सभी फूडी दोस्तोंं को नमस्कार। आज हम बनायेंगे कुछ मीठा।दस दिनों के लिए घर में स्थापित हुए गणेश जी के लिए कुछ मीठा बनाना ही चाहिये। चलिये आज बनाते है काजू कतली।
काजुकतली बनाने के लिए सामग्री चाहिये,
सामग्री:
दो कटोरी काजू , एक कटोरी शक्कर, दो बड़े चम्मच मलाई, थोडासा पानी।
काजू कतली बनाने की विधि:
१)मिक्सी के जार मेंं काजू डालकर पावडर बनाईए और छानिये।
२) गैस पर कढाई को गर्म कीजिए।
३) कढाई गरम होने के बाद पाव कटोरी पानी डालिए।
४) पानी गरम होने के बाद शक्कर डाल दीजिए।
५) शक्कर को पिघलने दिजिए।
६) शक्कर पिघलने तक चम्मच से हिलाते रहिए।
७) शक्कर पिघलते ही गाढ़ी चाशनी में मलाई डालिए और धीरे से हिलाते रहिए।
८) स्टील की प्लेट या ट्रे को आधा चम्मच घी लगाईए और रख दिजिए।
९) शक्कर और मलाई के मिश्रण में काजू पावडर डालिए और चम्मच से हिलाते रहिए।
१०) काजू और शक्कर का मिश्रण गाढ़ा होने के बाद तुरंत घी लगाए हुए प्लेट या ट्रे में डालिए और हाथ से या कटोरी के निचले प्लेन बाजू से मिश्रण को फैलाईए।
११) मिश्रण थोडासा ठंडा होने के बाद तुरंत चाकू से छोटे छोटे चौकोर टुकड़ों में या मनचाहे आकार में काटिए।
१२) घर पर बनाई हुई काजू कतली का प्रसाद गणेशजी को चढाईए और आप भी खानें का आनंद लिजिए।
टिपः काजू की मात्रा कम हैं तो आप मूँगफली के दानें भूनकर, छिलके निकालकर पावडर बनाईए और काजू के पावडर के साथ मिलाईए और काजू कतली बनाईए।
घर पर मिठाई बनाने का और खिलानें का मज़ा लिजिए। घर पर ही रहिए और तंदुरुस्त रहिए।
धन्यवाद!
©ज्योत्स्ना पाटील


No comments:
Post a Comment