Saturday, 29 June 2019

खुरचन की बर्फी

                         खुरचन (बेरी) की बर्फी

आज की रेसिपी बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों को भी पसंद आनेवाली हैं।

आज की रेसिपी सिर्फ तीन पदार्थों से बनने वाली हैं। जरा दिमाग पर जोर देकर सोचिए की आज की रेसिपी कौनसी हैं। आप सोचिए मैं रेसिपी बनानें में जूट जाती हूँ। तब तक आप उत्तर ढुँढीये।
          आज की रेसिपी खुरचन (करोनि) से बनाई हैं। मराठी में इसे 'बेरी' कहतें हैं। बहुत सारी बहनें घर पर घी बनातें वक्त घी के बर्तन में नीचे जमा हुयी 'खुरचन' या बेरी फेंक देते हैं। लेकिन खुरचन से बनाई हुयी बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं और सभी को पसंद आती हैं।
चलिए, खुरचन या करोनि की बर्फी बनातें है।
खुरचन (बेरी) की बर्फी बनानेंं के लिए सामग्रीः
एक कटोरी खुरचन, आधी कटोरी शक्कर, दो टेबल स्पून दूध
बनाने  की विधीः
१) पंद्रह दिन की जमा की हुयी मलई को जब गर्म कर के घी बनाया जाता हैं, तब ठंडा कर के घी निकालिये।
२) घी निकालने के बाद बर्तन में नीचे बची हुयी खुरचन का ऊपरी हिस्सा चम्मच से निकालिये। ज्यादा जली हुयी खुरचन को हटा दिजिये।
३) गँस पर कड़ाही रखकर गर्म किजिये।
४) गर्म कड़ाही में खुरचन डालिये और चम्मच की सहायता से गुठली को रगडकर स्मूथ किजिये।
५) रगडकर स्मूथ की हुयी खुरचन में शक्कर और दूध डालिये।
६) खूरचन, शक्कर और दूध के मिश्रण को दो मिनट तक चम्मच से हिलातें रहिये।

७) ऊपर कड़ाही में जाली दिखायी दे रही हैं तब समझिये की अब यह मिश्रण बर्फी बनाने के लिए तैयार हो गया हैं।
८) प्लेट को घी लगाईये और कड़ाही में से मिश्रण को डाल दिजिये।
९) थोडी देर ठंडा होने के बाद मनपसंद आकार में कट किजिये।

        खुरचन की बर्फी की टेस्ट रावलगांव चॉकलेट जैसी लगती हैं।
यह बर्फी की टेस्ट मिठ़ी, खट्टी और घी ए तीनों टेस्ट मुँह में घुलती रहती हैं। बाज़ार में आप को यह टेस्ट कही भी नहीं मिलेगी। बना के देखिये और कमेंट बॉक्स में जरूर लिखकर बताईये।
टिपः १)इस रेसिपी में शक्कर ज्यादा पड़ी तो कोई बात नहीं, एक अलग टेस्ट चखनें को मिलेगा।
२) दूध की मात्रा सिर्फ शक्कर पिघलने के लिए चाहिए इसलिए दूध ज्यादा लेने की जरूरत नहीं।

©ज्योत्स्ना पाटील

Thursday, 27 June 2019

खिमा सँडविच

                    खिमा सँडविच

      खिमा सँडविच का नाम सुनतें ही डर गए ना आप! अरे यार, डरीये मत! 'खिमा' नाम पढ़तें ही आप के दिमाग में नॉनव्हेज का खयाल आया होगा।लेकीन मेरी ज्यादातर कोशीश यहीं हैं की पहले सौ रेसिपी और वो भी सिंपल सी बनानें की। चलिए, आज की रेसिपी न्यूट्रीला (सोया चंक) से बनातें हैं।

खिमा सँडविच बनानें के लिए ऊपर प्लेट में रखी हुयी सामग्री चाहिए।
सामग्रीः बीस-पच्चीस सोया चंक्स, एक मध्यम आकार का प्याज, एक टमाटर, दो हरी मिर्च, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी, आधा निंबू का ज्यूस, हरा धनिया, चुटकीभर नमक, तीन टेबल स्पून तेल। आठ ब्रेड की स्लाईस।
बनाने की विधीः
१) एक बर्तन में पानी, नमक और सोया चंक्स डालिये और ऊबाल लिजिये।
२) गर्म पानी में से सोया चंक्स छानिये और ठंडा पानी डालकर निचोडिये और सोया चंक्स मिक्सी के जार में डालकर दरदरा पीस लिजिये।
३) गँस पर कड़ाही रखकर गर्म कीजिये, एक टेबल स्पून तेल डालिये।
३) तेल गर्म होते ही हरी मिर्च, प्याज और टमाटर डालिये और भूनिये।
४) भूने हुए प्याज, टमाटर में गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक डालिये।
५) भूने हुए मसालों में दरदरा पीसा हुआ सोया चंक्स का मिश्रण और हरा धनिया डालिये।
६) गँस बंद कर दिजिये और निंबू का ज्यूस (रस) डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स किजिये।

७) ब्रेड की स्लाईस को एक तरफ से थोड़ा सा पानी लगाकर गिला किजिये ताकि सोया चंक्स का मिश्रण अच्छे से लग जाए।
८) ब्रेड की गिली की हुयी बाजू की तरफ सोया चंक्स का मिश्रण फैलाईये और उसके ऊपर दुसरे ब्रेड की गिली स्लाईस रखकर हाथ से दबा दिजिये।
९) तवे पर या सँडविच मेकर को तेल लगाकर सोया सँडविच रखिये और दोनों तरफ से सुनहरे होने तक पकाईये।

१०) सँडविच को चार टुकड़ो में कट किजिये और सलाद, सॉस या चटणी के साथ परोसिये।
            गरमागरम सँडविच चखनें के लिए मेरे दोनों भतीजें हैं इसलिए सँडविच बनानें का मज़ा कुछ और ही था।
©ज्योत्स्ना पाटील

                                                                                                     

Tuesday, 25 June 2019

स्प्राउट खिचडी विथ मँगो (कच्चा आम)

                       स्प्राउट खिचडी विथ मँगो (कच्चा आम)

        रोज़ रोज़ दाल खिचडी, खिचडा खा के बोअर हो गए हैं तो क्यूँ ना हम टेस्ट में ट्वीस्ट ला कर कुछ नया बनातें हैं।


       इस रेसिपी के लिए आप घर में उपलब्ध हुए मूंग, चना, मटकी, मसूर में से आप के पसंद के अंकुरित अनाज ले सकते हो। सात - आठ घंटे पानी में मूंग, चना, मटकी, मसूर भिगोईये, पानी में से निकालिये और सूती मलमल के कपड़े में बांधकर गर्म जगह पर रखिये। एक या दो दिन तक उसके ऊपर पानी छिड़कते रहिये। एक या दो सेंमी. तक अंकुर आते ही षौष्टिकता बढ़ जाती हैं।


स्प्राउट खिचडी विथ मँगो बनानें के लिए सामग्रीः
एक कटोरी चावल, पाव कटोरी अंकुरित मूंग, पाव कटोरी अंकुरित चना, एक मध्यम आकार का प्याज़, सात-आठ लहसुन की कलियाँ, दो साबुत लाल मिर्च, आठ-दस करी पत्ता, कच्चा आम आप के खट्टा स्वादानुसार लिजिये, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी, राई, जिरा, चुटकीभर हिंग पाउडर, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तीन टेबल स्पून तेल।
बनानें की विधीः
१) गँस पर बर्तन रखिये और तेल गर्म किजिये।
२) तेल गर्म किजिये राई डालिये, हिंग पाउडर, करी पत्ता, लाल मिर्च डालिये, जिरा डालिये और लहसुन प्याज़ डालिये और सुनहरे होने तक भूनिये।
३) लहसुन प्याज़ सुनहरा होते ही गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालिये और भूनिये।
४) मसाले अच्छे भूनिये हल्दी डालिये, कच्चे आम के टुकड़े,अंकुरित मूंग  और चना डालिये दो गिलास पानी डालिये और धीमी आँच पर दस मिनट उबलने दिजिये।
5) दस मिनट उबालने के बाद चावल डालिये। पानी की मात्रा कम हो तो आधा गिलास गर्म पानी डालकर बर्तन को ढ़क्कन रखकर पकने दिजिये।
६) नमक और हरा धनिया डालिये।
७) चावल पकते ही गँस बंद किजिये और गरमागरम स्प्राउट खिचडी विथ मँगो परोसिये,  ऊपर से तेल या घी डालकर खिचडी का आस्वाद लिजिये।
८) खिचडी के साथ सलाद, पापड और आचार हो तो सोनें पे सुहागा।


टिपः अंकुरित मूंग, अंकूरित चना की जगह आप अपने मनपसंद अंकूरित बीज (अनाज़) ले सकते हो।

©ज्योत्स्ना पाटील 

                                                                                     


                                                            

Thursday, 20 June 2019

आचार का पराठा

           सभी पाठकों से क्षमा चाहती हूँ। पिछले हफ्तें में नियमित रेसिपी लिख नहीं सकी। आज दोपहर को मैं आप के लिए नयी रेसिपी लेकर आती हूँ। आज की रेसिपी बनातें हैं पुराना यानी पिछले साल के बचा हुआ आचार से। नया आचार घर में बन जाता हैं तो पुराना आचार कोई नहीं खाता तब पुराना आचार का क्या करे? लेकीन आज की रेसिपी पढ़नें के बाद आप को पुराने आचार से भी टेस्टी रेसिपी बनाई जाती हैं, यह जानकर जरूर खुशी होगी और बच्चों के टिफीन के लिए एक नयी रेसिपी मिलने से बच्चे भी खूश और माँ भी खूश।
            चलिए, मिलते हैं दोपहर के बाद....।
आज की रेसिपी हैं 'आचार  का पराठा' एक बार बना के तो देखिये।
                 
  आचार का पराठा


          सामग्रीः दो टी स्पून पिछले साल का बचा हुआ आचार (पुराना आचार नहीं है तो कोई बात नहीं। आप नया आचार भी ले सकते हो।), एक कटोरी गेहूँ का आटा, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून हल्दी, दो टी स्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, दो बड़े चम्मच तेल।
बनाने की विधीः
१) गेहूँ का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, हरा धनिया, एक टी स्पून तेल डालकर  मिक्स किजिये।
२) मिक्स किये हुए आटे में पानी डालकर गूँथीये।
३) गूँथे हूए आटे को गिला कपड़ा ढ़ककर पंद्रह मिनट रेस्ट होने दिजिये।
४) आचार में से आम के टुकड़े निकालिये और मसाला अलग किजिये।
५) गूँथे हुए आटे के छोटे छोटे गोले किजिये।
६) आटे का एक गोला लेकर रोटी की तरह बेलिये।
७) रोटी के ऊपर आचार का मसाला हाथ से फैलाईये।

८) रोटी के ऊपर आचार फैलानें के बाद आधा फोल्ड किजिये फिर आधा फोल्ड किजिये।

९) इमेज में दिखाया हैं उसी तरह से फोल्ड करने के बाद रोटी की तरह बेलिये।
१०) गँस पर तवा गर्म किजिये और आचार पराठा सेकीयें।
११) दोनों तरफ़ से तेल छोड़कर पराठा सुनहरे होने तक सेकीयें और गरमागरम परोसिये।
१२) गरमागरम पराठा सलाद या चटणी के साथ परोसिये।

टीपः १) बच्चों के लिए पराठा बनाना हो तो आटे में नमक, हल्दी, हरा धनिया,तेल डालकर आटा गूँथीये और आचार लगाकर पराठा बनाईये।

©ज्योत्स्ना पाटील 

Saturday, 15 June 2019

कच्चे आम के पकौड़े

                कच्चे आम के पकौड़े
आम का मौसम और साथ साथ बारीश का मौसम भी शुरू हो गया तो गरमागरम चाय के साथ पकौडे खानें का मज़ा तो कुछ और ही हैं।
चलिए आज कुछ हटके पकौडे बनाते हैं।

उडद दाल का बँटर, कच्चा आम, प्याज, राईस इन सारी चीज़ों में मसाले डालकर पकौडे बनाने की तैयारी कीजिये  तब तक मैं कागज़ की कश्ती(होडी) बनाती हूँ। साथ में गुलजारजी की कविता 'वो बारीश का पानी, वो कागज़ की कश्ती' आशाजी के सुरों के साथ गुनगुनातें हुए अपना बचपन याद करती हूँ। आप भी बचपन को याद करते हुए बच्चा बन जाईए और पकौड़े की तैयारी किजिये।

१) उडद दाल को रातभर भिगोईये।
२) उडद दाल को दरदरा पिस लिजिये।
३) कच्चे आम को बारीक काटीये।
४) प्याज को बारीक काटिये।
५) उडद दाल, प्याज, कच्चा आम, राईस मिक्स किजिये।
६) मिक्स किया हुआ मिश्रण में गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हिंग पाउडर,नमक डालिये और अच्छे से फेटीये।
७) कड़ाही में तलने के लिए तेल डालिये और गर्म किजिये।
८) गर्म तेल में फेटें हुए मिश्रण के छोटे छोटे गोले डालकर तलिये। पकौड़े तैयार।
९) गरमागरम पकौडे सॉस, चटणी के साथ सर्व्ह किजिये।

टीपः कच्चे आम के पकौड़े बनाने के लिए कसा हुआ  कच्चा आम डाल सकते हो। पकौड़े के लिए बेसन के आटे का बँटर भी ले सकते हो।

©ज्योत्स्ना पाटील 

Friday, 14 June 2019

कच्चे आम का सूप


कच्चे आम (कैरी) का सूप 
कच्चे आम (कैरी) का सूप बनाने के लिए सामग्री
सामग्री ः एक कच्चा आम, एक टेबल स्पून कॉर्नफ्लोअर (चावल का आटा भी ले सकते हो।), एक टी स्पून जिरा, एक टी स्पून धनिया पाउडर, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर (लाल मिर्च), एक टेबल स्पून शक्कर (या गूड), हरा धनिया, नमक स्वादानुसार।
बनाने की विधीः

१) आम को धोईये और उबाल लिजिये।
२) उबले हुये आम का पल्प निकालिये।
३) एक बाऊल मे आम का पल्प और पानी, धनिया पाउडर डालिये।
४) गँस पर कड़ाही गर्म किजिये।
५) कड़ाही में तेल डालिये।
६) तेल गर्म होने दिजिये, जिरा, लाल मिर्च पाउडर का तडका आम के मिश्रण में डालिये।
७) आम के मिश्रण को तडका देने के बाद शक्कर या गूड डालिये।
८) नमक, हरा धनिया डालिये।
९) एक कटोरी में कॉर्नफ्लोअर और पानी का घोल बनाकर आम के मिश्रण में डालिये।
१०) एक मिनट उबलने दिजिये।
 ११) गरमागरम आम का खट्टा मिठा सूप गर्मी के दिनों में पीने का मज़ा कुछ और ही होता हैं।
१२) आम के सूप के साथ तले हुए ब्रेड के टुकडे और सलाद का भी मज़ा ले सकते हो।
टीपः गूड और शक्कर की मात्रा अपनी रूचीननुसार लिजिये क्योंकी किसी को खट्टा पसंद होता हैं तो किसी को ज्यादा खट्टा पसंद नहीं होता।

©ज्योत्स्ना पाटील 

Wednesday, 12 June 2019

कैरी का पन्हा (शरबत)

कैरी का पन्हा (शरबत) 

आज बहुत सारी सहेलीयों की फर्माईश हैं की कच्चे आम (कैरी) से रेसिपी बनाए और हमें लिखकर बताईये।
एक बर्तन में पानी लिजिये और उसमे दो कच्चे आम दस पंद्रह मिनट तक छोड दिजिये।


पंद्रह मिनट बाद कच्चे आम बर्तन में से निकालिये और दोनों हाथों से मसलकर पानी से धो लिजिये। कच्चे आम धोनें के बाद प्रेशर कुकर में रखिये और एक गिलास पानी डालकर तीन या चार सिटीयाँ ले लिजिये ताकी आम अच्छे से पक जाए। कभी कभी पाँच छः सिटीयाँ लेनी पड़ती हैं क्योंकी आम का जाड़ा या पतला छिलका देखकर उबालना (पकाना) चाहिए।

प्रेशर कुकर में उबालने (पकने) के बाद आम का गुदा (पल्प, गर) निकालिये।


उपर प्रेशर कुकर में उबाला (पकाया) हुआ कच्चा आम इसी तरह  उबालना (पकाना) चाहिए। आम उबालने के बाद उसका गुदा (पल्प, गर ) एक कटोरी में निकालिये।

कटोरी में रखा पल्प और दो कटोरी शक्कर, एक टी स्पून नमक  मिक्सी के जार में डालिये। पल्प, शक्कर और नमक मिक्स किजिये और अच्छे से पीस लिजिये।  तैयार मिश्रण को आईस ट्रे में भर दिजिये। पल्प भरा हुआ आईस ट्रे फ्रीजर में रखिये। आठ दस घंटे बाद पल्प के क्यूब्ज ट्रे में से निकालिये और लॉकींग बँग में पँक कर के फ्रीजर में रखिये। जब आम का पन्हा पीने का जी करे तब ठंडे पानी में क्यूब्ज, शक्कर, नमक डालिये और ठंडा ठंडा, शरबत, पन्हा पिजिये और कूल हो जाईये। बच्चों को शरबत दिजिये और कहींए "चील्ड यार"  जैसे बच्चे माँ को कहतें हैं,"चील्ड मम्मा, चील्ड।।"

कच्चे आम का यह मिश्रण शरबत के गिलास में तीन चम्मच डालिये, आईस क्यूब, ठंडा पानी, थोडी सी चिनी (शक्कर) और चुटकीभर नमक डालिये चम्मच से चीनी पिघलने तक हिलातें रहिये। उपर से काली मिर्च (मिरी) पाउडर छिड़कीये। कैरी शरबत या कैरी पन्हा का मज़ा बच्चे, बुढ़े सभी लेकी सकते हैं।
टीपः केशर, राजापुरी, हापूस, पायरी, लंगडा, बदाम, लालबाग, कलमी, निलम इन सभी कच्चे आम का पन्हा का कलर अलग अलग होता हैं। मैने केशर की कैरी से पन्हा बनाया हैं इसलिए आम के ज्यूस जैसा रंग हैं।

©ज्योत्स्ना पाटील 

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...