Wednesday, 29 May 2019

मसूर टोस्ट (चटपटा टोस्ट)

            मसूर टोस्ट (चटपटा टोस्ट)
     
 चाय के साथ टोस्ट खा कर आप बोअर हो गये है तो चलिए, बनाते है कुछ अलग सा। मैं आशा करती हूँ की आप को मसूर टोस्ट जरूर पसंद आयेगा।
मसूर टोस्ट बनाने के लिए प्लेट में रखी हुई सामग्री चाहिए,
सामग्रीः छःह टोस्ट, एक कटोरी मसूर की दाल, दो-तीन हरी मिर्च, चार पाँच कलियाँ लहसून, छोटा टुकडा अदरक का, हरा धनिया, एक टी स्पून हल्दी, एक टी स्पून जिरा, नमक स्वादानुसार, तीन टेबल स्पून तेल।
प्लेट सजाने के लिए प्याज की रिंग्ज, टमाटर स्लाईस।

विधीः
१) मसूर की दाल रातभर पानी में भिगोईये।
२) सुबह मसूर की दाल में से पानी निकालिये।
३) भिगोई हुई मसूर की दाल में हरी मिर्च, लहसन, अदरक, हरा धनिया, जिरा, हल्दी, नमक डालकर पीस लिजिये।
४) टोस्ट के एक तरफ से पिसा हुआ मसूर दाल का मिश्रण अच्छे से कोट कीजिये।


५) एक पँन गँस पर रखकर गर्म कर लिजिये।
६) पँन में एक टेबल स्पून तेल डालिये।
७) मिश्रण लगायी हुई टोस्ट की बाजू पँन में निचे की तरफ रखिये।
८) टोस्ट को लगाया हुआ मिश्रण अच्छे से पकने के बाद पलट दिजिये।
९) टोस्ट की दुसरी बाजू को मिश्रण लगाया नहीं है इसलिए टोस्ट पलटने के बाद तुरंत प्लेट में निकालिये।
१०) गरमागरम मसूर टोस्ट दही, चटणी, आचार या सॉस के साथ परोसिये।
११) गरमागरम मसूर टोस्ट चाय के साथ भी खा सकते हो।

           मेरे वर्धा के किचन में बहुत ही कम सामग्री है इसलिए मैने प्याज की रिंग्ज और टमाटर स्लाईस के साथ मसूर टोस्ट परोसा है।
मसूर टोस्ट यह झट से बननेवाला स्नँक्स आप को जरूर पसंद आएगा क्योंकी इस की टेस्ट का मिक्स कॉम्बिनेशन तिखा और मीठा है।
मसूर टोस्ट एक तरफ से क्रंची और दूसरी तरफ से स्मूथ टेक्चर भी सब को पसंद आता है।
टीपः मसूर टोस्ट मैंने मसूर दाल से बनाया है लेकीन आप घर में जो भी दाल (चने की दाल, मूँग दाल, उडद दाल) उपलब्ध हो, उसी से चटपटा टोस्ट स्नँक्स बना सकते हो।

©ज्योत्स्ना पाटील

4 comments:

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...