खिचड़ी की टिक्की
आज की रेसिपी मेरे देश के भूखे पेट सोनेवाले बीस करोड लोगों को समर्पित करती हूँ। जब मैं रेसिपी बताऊँगी तब आप समझ जाएँगे।
चलिये, सुबह हो गयी और सभी को नाश्ता बनाने के लिए किचन में जा कर कुछ तो बनाना ही हैं। आज हम ऐसा नाश्ता बनाएँगें की किसी ने सोचा ही नहीं होगा। वैसे तो सभी को पता हैं की टिक्की कैसे बनाते है लेकिन आज मैंने बनायी हुयी टिक्की किस व्यंजनों से बनी है। यह खोज निकालना आप का काम है। देखते है। कौन खोज सकता/ सकती है।
आज की रेसिपी का मुख्य व्यंजन बताईये। दोपहर तक सोचिए और जवाब ढूँढिये।
आप ने 'खिचडी' जवाब सहीं दिया है लेकीन भूखे पेट से जुड़ी हुयी रेसिपी है तो यह खिचडी बाँसी (खाने के बाद बची हुयी रात की खिचडी) से मैंने टिक्की बनायी। जिस देश में करोडों लोग भूखे पेट सोते है, वहाँ के लोगों को बचा हुआ खाना कूड़ेदान में डालना शोभा नहीं देता। बची हुयी बाँसी खिचडी से टिक्की बनाने का तरीका जान लेते है।
ऊपर प्लेट में बाँसी खिचडी, फ्रेश ब्रेड क्रम्स (तीन ब्रेड की स्लाईस मिक्सी में पीस ली), प्याज, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक रखा हुआ है। टिक्की शँलो फ्राय करने के लिए तेल।१) बाँसी खिचडी मे फ्रेश ब्रेड क्रम्स मिलाईये।२) खिचडी, ब्रेड क्रम्स के मिक्चर में प्याज, लाल, मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक मिला दिजिये।
३) बनाए हुये मिक्चर के छोटे छोटे गोले बनाकर गोलाकार, तिकोनाकार, चौकाराकार में टिक्की बनाए।
४) गँस पर पँन गर्म कीजिये।
५) गर्म पँन पर एक चम्मच तेल डालकर टिक्की को दोनों तरफ से शँलो फ्राय किजिए।
६) चटणी या सॉस के साथ परोसिये।
टिपः आप टिक्की में हरा धनिया भी डाल सकते है।
अपने देश के गरीब लोगों के बारे में सोचिए और खाना बरबाद मत होने दिजिये। बचा हुआ खाना फ्रीज में रखने के बजाए तुरंत(दोपहर का रात को, रात का सुबह) नयी रेसिपी बनाकर खा लिजिये।
©ज्योत्स्ना पाटील


Sabudana tikki
ReplyDeleteधन्यवाद। जवाब दोपहर को ही मिलेगा।
Deleteसिर्फ चावल या खिचडी से
ReplyDeleteधन्यवाद। जवाब के नजदिक पहुँच गये आप।
Deleteवहिनी थालीपीठाचे आहेत का
ReplyDeleteधन्यवाद माई। नहीं, अब रेसिपी लिखकर बताती हुँ।
Delete