my kitchenjd के किचन से हटके नारीयल की चटणी
दिवाली की धूमधाम खत्म हो गयी और सभी अपने अपने काम पे लग गए। घरेलू महिला भी रोज़मर्रा की सब्जी रोटी बनाने मे जुड़ गयी। दिवाली के दिनों में घर में इधर उधर रखे हुए नारीयल कह रहें, "अरे भाई, कोई हमारे तरफ़ तो देखे!" चलो, आज समय निकालकर नारीयल की तरफ़ ध्यान देते हुए कुछ ना कुछ बना ही डालते है।
तो चलिए, आज नारीयल की चटणी बनाते है और सभी को खूश कर देते हैं क्योंकी सभी तले हुए व्यंजन और मिठाई खा कर ऊब गए है। आज नमकीन पराठों के साथ नारीयल की चटणी खाने का मज़ा कुछ और ही है।
फिर मिलते है शाम को नारीयल की चटणी के साथ तब तक आप नारीयल की चटणी के लिए सामग्री तैयार रखिये। my kitchenjd के किचन से
सामग्रीः आधी कटोरी कसा हुआ नारीयल, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, चार-पाँच लहसून की कलियाँ, एक टी स्पून जीरा, चार-पाँच भिगोये हुए छोले, एक टी स्पून तील, एक टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।
१) कसा हुआ नारीयल लिजिये।
२) कसा हुआ नारीयल, लहसून, लाल मिर्च पाउडर, तील, भिगोये हुए छोले, नमक सारी सामग्री मिक्सी के जार में डालिये और थोडासा पानी डालकर पीस लिजिये।
३) गैस को ऑन किजिये और कडाही को गर्म किजिये।
४) कडाही में तेल डालिये और तेल गर्म होनेपर जीरा डालिये।
५) जीरा डालने के बाद तुरंत पीसी हुयी नारीयल की चटणी डालिये और एक मिनट तक भूनिये।
६) गरमागरम नारीयल की चटणी बाऊल में या कटोरी में निकालिये।
७) गरमागरम हटके नारीयल की चटणी रोटी, फुलके, नमकीन परोठे, ब्रेड के साथ परोसिए और आनंद लिजिये।
my kitchenjd के किचन से
टिपः हटके नारीयल की चटणी के ऊपर से एक टी स्पून तेल डाल सकते है।
©ज्योत्स्ना पाटील.
पेटभर खाना खानें के बाद 'क्रिष्णा का मीठा पान' हो तो सोने पे सुहागा।




Nice
ReplyDeleteThanks!
Deleteछान ग
ReplyDeleteधन्यवाद मीना।
Delete