कैरी का पन्हा (शरबत)
आज बहुत सारी सहेलीयों की फर्माईश हैं की कच्चे आम (कैरी) से रेसिपी बनाए और हमें लिखकर बताईये।
एक बर्तन में पानी लिजिये और उसमे दो कच्चे आम दस पंद्रह मिनट तक छोड दिजिये।
पंद्रह मिनट बाद कच्चे आम बर्तन में से निकालिये और दोनों हाथों से मसलकर पानी से धो लिजिये। कच्चे आम धोनें के बाद प्रेशर कुकर में रखिये और एक गिलास पानी डालकर तीन या चार सिटीयाँ ले लिजिये ताकी आम अच्छे से पक जाए। कभी कभी पाँच छः सिटीयाँ लेनी पड़ती हैं क्योंकी आम का जाड़ा या पतला छिलका देखकर उबालना (पकाना) चाहिए।
प्रेशर कुकर में उबालने (पकने) के बाद आम का गुदा (पल्प, गर) निकालिये।
उपर प्रेशर कुकर में उबाला (पकाया) हुआ कच्चा आम इसी तरह उबालना (पकाना) चाहिए। आम उबालने के बाद उसका गुदा (पल्प, गर ) एक कटोरी में निकालिये।
कटोरी में रखा पल्प और दो कटोरी शक्कर, एक टी स्पून नमक मिक्सी के जार में डालिये। पल्प, शक्कर और नमक मिक्स किजिये और अच्छे से पीस लिजिये। तैयार मिश्रण को आईस ट्रे में भर दिजिये। पल्प भरा हुआ आईस ट्रे फ्रीजर में रखिये। आठ दस घंटे बाद पल्प के क्यूब्ज ट्रे में से निकालिये और लॉकींग बँग में पँक कर के फ्रीजर में रखिये। जब आम का पन्हा पीने का जी करे तब ठंडे पानी में क्यूब्ज, शक्कर, नमक डालिये और ठंडा ठंडा, शरबत, पन्हा पिजिये और कूल हो जाईये। बच्चों को शरबत दिजिये और कहींए "चील्ड यार" जैसे बच्चे माँ को कहतें हैं,"चील्ड मम्मा, चील्ड।।"
कच्चे आम का यह मिश्रण शरबत के गिलास में तीन चम्मच डालिये, आईस क्यूब, ठंडा पानी, थोडी सी चिनी (शक्कर) और चुटकीभर नमक डालिये चम्मच से चीनी पिघलने तक हिलातें रहिये। उपर से काली मिर्च (मिरी) पाउडर छिड़कीये। कैरी शरबत या कैरी पन्हा का मज़ा बच्चे, बुढ़े सभी लेकी सकते हैं।
टीपः केशर, राजापुरी, हापूस, पायरी, लंगडा, बदाम, लालबाग, कलमी, निलम इन सभी कच्चे आम का पन्हा का कलर अलग अलग होता हैं। मैने केशर की कैरी से पन्हा बनाया हैं इसलिए आम के ज्यूस जैसा रंग हैं।
©ज्योत्स्ना पाटील





आजच बनवले खूप छान झाले
ReplyDeleteअरे वा, खूपच छान, धन्यवाद मीना. तुझ्यासारख्या प्रयत्नशील भगिनींसाठी नवनवीन रेसिपी घेऊन येत राहील.
ReplyDelete