाते हैं और खुद भी खातें है।
घर में रहिए, स्वस्थ रहिए।
©ज्योत्स्ना पाटील

Wednesday, 1 April 2020

व्हेज मंचुरियन

               व्हेज मंचुरियन

कोरोना के कारण सभी दुनिया हिल गयी। अनाज़, सब्जीयों को भी हाथ लगाने को डर लगता है फिर भी खानें से परहेज़ तो नहीं कर सकते और बहुत सारे पाठकों ने मेसेज और फोन कर के पूछा, नयी रेसिपी कब बनाओगे, घर में बैठकर बोअर हो गए है हम, अब खाना बनाओ और खाओ यही काम बचा है। तो चलिए खाना बनाते समय पूरी सावधानी से बनाईएगा। आजकल आलू, पत्तागोभी, बेंगन, लौकी जैसी फलसब्जी ही खाने को पहली पसंद है। लिफीसब्जी खाने से लोगों को डर लगता है इसलिए आज की रेसिपी पत्तागोभी से बनाते है। आज की रेसिपी है 'व्हेज मंचुरियन'।
व्हेज मंचुरियन बनाने के लिए सामग्री चाहिए,


सामग्रीः एक कटोरी पत्तागोभी, एक टेबल स्पून अदरक लहसन पेस्ट, एक टी स्पून धना पावडर, एक टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, दो टेबल स्पून मैदा, दो टेबल स्पून कॉर्नफ्लोअर(कॉर्नफ्लोअर घर में उपलब्ध ना हो तो बेसन का आटा, जोवार का आटा डालिए), नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।

मंचुरियन ग्रेव्ही के लिए सामग्रीः
दो टेबल स्पून हरा लहसन, दो टेबल स्पून हरा प्याज़, दो हरी मिर्च, दो टेबल स्पून टोमॅटो सॉस, दो टेबल स्पून चिली सॉस, एक टेबल स्पून सोया सॉस, नमक स्वादानुसार, दो टेबल स्पून कॉर्नफ्लोअर (चावल का आटा, मैदा) तेल।
व्हेज मंचुरियन बनाने की विधिः
१) पत्तगोभी के पत्ते गरम पानी में नमक डालकर धोईए और पतले टुकडों में काटिये।
२) पत्तागोभी में अदरक लहसन पेस्ट, धना पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, मैदा, कॉर्नफ्लोअर डालिये और अच्छे से सारी चीज़े मिलाईए हो सके तो थोडासा पानी डालिए और डो बनाईए।
३) कढाई में तेल डालिये और गर्म किजिए
४) पत्तागोभी के डो के छोटे-छोटे गोले बनाईए और गर्म तेल में डीप फ्राय किजिए।


मंचुरियन ग्रेव्हीः
१) पँन में तेल डालिये और गर्म होने दिजिये।
२) तेल में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हरा लहसन (हरा लहसन ना हो तो लहसून के बारीक टुकडे डालिये।) डालिये।
३) बारीक कटा हुआ हरा प्याज डालिये और भूनिये।
४) थोडीसी बारीक कटी हुई पत्तगोभी डालिये और भूनिये।
५) सारी चीज़े भूनने के बाद टोमँटो केचप, चिली टोमॅटो सॉस, सोया सॉस और पाव कटोरी पानी, चुटकीभर नमक डालिये।
६) एक कटोरी में कॉर्नफ्लोअर और पानी का घोल बनाकर ग्रेव्ही में डालिये और एक ऊबाल आने दिजिये।
७) ग्रेव्ही को ऊबाल आने के बाद उसमें पत्तगोभी के तले हुए वडे डालिये और एक मिनट ऊबलने दिजिये।


८) गँस बंद किजिए और पाँच मिनट तक ढक्कन रख दिजिये।
९) पाँच मिनट बाद ढक्कन निकालिये और गरमागरम व्हेज मंचुरियन सर्व्ह किजिए।
टिपः १)घर में कॉर्नफ्लोअर नहीं है तो सिर्फ मैदा डालिये, सोया सॉस ना हो तो सिर्फ टोमॅटो केचप डालकर व्हेज मंचुरियन बनाईए और खाईए और तंदुरुस्त रहिए।
२) ग्रेव्ही के बिना, व्हेज पकौडे जैसे सॉस के साथ या चटणी के साथ खा सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.


गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...