स्प्राउट खिचडी विथ मँगो (कच्चा आम)
रोज़ रोज़ दाल खिचडी, खिचडा खा के बोअर हो गए हैं तो क्यूँ ना हम टेस्ट में ट्वीस्ट ला कर कुछ नया बनातें हैं।
इस रेसिपी के लिए आप घर में उपलब्ध हुए मूंग, चना, मटकी, मसूर में से आप के पसंद के अंकुरित अनाज ले सकते हो। सात - आठ घंटे पानी में मूंग, चना, मटकी, मसूर भिगोईये, पानी में से निकालिये और सूती मलमल के कपड़े में बांधकर गर्म जगह पर रखिये। एक या दो दिन तक उसके ऊपर पानी छिड़कते रहिये। एक या दो सेंमी. तक अंकुर आते ही षौष्टिकता बढ़ जाती हैं।
स्प्राउट खिचडी विथ मँगो बनानें के लिए सामग्रीः
एक कटोरी चावल, पाव कटोरी अंकुरित मूंग, पाव कटोरी अंकुरित चना, एक मध्यम आकार का प्याज़, सात-आठ लहसुन की कलियाँ, दो साबुत लाल मिर्च, आठ-दस करी पत्ता, कच्चा आम आप के खट्टा स्वादानुसार लिजिये, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी, राई, जिरा, चुटकीभर हिंग पाउडर, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तीन टेबल स्पून तेल।
बनानें की विधीः
१) गँस पर बर्तन रखिये और तेल गर्म किजिये।
२) तेल गर्म किजिये राई डालिये, हिंग पाउडर, करी पत्ता, लाल मिर्च डालिये, जिरा डालिये और लहसुन प्याज़ डालिये और सुनहरे होने तक भूनिये।
३) लहसुन प्याज़ सुनहरा होते ही गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालिये और भूनिये।
४) मसाले अच्छे भूनिये हल्दी डालिये, कच्चे आम के टुकड़े,अंकुरित मूंग और चना डालिये दो गिलास पानी डालिये और धीमी आँच पर दस मिनट उबलने दिजिये।
5) दस मिनट उबालने के बाद चावल डालिये। पानी की मात्रा कम हो तो आधा गिलास गर्म पानी डालकर बर्तन को ढ़क्कन रखकर पकने दिजिये।
६) नमक और हरा धनिया डालिये।
७) चावल पकते ही गँस बंद किजिये और गरमागरम स्प्राउट खिचडी विथ मँगो परोसिये, ऊपर से तेल या घी डालकर खिचडी का आस्वाद लिजिये।
८) खिचडी के साथ सलाद, पापड और आचार हो तो सोनें पे सुहागा।
टिपः अंकुरित मूंग, अंकूरित चना की जगह आप अपने मनपसंद अंकूरित बीज (अनाज़) ले सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील



छान ,करून बघते
ReplyDeleteधन्यवाद, मीना!
Delete