Showing posts with label चावल का पराठा. Show all posts
Showing posts with label चावल का पराठा. Show all posts

Thursday, 6 June 2019

चावल का पराठा

              चावल का पराठा 

चावल की हटके रेसिपी
नमस्ते सभी पाठक कों,
पिछले तीन दिनों से पोस्ट की नहीं इसलिए कुछ पाठकों ने पूछा की, "आप ने नयी रेसिपी क्यूँ पोस्ट नहीं की?' मैं आप सभी से क्षमा चाहती हूँ। किसी कारणवश मैं पोस्ट कर नहीं सकी। आप के प्यार भरे सवाल का आदर करते हुए आज मैने  नयी रेसिपी तैयार की हैं। आज की रेसिपी किस चीज से बनायी हैं यह सोचने का प्रयास किजिये। हो सकें तो कमेंट बॉक्स में लिखकर बताईये जरूर। धन्यवाद।
        रेसिपी आज दोपहर के बाद बताती हूँ तब तक आप सोचिए। सोचनें में एक अलग ही मज़ा होता हैं।
        चलिए, मुझे भूख लगी हैं, पहले मैं इस भोजन का आस्वाद लेती हूँ। ताकि आप को लिखकर बतानें के लिए मुझे एनर्जी तो चाहिए ना!



आज की रेसिपी चावल का पराठा के लिए सामग्री,
सामग्रीः आधी कटोरी चावल का आटा, एक टेबल स्पून घर में उपलब्ध आटा (आप मकई का आटा, ज्वार का आटा, नाचणी  आटा, बाजरा आटा इन में से कौन सा भी आटा लिजिये), एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी, तीन टेबल स्पून तेल, स्वादानुसार  नमक।
चावल का पराठा बनाने की विधीः
१) चावल का आटा, ज्वार का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, एक टेबल स्पून तेल सारी सामग्री मिलाईये।
२) गुनगुना पानी आटे की सामग्री मे धीरे धीरे से डालिये।
३) गुनगुना पानी डालकर आटे को अच्छे से गूँथीये।
४) आटे का स्मूथ सा डो बना लिजिये।
५) गूँथे हुए आटे का छोटासा गोला लिजिये।
६) आटे का गोला लिजिये और हाथ से या बेलन से बेलकर रोटी बेलिये।
७) गर्म तवे पर चावल की भाकरी या रोटी को सेंकीये।
८) आटे का गोला लेकर हाथ से थपथपाकर भाकरी की तो उसे उपर की तरफ से पानी लगाकर पलटिये और सेंकीये।
९) अगर आप आटे का गोला लेकर बेलन से बेलेंगे तो उसे दोनों तरफ से तेल छोड़कर सेकीये।
१०) इसी आटे के डो से आप भाकरी या रोटी या पराठा (ठेपला) बना सकते हो।
११) गरमागरम चावल का पराठा मैने दही, घी, चटणी और आचार के साथ परोसा है।
१२) आप चावल की भाकरी, रोटी, पराठा कौनसी भी सब्जी, दाल या टोमॅटो सॉस के साथ भी परोसिये।

©ज्योत्स्ना पाटील

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...