Wednesday, 1 April 2020

व्हेज मंचुरियन

               व्हेज मंचुरियन

कोरोना के कारण सभी दुनिया हिल गयी। अनाज़, सब्जीयों को भी हाथ लगाने को डर लगता है फिर भी खानें से परहेज़ तो नहीं कर सकते और बहुत सारे पाठकों ने मेसेज और फोन कर के पूछा, नयी रेसिपी कब बनाओगे, घर में बैठकर बोअर हो गए है हम, अब खाना बनाओ और खाओ यही काम बचा है। तो चलिए खाना बनाते समय पूरी सावधानी से बनाईएगा। आजकल आलू, पत्तागोभी, बेंगन, लौकी जैसी फलसब्जी ही खाने को पहली पसंद है। लिफीसब्जी खाने से लोगों को डर लगता है इसलिए आज की रेसिपी पत्तागोभी से बनाते है। आज की रेसिपी है 'व्हेज मंचुरियन'।
व्हेज मंचुरियन बनाने के लिए सामग्री चाहिए,


सामग्रीः एक कटोरी पत्तागोभी, एक टेबल स्पून अदरक लहसन पेस्ट, एक टी स्पून धना पावडर, एक टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, दो टेबल स्पून मैदा, दो टेबल स्पून कॉर्नफ्लोअर(कॉर्नफ्लोअर घर में उपलब्ध ना हो तो बेसन का आटा, जोवार का आटा डालिए), नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।

मंचुरियन ग्रेव्ही के लिए सामग्रीः
दो टेबल स्पून हरा लहसन, दो टेबल स्पून हरा प्याज़, दो हरी मिर्च, दो टेबल स्पून टोमॅटो सॉस, दो टेबल स्पून चिली सॉस, एक टेबल स्पून सोया सॉस, नमक स्वादानुसार, दो टेबल स्पून कॉर्नफ्लोअर (चावल का आटा, मैदा) तेल।
व्हेज मंचुरियन बनाने की विधिः
१) पत्तगोभी के पत्ते गरम पानी में नमक डालकर धोईए और पतले टुकडों में काटिये।
२) पत्तागोभी में अदरक लहसन पेस्ट, धना पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, मैदा, कॉर्नफ्लोअर डालिये और अच्छे से सारी चीज़े मिलाईए हो सके तो थोडासा पानी डालिए और डो बनाईए।
३) कढाई में तेल डालिये और गर्म किजिए
४) पत्तागोभी के डो के छोटे-छोटे गोले बनाईए और गर्म तेल में डीप फ्राय किजिए।


मंचुरियन ग्रेव्हीः
१) पँन में तेल डालिये और गर्म होने दिजिये।
२) तेल में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हरा लहसन (हरा लहसन ना हो तो लहसून के बारीक टुकडे डालिये।) डालिये।
३) बारीक कटा हुआ हरा प्याज डालिये और भूनिये।
४) थोडीसी बारीक कटी हुई पत्तगोभी डालिये और भूनिये।
५) सारी चीज़े भूनने के बाद टोमँटो केचप, चिली टोमॅटो सॉस, सोया सॉस और पाव कटोरी पानी, चुटकीभर नमक डालिये।
६) एक कटोरी में कॉर्नफ्लोअर और पानी का घोल बनाकर ग्रेव्ही में डालिये और एक ऊबाल आने दिजिये।
७) ग्रेव्ही को ऊबाल आने के बाद उसमें पत्तगोभी के तले हुए वडे डालिये और एक मिनट ऊबलने दिजिये।


८) गँस बंद किजिए और पाँच मिनट तक ढक्कन रख दिजिये।
९) पाँच मिनट बाद ढक्कन निकालिये और गरमागरम व्हेज मंचुरियन सर्व्ह किजिए।
टिपः १)घर में कॉर्नफ्लोअर नहीं है तो सिर्फ मैदा डालिये, सोया सॉस ना हो तो सिर्फ टोमॅटो केचप डालकर व्हेज मंचुरियन बनाईए और खाईए और तंदुरुस्त रहिए।
२) ग्रेव्ही के बिना, व्हेज पकौडे जैसे सॉस के साथ या चटणी के साथ खा सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.


Tuesday, 17 March 2020

पनीर पापडी


                      पनीर पापडी

६ मार्च २०२० को पूना के एक होटल में हमने पनीर की डीश ऑर्डर की थी। उस डीश का नाम था 'पनीर पापडी'। पनीर पापडी तो मँगवाई लेकिन उस डीश में नमक की मात्रा बहुत ही ज्यादा थी। डीश बनाते समय उरददाल के पापड में नमक की मात्रा ज्यादा होने के कारण डीश में नमक ज्यादा था। आज मैं 'पनीर पापडी' बनाऊँगी लेकिन मेरे हिसाब से। मैं उरददाल के पापड की जगह नाचणी के पापड का इस्तेमाल कर के अलग तरीके से 'पनीर पापडी' बनाती हूँ। आप भी बनाईए और 'पनीर पापडी'का आस्वाद लिजिये।
पनीर पापडी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक पाव पनीर, दो नाचणी के पापड, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून धना पाउडर, एक टेबल स्पून निबू का रस, एक टी स्पून लहसून पाउडर, नमक स्वादानुसार और तलने के लिए तेल।
घोल बनाने के लिएःः दो टेबल स्पून कॉर्नफ्लोअर, एक टेबल स्पून मैदा, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार।
पनीर पापडी बनाने की विधिः
१) पनीर को चौकोर या मनचाहा आकार में काटिये।
२) निबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, धना पाउडर, नमक अच्छे से मिलाईए और पनीर के टुकडों पर डेडाल दिजिये।
३) निबू का मिश्रण लगाकर पनीर के टुकडों को आधा घंटा मेरीनेट होने के लिए छोड दिजिये।
४) नाचणी पापड को छोटे छोटे टुकडे कर के मिक्सी के जार में डालिये और दरदरा पीस लिजिये।
५) कॉर्नफ्लोअर, मैदा, लाल मिर्च पाउडर, नमक सारी चीजे मिक्स किजिये और पानी डालकर घोल बना लिजिये।
६) पनीर के टुकडों को घोल में डूबाकर नाचणी पापड के क्रम्स से कोट किजिये।
७) पनीर के सभी टुकडों को कोटींग करने के बाद आधा घंटा रेफ्रिजरेटर में रख दिजिये।
८) आधे घंटे बाद पनीर के टुकडों को बाहर निकालिए और गरम तेल में तलिये।
९) तले हुए पनीर पापडी को टिश्यू पेपर पर निकालिए।
१०) गरमागरम पनीर पापडी सॉस या चटणी के साथ परोसिये और एक नए स्वाद का आनंद लिजिये।


©ज्योत्स्ना पाटील.

Sunday, 1 March 2020

धन्यवाद!

                    धन्यवाद!
       मेरा ब्लॉग पढ़नेवाले सभी पाठकों को नमस्ते।
पिछले कुछ दिनों से ब्राझील, इंडोनेशिया और इजिप्त से भी पाठक जुड़ गए है। आप सभी ने मेरा हौसला बढ़ाया इसलिए आप सभी की मैं आभारी हूँ।
बहुत सारे पाठकों की शिकायत हैं की हम कमेंट्स भेजते है लेकिन कमेंट्स पोस्ट होने में दिक्कत आती है। टेक्निकल प्रॉब्लेम क्या है, यह मै भी नहीं जानती क्योंकी कुछ पाठकों की कमेंट्स पोस्ट होती है। खैर कोई बात नहीं आप सभी मेरा ब्लॉग पढ़कर सलाह देते है तो अच्छा लगता हैं।
       आप सभी के लिए नयी नयी रेसिपी बनाना और आप के साथ शेअर करना अच्छा लगता है। बहुत सारे पाठक कहते है, नेटवर्क हो या ना हो लेकिन आप की रेसिपी का स्क्रीन शॉट लेकर हम कभी भी रेसिपी पढ सकते है और बना सकते है। व्हिडीओ डाऊनलोड होने में दिक्कत आती है और व्हिडीओ बार बार देख नहीं सकते लेकिन ब्लॉग पर लिखी हुयी रेसिपी स्क्रीन शॉट लेकर पढनें में और बनाने में आसान होती है। पाठकों का यह सुझाव अच्छा लगा।
        आप सभी को दिल से धन्यवाद।
©ज्योत्स्ना पाटील

Monday, 17 February 2020

हल्दी का आचार

        हल्दी का आचार

my kitchen के किचन से हल्दी का आचार बनाते है। पिछली पोस्ट में आचार सँलड(सलाद) में मैने हल्दी का आचार डाला था तो बहुत सारी सहेलियों ने हल्दी के आचार की रेसिपी लिखने के लिए प्रोत्साहित किया तो आज सभी सहेलियों के लिए हल्दी के आचार की रेसिपी आप के साथ शेअर करती हूँ।
   हल्दी के आचार की रेसिपी संगीता ने बतायी थी तो यह रेसिपी उनके नाम।
mykitchenjd के किचन से हल्दी का आचार बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक पाव सफेद हल्दी(ओली हळद), एक पाव आंबा हल्दी(आंबेहळद), सौ ग्रँम अदरक, पाव कटोरी लाल मिर्च पाउडर, एक टेबल स्पून मेथी दाना, दो टेबल स्पून राई की दाल, एक टेबल स्पून बडीशोप, एक टेबल स्पून निबू का ज्यूस या व्हिनेगर, एक कटोरी तेल, दो टेबल स्पून गूड या शक्कर, नमक स्वादानुसार।


हल्दी का आचार बनाने की विधिः
१) आंबा हल्दी, सफेद हल्दी, अदरक को दस-पंद्रह मिनट तक पानी में भिगोईए।
२) दस-पंद्रह मिनट के बाद हल्दी और अदरक के ऊपर लगी हुई मिट्टी निकालिए।
३) तीनों चीजे साफ करने के बाद सूखे कपड़े या रूमाल से पोंछ लिजिये और थोडी देर तक धूप में रखिए।
४) आंबा हल्दी, सफेद हल्दी और अदरक को छिलिये और कद्दूकस किजिये।


५) तेल को गरम किजिये और ठंडा किजिये।
६) एक बाऊल में लाल मिर्च पाउडर, मेथी दाने, राई की दाल, नमक, शक्कर, सौंफ सारी चीजों को मिक्स किजिये और गरम किया हुआ ठंडा तेल डालिये। तेल डालने के बाद अच्छें से मिला लिजिये।
७) मसाले के मिक्चर में कसा हुआ अदरक, आंबा हल्दी, सफेद हल्दी मिलाईए।
८) अब आचार में व्हिनेगर या निबू का रस डालिये और मिक्स किजिये।
९) ठंडे होने के बाद आचार को एअरटाईट काँच की बोतल में भर दिजिये।
१०) आचार के ऊपर तक तेल रहना चाहिए नहीं तो फिर से थोडासा तेल गरम कर के ठंडा होने के बाद डाल दिजिये।
        तो चलिए, सेहत के लिए उपयुक्त हल्दी का आचार बनाईए और आस्वाद लिजिये।
टिपः हल्दी के आचार में लौंग, काली मिर्च ना डाले तो अच्छा हैं क्योंकी हल्दी उष्ण पदार्थ है।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Tuesday, 11 February 2020

आचार सँलड

                        आचार सँलड

   mykitchenjd के किचन से 'आचार सँलड'

मेरी सहेली संगीता बागूल सर्दी के दिनों में मेरे लिए हल्दी का आचार भेजती है। यह आचार मुझे बहुत पसंद हैं। मैं आचार बनाती हूँ लेकिन संगीता के हाथों से बनाए हुए हल्दी के आचार की बात ही कुछ और हैं। उसके हाथों से बनाए हुए आचार खाते समय 'उँगली चाटतें रहना' इस मुहावरे का सही मतलब पता होता है। तो चलिए, संगीता ने मेरे लिए आचार भेजा है और इसी आचार से मैने सँलड बनाया है वह रेसिपी आप के साथ शेअर करना चाहूँगी।
आचार सँलड बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः

एक टेबल स्पून आचार, एक गाजर, एक टमाटर, एक सिमला मिर्च, एक प्याज, पत्ता गोबी, दो टेबल स्पून अंकुरित गेहूँ, दो टेबल स्पून हुरडा(जोवार के दाने), हरा धनिया।
mykitchenjd के किचन से आचार सँलड बनाने की विधिः
१) गेहूँ को रातभर पानी में भिगोईए और सुबह पानी में से निकालिए।
२) गेहूँ को मलमल के कपड़ो में बाँधकर एक या दो दिन रखिए और अंकुरित होने पर निकालिए।
३) प्याज और गाजर को छिलिये, प्याज और गाजर को बारीक टुकडों में काटिये।
४) पत्ता गोबी, टमाटर, सिमला मिर्च धोईये और बारीक टुकडों मे काटिये।
५) एक बाऊल में कटा हुआ टमाटर, गाजर, पत्ता गोबी, सिमला मिर्च, प्याज, अंकुरित गेहूँ, जोवार के दानें यह सारी चीज़े मिक्स किजिये।
६) अंकुरित दानें और मिक्स की हुयी सब्जीयों में आचार डालिए और अच्छे से मिक्स किजिये।


७) ऊपर से हरा धनिया डालिये और स्वादिष्ट और पौष्टिक आचार सँलड का आनंद लिजिये।
टिपः बच्चे सँलड खाना पसंद नहीं करते तो उन्हे सँलड खाने के लिए प्रोत्साहित करना है तो कुछ ना कुछ तरकीब निकालनी पडेगी।
        बच्चों को सँलड देना है तो उसी सँलड में चिवडा मिक्स किजिये और बच्चों को कहिए, "चलो, कौन भेल खाता है?" भेल का नाम सुनते ही बच्चे आचार सँलड खाने के लिए तैयार। हो गयी ना आप की परेशानी दूर तो चलिए आचार
सँलड बनाईए और बच्चों को भी खिलाईए।

आचार सँलड बनाने के लिए आप घर में उपलब्ध हुआ आचार डाल सकते हो।
इस आचार सँलड में 'कोंडाजी चिवडा' डालकर परोसिये तो बच्चे खुशी से सँलड खाने के लिए राज़ी हो जाएँगें।


©ज्योत्स्ना पाटील

Monday, 3 February 2020

हटके मँगी




             हटके मँगी

आज हम मँगी बनाएँगे लेकिन जरा हटके तरीके से।
बच्चों ने मँगी का नाम लेते ही हरएक माँ बच्चों को डाँटने लगती है क्योंकी फास्ट फूड खा के बच्चों की सेहत पर असर पडने का डर तो होता ही है। तो चलिए माँ का डर कम करते हुए हम हटके और बहुत सारी प्रोटिन्स से बनायी हुई मँगी बच्चों को खिलाते है वो ही बेझिझक।


आज शाम को बनाते है हटके मँगी।
mykitchenjd के किचन से बनाते है 'हटके मँगी'।
हटके मँगी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक छोटी कटोरी अंकुरित गेहुँ, एक छोटी कटोरी मटार, एक प्याज, एक गाजर, एक टमाटर, एक हरी मिर्च, अदरक का टुकडा, एक मँगी पँकेट, दो टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।




mykitchenjd के किचन से हटके मँगी बनाने की विधिः
१)  गेहुँ को रातभर पानी में भिगोईए।
२) दूसरे दिन मलमल के कपड़ो में पानी निकालकर गेहुँ को बाँध दिजिये।
३) दो दिन में गेहुँ अंकुरित होते ही कपड़े में से निकालिए। अंकुरित गेहुँ में बहुत ही ज्यादा प्रोटिन्स की मात्रा होती है। बोर्नव्हिटा, हॉर्लिक्स जैसे उत्पादनों में अंकुरित गेहुँ, ओट डालते है।
४) प्याज को लंबे लंबे टुकडों में काटिये।
५) गाजर को छिलिये और लंबे लंबे टुकडों में काटिये।
६) टमाटर को धोईये और काटिये।
७) अदरक को काटिये और हरी मिर्च को बीच में से काटिये।
८) गँस ऑन किजिये और कढाई गरम किजिये।
९) कढाई गरम होते ही तेल डालिए।
१०) तेल गरम होते ही हरी मिर्च, प्याज,अदरक, गाजर, मटार, अंकुरित गेहुँ और टमाटर डालिये और अच्छे से भूनिए।
११) सारी चीजे अच्छे से भूनने के बाद गरम पानी डालिये और एक ऊबाल आने दिजिये।
१२) ऊबाल आने के बाद मँगी डालिये और साथ साथ नमक भी डाल दिजिये।
१३) मँगी को पकने दिजिये।
१४) मँगी पकने के बाद मँगी मसाला डालिये और अच्छे से मिक्स किजिये।
१५) मसाला डालने के बाद दो मिनट पकाईए और गँस बंद किजिये।
mykitchenjd के किचन से हटके मँगी बनाकर सबको खिलाईए।
१६) गरमागरम हटके मँगी बाऊल में निकालिए और ऊपर से अंकुरित गेहुँ डालकर परोसिये।
गरमागरम पौष्टिक और स्वाद भरी मँगी खा कर बच्चे भी खूश और माँ भी खूश।


टिपः इस रेसिपी में आप अपनी पसंद की सब्जियाँ डाल सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Saturday, 1 February 2020

हुरडा पँटीस

                       हुरडा पँटीस

       आज mykitchenjd के किचन से हुरडा पँटीस बनाते है। (जोवार के दानें को 'हुरडा' कहते है)
        हुरडा पार्टी का नाम तो आप ने सूना ही होगा लेकिन हुरडा से पँटीस बनाते है, यह आप ने कभी सूना नही होगा। तो चलिए, mykitchenjd के किचन से एक नयी रेसिपी ट्राय करते है और कैसी लगती है यह भी जान लेते है।
         सर्दी का मौसम शुरू होते ही सभी सहेलियों में हुरडा पार्टी करने का खयाल आता है और इस बार कहाँ पार्टी मनाएँगे इस बात पर बहस शुरू हो जाती है।  बहुत सारी सहेलियों ने हुरडा पार्टी के लिए निमंत्रित किया लेकिन किसी कारणवश हुरडा पार्टी में शामिल हो नही सकी।
          हुरडा पार्टी में शामिल नही हुयी तो क्या हुआ!
मेरे पती परसो औरंगाबाद गए थे तब हायवे पर हुरडा बिकनेवाले किसान दिखायी दिए। हुरडा दिखते ही हुरडा खरीदकर ले आए। थोडासा हुरडा हम सभी ने भूनकर खाया लेकिन बचे हुए हुरडा से मैने पँटीस बनाने का सोचा और एक टेस्टी डीश चखनें को मिल गयी। वही डीश मैं आप के साथ शेअर करना चाहती हूँ।
          हुरडा पँटीस बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी हुरडा, तीन आलू, एक टमाटर, एक प्याज, एक टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून जीरा, आधा टी स्पून हल्दी, नमक स्वादानुसार, दो टेबल स्पून मैदा, आधी कटोरी ब्रेड क्रम्स, तलने के लिए तेल, दो हरी मिर्च।


हुरडा पँटीस बनाने की विधिः
१) आलू को ऊबाल लिजिये और छिलके निकालकर आलू को मँश किजिये।
२) प्याज को छिलिये और बारीक टुकडों में काटिये।
३) टमाटर को बारीक टुकडों में काटिये।
४) गँस ऑन किजिये और पँन गरम किजिये।
५) पँन गरम होते ही एक टेबल स्पून तेल डालिए।
६) तेल गरम होते ही जीरा डालिये, प्याज और टमाटर डालिये और भूनिए।
७) प्याज, टमाटर अच्छे से भूनते ही लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालिये।
८) सारे मसाले अच्छे से भूनते ही हुरडा और नमक डालकर एक मिनट तक पकाईए और गँस बंद किजिये।
९) एक बाऊल मे मैदा डालिये और पानी डालकर बँटर बनाईए।


१०) मँश किए हुए आलू के छोटे छोटे गोले बनाईए और एक गोला लिजिये।
११) आलू का एक गोला लेकर हाथों से छोटी रोटी बनाईए और उसी रोटी में एक टेबल स्पून हुरडा की स्टफिंग डालिए और पँटीस को मनचाहा आकार दिजिये।
१२) गँसपर कढाई गरम किजिये और तलने के लिए तेल डालिये और तेल गरम किजिये।
१३) स्टफ पँटीस को मैदे के बँटर में डुबोईए और ब्रेड क्रम्स से कोट किजिये।
१४) ब्रेड क्रम्स से कोट किए हुए पँटीस को तेल में तलिये।


१५) पँटीस को सुनहरा होने तक तलिये और तली हुयी हरी मिर्च, चटणी या सॉस के साथ गरमागरम सर्व्ह किजिये। mykitchenjd के किचन से हुरडा पँटीस तैयार।


 टिपः हुरडा नहीं मिले तो आप साबूत मूँग से यह रेसिपी बना सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...