छोले वडा
आज की रेसिपी मैं मेरी छोटी बहन सौ. पूजा मराठे को डेडिकेट करती हूँ। मेरी छोटी बहन गर्मी की छुट्टीयों में जब भी आती थी तब वो पाववडा, वडापाव खाने की फर्माईश करती थी। इसलिए आज की 'छोले वडा' रेसिपी उसी के लिए।१) काबुली चने (छोले) रातभर पानी में भिगोईये। उसी पानी में नमक, तेल के साथ नर्म होने तक उबालिये।
२) पँन में तेल गर्म कर के कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनिये। टमाटर, अदरक लहसुन पेस्ट डालिये और भूनिये।
३) कटा हुआ कच्चा आम डालिये, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, नमक मिलाईये और मसाला तेल छोड़ने लगे तब तक भूनिये।
ऊपर प्लेट में रखा हुआ मसाला और उबले हुए चने रखे हैं उसी तरह बनाने की कोशीश किजिए।
४) उबले हुए छोले को अच्छी तरह से मसल लिजिये और बनाया हुआ मसाला मिक्स कर दिजिये।
५) एक बाऊल में मैदा, नमक और पानी का घोल बना लिजिये।
६) ब्रेड की स्लाईस पानी में भिगोईये और ब्रेड की दोनों हाथों से दबाकर पानी निचोड लिजिये।
८) ब्रेड की स्लाईस को चारो तरफ से मोड दिजिये और धीरे से बंद कर दिजिये (ब्रेड टूटना नहीं चाहिये) ।
९) मैदे के घोल में डूबाकर वडे को कोट कर लिजिये।
१०)कड़ाही में तेल गर्म कर लिजिये।
तेल गर्म होनें पर मैदे से कोट किया हुआ वडा तलिये। सुनहरे होने पर निकालिये।
११) गरमागरम छोले वडा मनपसंद चटणी या सॉस के साथ परोसिये।
आज की रेसिपी 'गुड्डी' के नाम।
©ज्योत्स्ना पाटील






Very testy recipe
ReplyDeleteThanks for your comments!
Deleteछान रेसिपी अजुन कधी ऐकली नव्हती आता करून बघते
ReplyDeleteधन्यवाद मीना, करून बघ, तुम्हां सर्वांसाठी अजून बऱ्याच रेसिपी घेऊन येत राहीन.
ReplyDeleteNice vahini
ReplyDeleteधन्यवाद माई।
Delete