Wednesday, 29 January 2020

चनागोभी मसाला


             चनागोभी मसाला

mykitchenjd के किचन से आज एक अनोखी सब्जी बनाते है। यह सब्जी अनोखी है ऐसा मैने कहा क्योंकी यह सब्जी बहुत कम घरों में बनायी जाती है। ज्यादातर घरों में गोभी की सब्जी सूखी ही बनाते हैं। आज हम गोभी की सब्जी मसाला करी से बनाएँगे।
      जनवरी के माह में मुझे मेरी नानी की बहुत याद आती है। मेरी नानी गोभी की सब्जी मसाला करी से बनाती थी। आज मैं आप के साथ नानी की रेसिपी शेअर करनेवाली हूँ। नानी के प्यार से भरी सब्जी का आस्वाद सभी को पसंद आता है। तो चलिए, mykitchenjd के किचन से चनागोभी मसाला बनाते है।

चनागोभी मसाला बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी गोभी, पाव कटोरी चनादाल, एक प्याज, एक टमाटर, तीन टेबल स्पून कसा हुआ सूखा नारीयल, पाँच-छह कलियाँ लहसून, एक छोटा टुकडा अदरक, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, पाव टी स्पून हल्दी, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, दो टेबल स्पून तेल।


mykitchenjd के किचन से चनागोभी मसाला बनाने की विधिः
१) चनादाल को दो घंटे पानी में भिगोईए।
२) प्रेशर कुकर में चनादाल और आधी कटोरी पानी डालकर दो सिटीयाँ लिजिये।
३) फुलगोभी को छोटे छोटे टुकडों में काटिए और हल्दी, नमक, पानी डालकर फुलगोभी को दो मिनट ऊबालिए।
४) फुलगोभी में से पानी निकालकर फिर से धोईये।
५) प्याज को भूनिए, सूखा नारीयल भूनिए।
६) भूना हुआ प्याज, सूखा नारीयल, अदरक, लहसून को मिक्सी के जार में डालकर अच्छे से पीस लिजिये।
७) गँस ऑन किजिये और कडाई को गर्म किजिये।
८) कडाई में तेल डालिये।
९) तेल में टमाटर और पीसा हुआ प्याज, अदरक, नारीयल की पेस्ट डालिये और भूनिए।
१०) टमाटर, पेस्ट भूनने के बाद गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालिए और अच्छे से भूनिए।
११) सारे मसाले अच्छे से भूनने के बाद फूलगोभी और चनादाल (चनादाल के पानी के साथ) डालिए।
१२) नमक और हरा धनिया डालकर सब्जी को ऊबाल आने दिजिये। सब्जी में पानी की मात्रा आप के हिसाब से लिजिये।


mykitchenjd के किचन से चनागोभी मसाला तैयार।
१३) गरमागरम चनागोभी मसाला रोटी, फुलका, पराठा या चावल के साथ परोसिये।
टिपः चनागोभी मसाला में दो टेबल स्पून मूँगफली की पाउडर डालकर एक अलग स्वाद की सब्जी बना सकते हो।
© ज्योत्स्ना पाटील.


2 comments:

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...