Thursday, 16 May 2019

ब्रेड पकौडा

ब्रेड पकौडा


आज शाम का चटपटा, दो मिनट में बननेवाला स्नँक्स।
चार दिनों से घूम फिरकर फिर अपने नासिक के घर पहुँच गये। आज के स्नँक्स की तैयारी कर लेते हैं। आप भी देख लिजिये यह सामग्री घर में है या नहीं।
चणे के आटे में डाली हुयी सभी चीजें घरेलू हैं। चलिये मिलते हैं शाम को तैयार रहिये स्नँक्स खानें के लिए।
                  ब्रेड पकौडा
बच्चे जब स्कूल से या खेलकर घर आते हैं तो कहतें हैं,"मम्मी, जोर की भूख लगी हैं। मुझे खानें को दो।" बच्चों को झटपट स्नँक्स बनाकर खिलाते हैं।
ब्रेड पकौडा के लिए सामग्री चाहिये,
सामग्रीः चार ब्रेड की स्लाईस, एक कटोरी चणे का आटा, एक टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, आधा टी स्पून हिंग पाउडर, एक टी स्पून अजवाईन, चुटकीभर बेकींग सोडा (खाने का सोडा), नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
विधीः
१) ब्रेड की स्लाईस को चार भागों में तिकोनाकार में काट लिजिये।
२) चणे के आटे में पानी डालकर बँटर बना लिजिये।
३) बँटर में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, अजवाईन मिलाकर फेट लिजिये।
४) बटर में बेकींग सोडा मिलाईये।
५) गँस पर कडाही रखकर गर्म कीजिये।
६) गर्म कडाही में तलने के लिए तेल डालिये और गर्म होने दिजिये।
७) तेल गर्म कीजिये। बँटर (घोल) में ब्रेड की स्लाईस डुबो कर गर्म तेल में हल्के सुनहरे होने तक तलिये।
८) नारियल की चटणी, इमली की चटणी, सॉस या दही के साथ गर्म परोसिये।
         
            
बच्चों को तली हुयी चीजे खाना अच्छा लगता हैं लेकिन बड़े या हेल्थ कॉन्शस लोग तली हुयी चीजे खाने से परहेज करते हैं तब आप बेसन का घोल थोडा सा गाढ़ा बनाईये और ब्रेड की स्लाईस के उपर बँटर (बेसन का गाढ़ा घोल) फैला दिजिये और पँन गर्म कर के एक चम्मच तेल डालिये। पँन में स्लाईस रखकर दोनों तरफ से शँलो फ्राय कर लिजिये और मनपसंद चटणी, सॉस के साथ परोसिये।

©ज्योत्स्ना पाटील



3 comments:

  1. छान ग,दोन प्रकार करता येतील

    ReplyDelete
    Replies
    1. मीना, नक्कीच करून बघ नि कसे झाले ते ही कळवशील.

      Delete
    2. This comment has been removed by the author.

      Delete

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...