आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा
सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते।
आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते हैं। आज उसी उत्तप्पा को जरा हटके बनाते हैं और सर्दी के मौसम का मज़ा लेते हैं। तो चलिए आज की रेसिपी बनाकर देखते हैं।
आज की रेसिपी हैं 'गाजर,टमाटर उत्तप्पा'।
'गाजर टमाटर उत्तप्पा' बनाना बहुत ही आसान है।
गाजर टमाटर उत्तप्पा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्री : एक कटोरी दोसा का बॅटर, एक कटोरी कद्दूकस किया हुआ गाजर, एक कटोरी कटा हुआ टमाटर, एक कटोरी बारीक कटा हुआ प्याज़, दो बारीक कटी हुयी हरी मिर्च, दो टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।
गाजर टमाटर उत्तप्पा बनाने की विधिः
१) दोसा का बॅटर (एक कटोरी चावल, पाव कटोरी उडददाल रातभर भिगोईए और दुसरे दिन पिस लिजिए)।
२) दोसा का पीसा हुआ बॅटर चार-पाँच घंटे फर्मेंट होने के लिए छोड़ दीजिए।
३) दोसा के बॅटर में कद्दूकस किया हुआ गाजर, बारीक कटा हुआ टमाटर, बारीक कटा हुआ प्याज़ और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालिए।
४) बॅटर को सभी चीज़ों के साथ अच्छे से मिक्स किजिए और नमक डालिए।
५) गैस पर पँन रखिए और थोडासा तेल लगाईये गर्म पँन पर बनाया हुआ गाजर टमाटर उत्तप्पा का बॅटर डालिए और चम्मच या कटोरी से फैलाईए।
६) दो मिनट के बाद फिर से पलट दिजिए और दोनों तरफ़ से सुनहरा होने तक धीमी आँच पर सेंकीए।
७) गरमागरम गाजर टमाटर उत्तप्पा चटनी या सॉस के साथ परोसिए।
टिप: दोसा के बॅटर में आप अलग अलग तरह की सब्जियां डालकर उत्तप्पा बनाईए और खानें का मज़ा लिजिए।
घर का साफ़सुथरा खाना खाईए और तंदुरुस्त रहिए।
अपना अपना खयाल रखिए और कोरोना से दूर रहिए।
धन्यवाद!
©ज्योत्स्ना पाटील।


No comments:
Post a Comment