Saturday, 11 May 2019

आप्पे

आप्पे 

आज मैं आप को कल की रेसिपी के बारे में कुछ बताना चाहती हूँ ।कल की रेसिपी हैं आप्पे।
आप्पे के लिए आज रात को ही सभी  दाल और चावल पानी में भिगोईये।
आज रात की तैयारी -  आधी कटोरी चावल, आधी कटोरी चणे की दाल, आधी कटोरी मूंग दाल, पाव कटोरी उडद दाल, पाव कटोरी तुवर दाल सभी मिक्स कर के रात भर पानी में भिगने दीजिए। आज के लिए इतनी तैयारी काफ़ी हैं ।कल नाश्ते के लिए आप्पे बनायेंगे चलो, मिलते हैं कल, शुभ रात्री ।   

                           आप्पे
१) अदरक, लहसुन छीलिये।
२) हरी मिर्च धोईये और काटिये
३) रातभर भिगोईयी हुई चावल, दाल, हरी मिर्च, अदरक, लहसून, जिरा, हल्दी पाउडर, हींग पाउडर, नमक, हरा धनिया मिक्सी के जार में डालकर एक साथ पीस लिजिये।
४) पीसे हुए दाल चावल के मिश्रण को बाउल में निकालकर दो घंटे रेस्ट करने के लिये रख दिजिये।
५) दो घंटे बाद मिश्रण में बेकिंग सोडा (खानें का सोडा) मिलाईये और अच्छी तरह से मिश्रण को हाथ से फेंट लिजिये।
६) आप्पे पात्र को गँस पर रखकर गर्म किजिए।
७) गरम किया आप्पे पात्र के सातों कटोरी में एक छोटा चम्मच तेल डालिये और एक एक चम्मच मिश्रण डाल दिजिये। उस के ऊपर ढक्कन रखकर पकने दिजिये।
८) आप्पे को पलटकर दुसरी बाजू ही पकने दिजिये।
९) दोनों तरफ से सुनहरे होने के बाद आप्पे प्लेट में निकाल लिजिये।
१०) चटणी या सॉस के साथ गरमागरम आप्पे खानें का आनंद लिजिये।
     आज का पौष्टिक, स्वादभरा नाश्ता खाईये और तंदुरुस्त रहिये।

©ज्योत्स्ना पाटील 

2 comments:

  1. करून बघते आज😁

    ReplyDelete
  2. करून बघ. मी येतेच खायला. धन्यवाद.

    ReplyDelete

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...