लाल मिर्च की चटणी
आज की रेसिपी मेरी धुलिया की नणंद कविता के किचन से हैं।
लाल मिर्च की चटणी
चटणी के लिए सामग्री ट्रे में रखी हुयी हैं, तेल मैंने रखा नहीं हैं। चटणी के लिये तेल चाहिये इसलिए आप तेल भी सामग्री में लिजिये। मुझे पालक चिला के साथ चटणी चाहिए थी और नाश्ता कर के आगे का सफ़र तय करना था इसलिए मुझे सुबह जल्दी से काम निपटाना था। आप चटणी के लिये सामग्री अपने हिसाब से ले सकते हैं।
सामग्री नापतौल के लेने के बजाए आप अपने हिसाब से लेकर खाना बनाना हमेशा फायदेमंद होता हैं। हर एक घर के लोगों की रूची अलग अलग स्वाद की होती हैं। किसी को खानें में तेल ज्यादा चाहिए तो किसी को कम तेल चाहिए। किसी को सब्जी के अनुसार तेल की मात्रा चाहिए। हर घर का खानपान का तरीका अलग अलग ढंग का होता हैं इसलिए आप लहसुन, अदरक, प्याज, मिर्च, नमक की मात्रा लिजिये और खाना बनाईये।
विधीः १) पहले मुँगफली के दानें अच्छे से भूनिये।
२) लाल मिर्च, लहसून, नमक और भूनें हुये मुँगफली के दानें, हरा धनिया मिक्सी के जार में डालकर पीस लिजिये।
३) कड़ाही को गँस पर रखिये और गर्म कीजिये।
४) कड़ाही में तेल डालिये, तेल गर्म होने पर जिरा, कडीपत्ते डालिये और पिसी हुयी लाल मिर्च डालिये। अच्छे से मिलाईये और गँस को बंद कर दिजिये।
५) लाल मिर्च की चटणी रोटी, भाकरी, पराठा, ब्रेड, डोसा, उत्तप्पा, चिला, पुरी, बटाटेवडा, पकौड़े के साथ खा सकते हैं।
©ज्योत्स्ना पाटील


खूप छान वहिनी
ReplyDeleteधन्यवाद माई।
DeleteMe spicey lover ahe.....baghunch mast watey...
ReplyDeleteधन्यवाद। स्पाईसी चटणी आता करूनच बघा.
Delete