थालीपीठ
थालीपीठ बनाने के लिए सामग्री चाहिए,सामग्रीः एक कटोरी भाजणी आटा (चावल, ज्वार, मूँगदाल, उड़द दाल, तुवर दाल, मसूर दाल, पोहा, साबुदाना, धना, दालचिनी, सौंफ सभी सामग्री अलग-अलग सूखा भूनिये और ठंडा कीजिये। सब चीज़े मिलाईये और पीसकर बारीक आटा बना लिजिये।),एक कटोरी नाचणी आटा, एक कटोरी चणे का आटा, एक कटोरी बाजरा आटा।
एक मध्यम आकार का प्याज, आधी कटोरी कसा हुआ कद्दू, पाव कटोरी कसा हुआ कच्चा आम, हरा धनिया।
एक टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टेबल स्पून अदरक लहसन पेस्ट, एक टी स्पून हल्दी, एक टी स्पून हिंग पाउडर, नमक स्वादानुसार, चार टेबल स्पून तेल।
विधीः
१)एक बाऊल में प्याज, कद्दू, कच्चा आम, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, हिंग पाउडर, अदरक-लहसन पेस्ट सभी सामग्री हाथ से मिलाईये ताकि प्याज, कद्दू और कच्चे आम को नमक, मसाला अच्छे से लगा दिजिये और पाँच मिनट के लिए छोड दिजिये। इसी मिश्रण में भाजणी आटा, बाजरा आटा, चणा आटा, नाचणी आटा मिलाईये। आवश्यकता हो तो थोडासा पानी डालकर मुलायम गूँथीये।
२) मिश्रण के आटे के छोटे छोटे गोले बना लिजिये।
३) गँस पर तवा गर्म किजिये।
४) गर्म तवे पर एक चम्मच तेल डालिये।
५) गर्म तवे पर आटे के मिश्रण का एक गोला हाथ से फैलाईये।
६) थालीपीठ के बीच में छेद किजिये और उस छेद में तेल छोड़कर सुनहरा होने तक पकाईये।
७) थालीपीठ को पलटिये और दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक पकाईये।
८) गरमागरम थालीपीठ आचार, दही, चटणी, सॉस और मख्खन के साथ परोसिये।
टीपः १)कच्चे आम का थालीपीठ बनाते समय लाल मिर्च पाउडर थोडीसी ज्यादा डालनी चाहिए।
२) भाजणी आटे की जगह घर में उपलब्ध हुए आटे से (गेहूँ का आटा, मकई का आटा, चावल का आटा, चणे का आटा, बाजरा आटा, ज्वार आटा आधी आधी कटोरी लिजिये ) थालीपीठ बनाईये और अलग स्वाद का मज़ा लिजिये।
©ज्योत्स्ना पाटील



छान पण त्यासाठी भाजणी बनवावी लागेल
ReplyDeleteहटके चाहिए तो भाजणी आटा बनाना ही पडेगा। भाजणी आटा नहीं है तो घर में उपलब्ध आटे से थालीपीठ बनाईये। थोडा बहुत टेस्ट अलग होगा।
Deleteथालीपीठ एक नंबर.
ReplyDeleteThank you
Delete