कच्चे आम के पकौड़े
आम का मौसम और साथ साथ बारीश का मौसम भी शुरू हो गया तो गरमागरम चाय के साथ पकौडे खानें का मज़ा तो कुछ और ही हैं।
चलिए आज कुछ हटके पकौडे बनाते हैं।
उडद दाल का बँटर, कच्चा आम, प्याज, राईस इन सारी चीज़ों में मसाले डालकर पकौडे बनाने की तैयारी कीजिये तब तक मैं कागज़ की कश्ती(होडी) बनाती हूँ। साथ में गुलजारजी की कविता 'वो बारीश का पानी, वो कागज़ की कश्ती' आशाजी के सुरों के साथ गुनगुनातें हुए अपना बचपन याद करती हूँ। आप भी बचपन को याद करते हुए बच्चा बन जाईए और पकौड़े की तैयारी किजिये।
१) उडद दाल को रातभर भिगोईये।
२) उडद दाल को दरदरा पिस लिजिये।
३) कच्चे आम को बारीक काटीये।
४) प्याज को बारीक काटिये।
५) उडद दाल, प्याज, कच्चा आम, राईस मिक्स किजिये।
६) मिक्स किया हुआ मिश्रण में गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हिंग पाउडर,नमक डालिये और अच्छे से फेटीये।
७) कड़ाही में तलने के लिए तेल डालिये और गर्म किजिये।
८) गर्म तेल में फेटें हुए मिश्रण के छोटे छोटे गोले डालकर तलिये। पकौड़े तैयार।
९) गरमागरम पकौडे सॉस, चटणी के साथ सर्व्ह किजिये।
टीपः कच्चे आम के पकौड़े बनाने के लिए कसा हुआ कच्चा आम डाल सकते हो। पकौड़े के लिए बेसन के आटे का बँटर भी ले सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील

Very nice
ReplyDelete