कच्चे आम (कैरी) का सूप
कच्चे आम (कैरी) का सूप बनाने के लिए सामग्रीसामग्री ः एक कच्चा आम, एक टेबल स्पून कॉर्नफ्लोअर (चावल का आटा भी ले सकते हो।), एक टी स्पून जिरा, एक टी स्पून धनिया पाउडर, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर (लाल मिर्च), एक टेबल स्पून शक्कर (या गूड), हरा धनिया, नमक स्वादानुसार।
बनाने की विधीः
१) आम को धोईये और उबाल लिजिये।
२) उबले हुये आम का पल्प निकालिये।
३) एक बाऊल मे आम का पल्प और पानी, धनिया पाउडर डालिये।
४) गँस पर कड़ाही गर्म किजिये।
५) कड़ाही में तेल डालिये।
६) तेल गर्म होने दिजिये, जिरा, लाल मिर्च पाउडर का तडका आम के मिश्रण में डालिये।
७) आम के मिश्रण को तडका देने के बाद शक्कर या गूड डालिये।
८) नमक, हरा धनिया डालिये।
९) एक कटोरी में कॉर्नफ्लोअर और पानी का घोल बनाकर आम के मिश्रण में डालिये।
१०) एक मिनट उबलने दिजिये।
११) गरमागरम आम का खट्टा मिठा सूप गर्मी के दिनों में पीने का मज़ा कुछ और ही होता हैं।
१२) आम के सूप के साथ तले हुए ब्रेड के टुकडे और सलाद का भी मज़ा ले सकते हो।
टीपः गूड और शक्कर की मात्रा अपनी रूचीननुसार लिजिये क्योंकी किसी को खट्टा पसंद होता हैं तो किसी को ज्यादा खट्टा पसंद नहीं होता।
©ज्योत्स्ना पाटील

फारच छान आंब्याचा सीझन संपत आलाय याची चव घ्यायची हीच खरी वेळ या संधीचा सर्वांनी लाभ घ्यावा रेसिपी नक्कीच करून चव घेणारच मी माझ्या पत्नीला रेसीपी सांगितले आणि आजच कर म्हणून आग्रह केला
ReplyDeleteमनापासून धन्यवाद सर. सूप बनवून आस्वाद घ्या.कोणताही नवीन पदार्थ, रेसिपी बनवताना कमी प्रमाणात करून पाहावी. तसेच घरातील सदस्यांच्या आवडीनुसार तिखट, मसाला,गोड, आंबट याचे प्रमाण घ्यावे.प्रत्येक घराची खाद्यसंस्कृती वेगवेगळी असते, असे माझे मत आहे.
Delete