Monday, 6 May 2019

पालक मसाला खिचडी

           पालक मसाला खिचडी
हम लोग नासिक से वर्धा आए और यहाँ घर में खाली दस बारह बर्तन में ही सबकुछ करना पड़ता हैं। वहाँ नासिक में बर्तनो से घर भरा हुआ हैं और यहाँ पे कुछ अलग ही माहौल हैं।
खाना बनवातें समय पहले बर्तनों को और घर में बची हुई सब्जीयों के बारे में सोचकर आज कौनसा व्यंजन बनवाना हैं, यह सोचना पड़ता हैं।


जो कुछ घर मे सामग्री थी उसी से पालक मसाला खिचडी बनायी। यहाँ वर्धा में आठ-दस दिन का आना जाना रहता हैं इसिलिए मैने इंडक्शन स्टोव्ह पर ही खाना बनाती हुँ।
                 उपर प्लेट में रखी हुयी सामग्री में तेल और नमक नहीं हैं।
तेल गरम होने के बाद प्लेट में रखी हुयी पालक और हरा धनिया छोड़कर सारी चीजें एक एक कर के तेल में डाल दी। सारी चीजें अच्छी तरह से भुननें के बाद चावल, मसूर की दाल डालकर गरम पानी डाला और दस मिनट पकनें दिया।
दस मिनट पकने के बाद पालक और हरा धनिया डाल दिया।
स्वादानुसार नमक डालकर प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर पाँच मिनट (कुकर की सिटी बज़े या न बज़े फिर भी गँस बंद करना मत भूलियें) रखा और इंडक्शन स्टोव्ह बंद कर दिया।
            एक प्लेट में खिचडी सर्व्ह की और दिलिप को खाना खानें के लिए आवाज़ दी तो सामने आयी हुयी प्लेट देखकर खूश हो गए और खाना बनाने की  मेरी मेहनत काम आ गई।
आज पालक मसाला खिचडी सामने सामग्री रखकर कैसे बनायी जाए। इस के बारे में लिखनें की कोशीश की हैं। अलग एक्सस्पिरीमेंट कर के रेसिपी लिखी हैं। आप भी आप के हिसाब से सामग्री लेकर पालक मसाला खिचडी बनाईये और उस के बारे में जरूर लिखकर बताईये।
धन्यवाद।
टिपः मसूर की दाल के बदले आप तुवर दाल, मुँग दाल ले सकते हैं। मैंनै घर में जो दाल थी उसी से काम चला लिया                          
धन्यवाद
©ज्योत्स्ना पाटील 

2 comments:

  1. Hum ye swadisht kuchadi zada spices dalke jaroor try karwnge.... Thanx for sharing

    ReplyDelete
    Replies
    1. जरूर ट्राय किजिए। धन्यवाद।

      Delete

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...