धर्मेश की रेसिपी
आज की रेसिपी मैं धर्मेश को डेडिकेट करती हूँ। पंद्रह सोलह साल पहले की बात हैं। तब मैं दिवाली की और गर्मी की छुट्टीयों मे बच्चों को लेकर गोवा जाती थी। गोवा के साखलीम गाँव में हम रहते थे और हमारी कंपनी साखलीम से बारह कि. मी. पर पिसुर्लेयम के पास थी। हम सब दोपहर का खाना कंपनी में ही करते थे। कंपनी में खाना बनाने का काम बिहार से आया हुआ कूक धर्मेश करता था। धर्मेशने बनाई हुयी सब्जी हम सब बड़े चाव से खाते थे। आज भी बच्चों को गोवा की याद आते ही मुझे कहतें है, " मम्मी, बिहारी बाबू की सब्जी बनाओ।"
चलिए, बनाकर देखते है, बिहारी बाबू की रेसिपी।
रेसिपी के लिए प्लेट में रखी हुयी सब्जीयाँ लिजिये।
धर्मेश की रेसिपी के लिए सामग्री चाहिए ,
तीन या चार प्याज़, दो आलू, दो टमाटर, पत्ता गोभी, एक टिंडा, एक हरी मिर्च, एक टेबल स्पून गरम मसाला, एक टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी, एक टी स्पून राई, एक टी स्पून जीरा, आधा टी स्पून हिंग पाउडर, नमक स्वादानुसार, दो टेबल स्पून तेल
१) प्याज के छिलके निकालिये।
२) आलू, टमाटर, टिंडा(ढेमसे), बंदगोबी को पानी से धोईये।
३) प्रेशर कुकर में प्याज, आलू, टमाटर, टिंडा, बंदगोबी, हरी मिर्च, हल्दी, नमक,एक टेबल स्पून तेल, आधी कटोरी पानी डालिये और दो सिटीयाँ होने तक गँस पर रखिये।
४) दो सिटीयाँ होने के बाद गँस बंद कीजिये और कुकर को ठंडा होने दिजिये।
५) प्रेशर कुकर में से सब्जीयाँ प्लेट में निकालिये।
६) टमाटर के छिलके निकालिये।
७) प्याज, आलू, बड़े टुकडों में काट लिजिये।
८) टिंडा के टुकडें कीजिये और बीज निकालिये।
९) बंदगोबी के ही बड़े बड़े टुकडे कर लिजिये।
१०) गँस पर कड़ाही रखिये और गर्म होने दिजिये।
११) कड़ाही गर्म होने पर दो बड़े चम्मच तेल डालिये।
१२) तेल गर्म होने पर राई, जिरा, हिंग पाउडर, अदरक लहसन का पेस्ट डालिये, पकाये हुए प्याज के और टमाटर के टुकडे डालिये, दो मिनट तक भूनिये।
१३) प्याज, टमाटर भूनने के बाद गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धना पाउडर अपने स्वादानुसार डालिये।
१४) सारे मसाले अच्छे से भूनने के बाद आलू, बंदगोबी, टिंडा डालिये और कुकर में बचा हुआ दो चम्मच पानी डाल दिजिये।
१५) सब्जी पकाते समय नमक डाला था इसलिए जरूरत होगी तो नमक डालना।
१६) हरा धनिया डालिये और गरमागरम सर्व्ह कीजिये।
धर्मेश की रेसिपी धर्मेश की याद दिलाती हैं।उसके हाथ से बनायी हुयी सब्जी की टेस्ट कुछ अलग ही थी। आज भी वो स्वाद हम भूले नहीं।
टिपः धर्मेश की सब्जी में टिंडा नहीं था, मैने बचा हुआ एक टिंडा धर्मेश की सब्जी में डाल दिया।
©ज्योत्स्ना पाटील




भारी ग😃
ReplyDeleteधन्यवाद मीनाजी।
DeleteChhanch
ReplyDeleteधन्यवाद।
Delete