खट्टी मीठी पुरी
आज बनातें हैं टिफिन के लिए रेसिपी
छुट्टीयाँ खत्म होनेवाली है, सभी सहेलीयों को बच्चों के टिफिन की चिंता सतानें लगी हैं। चलिए, आज एक रेसिपी बच्चों के टिफिन के लिए बनाने की कोशीश करते हैं।
आज की रेसिपी में कौन कौन से पदार्थ हैं, यह सोचने की कोशीश किजिये।
आज की रेसिपी में सिर्फ छः चीजें है और सारी चीज़े हर घर में आसानी से उपलब्ध होनेवाली हैं।
कटोरी में रखी सामग्री के अलावा तेल भी लिजिये।
आज की टिफिन की रेसिपी हैं 'खट्टी मिठ्ठी पुरी।'
श्रीखंड, आम्रखंड के साथ पुरी खातें वक्त आप सभी ने खट्टा मिठा स्वाद तो चखा हैं लेकीन घर में श्रीखंड, आम्रखंड ना हो तो भी खट्टा मिठा स्वाद ले सकते हैं।
खट्टी मिठी पुरी के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी आटा, आधी कटोरी इमली का पल्प, आधी कटोरी गूड़, दो टेबल स्पून तिल, नमक स्वादानुसार, एक कटोरी तेल।
बनाने की विधीः
१) इमली का पल्प और गूड मिक्स किजिये, गूड़ पिघलने तक हिलातें रहिये।
२) आटा, इमली गूड़ का मिश्रण, तील, नमक और एक टेबल स्पून तेल डालकर आटा गूँथीये।
३) गूँथा हुआ आटा पंद्रह मिनट तक रेस्ट होने दिजिये।
४) पंद्रह मिनट बाद आटे के छोटे छोटे गोले बना लिजिये।
५) एक गोला लेकर रोटी की तरह गोलाकार में बेलिये।
६) बनाई हुयी रोटी पर कटर रखकर मनपसंद आकार में काट लिजिये।
७) आप के पास कटर नहीं हैं तो चाकू की सहायता से चौकोर, तिकोन, गोल आकार में रोटी को काटिये।
८) गर्म कड़ाही में पुरी तलने के लिए तेल डाल दिजिये।
९) तेल गर्म होने पर एक एक कर के सारी पुरीयाँ तल लिजिये।
१०) गरमागरम पुरी बच्चों को घी के साथ परोसिये।
११) घर के बड़े लोग यह खट्टी मिठी पुरी तिल के चटणी के साथ खा सकते हैं।
टिपः खट्टी मिठी पुरी बनाते समय इमली और गूड की मात्रा सहीं होना जरूरी होता हैं।
©ज्योत्स्ना पाटील


गळ गव्हाचे पीठ आणि तीळ आहे
ReplyDeleteधन्यवाद। और एक हटके कुछ तो हैं।
DeleteChhanch
ReplyDeleteधन्यवाद।
Delete