इमली राईस
चलिए, बनातें हैं आज की नयी रेसिपी 'इमली राइस'
आज की रेसिपी की तैयारी किजिये।
आज की रेसिपी विजया पाटील (मैं उन्हे 'ताई' कहती हूँ) मेरी जेठानीजी ने बतायी थी। मेरे जेठ, जेठानी और बच्चे प्रेरणा, पराग बेंगलोर से ट्रेन का सफर कर के मनमाड आ रहे थे तब उनकी सहेली ने ट्रेन में खाने के लिए केले के पत्ते में राईस पँक कर के दिया था। आज वही रेसिपी मैं आप के साथ शेअर करती हूँ।
चलिए, आज बेंगलोर का खाना चखते है। आप तैयारी कीजिये।
इन सभी चीज़ों के साथ एक कटोरी चावल, दो बड़े चम्मच तेल और नमक स्वादानुसार लिजिये।
इमली राईस
आज की रेसिपी हैं ' इमली राईस' बनाने की विधी जान लेते हैं।
१) चावल, नमक और पानी डालकर पकाईये।
२) कड़ाही गर्म किजिये।
३) कड़ाही में तेल डालिये।
४) तेल गर्म होते ही राई, मूँगफली के दानें, जिरा,लाल मिर्च के टुकड़े, लहसुन, कढ़ी पत्ता, उडद दाल, प्याज,डालिये और सुनहरा होनें तक हिलाते हुये भूनिये।
५) सुनहरा होने के बाद गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालिये और भूनिये।
६) मसाला अच्छे से भूनने के बाद इमली का गूदा (पल्प) और गूड, नमक डालिये और मिलाईये।
७) काजू, चिरौंजी (चारोली) और चावल डालिये और अच्छी तरह मिलाईये कड़ाही पर ढक्कन रखकर दो मिनट धीमी आँच पर पकने दिजिये।
८) हरा धनिया डालकर इमली राइस गरमागरम सर्व्ह किजिये।
आज की रेसिपी 'इमली राइस' मेरी जेठानी सौ.विजया पाटील (ताई) के नाम डेडिकेट करती हूँ।
मेरी बेटी पूर्ती को और उसकी सभी सहेलीयों को इमली राइस बहुत ही पसंद हैं। आशा करती हूँ की आप को भी इमली राइस जरूर पसंद आएगा। बनाईये और सभी को खिलाईये।
©ज्योत्स्ना पाटील



छान चिंच घालून प्रथमच ऐकले, करून बघते
ReplyDeleteThanks Meena! I like it. Will you try.
DeleteEmali rice bahot pasand aaya👌😊
ReplyDeleteदिल से धन्यवाद!
DeleteYummy 😋
ReplyDeleteMany many thanks!
Delete