my kitchenjd के किचन से
नारीयल पराठा
दिवाली के दिनों में घर में बहुत सारे नारीयल है तो उनका अलग तरीके से इस्तेमाल करने के लिए आज मैं एक नयी रेसिपी बनानेवाली हूँ। मैने बनाकर खायी है, आप भी बनाईये और खाने का आनंद लिजिये। तो चलिए लग जाते है अपने अपने काम पे। मै रेसिपी बताती हूँ और आप रेसिपी बनाईए।
नारीयल पराठा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी कसा हुआ नारीयल, एक कटोरी गेहूँ का आटा, एक कटोरी बारीक कटा हुआ प्याज़, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, हरा धनिया, दो टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।
my kitchenjd के किचन से
नारीयल पराठा बनाने की विधिः
१)
नारीयल को कद्दुकस किजिये।
२)
प्याज़ बारीक टुकडों में काटीये।
३)
हरा धनिया धोईये और काटीये।
४)
गेहूँ का आटा लिजिये।
५)
गेहूँ के आटे में नमक, एक टी स्पून तेल डालकर गूँथिये और दस मिनट रेस्ट होने दिजिए।
६)
गैस ऑन किजिये, कडाही को गर्म होने दिजिए।
७)
कडाही गर्म होनेपर तेल डालिये और प्याज़ डालकर भूनिये।
८)
प्याज़ भूनने के बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, कसा हुआ नारीयल और हरा धनिया डालिये और आधा मिनट तक भूनिये।
९)
गूँथे हुए आटे के गोले बना लिजिये।
१०)
एक गोला लेकर रोटी बेलिये।
११)
बेली हुयी रोटी के आधे हिस्से में नारीयल, प्याज़ के मिक्चर को फैलाईये।
१२)
रोटी का आधा हिस्सा मिक्चर के ऊपर मोड दिजिए, फिर एक बार मोडीये और तिकोनाकार पराठा को फिर से हल्के हाथों से बेलिये।
१३)
नारीयल पराठा को सेंखते समय दोनों तरफ़ से तेल छोडकर सेंकीये।
१४)
गरमागरम नारीयल पराठा चटणी, आचार या सॉस के साथ परोसिए।
my kitchenjd के किचन से
my kitchenjd के किचन से आप को नारीयल पराठा कैसा लगा यह कमेंट्स बॉक्स में लिखकर बताईए। बनाते समय आप को कुछ दिक्कत आयी हो तो उसके बारे में भी लिखिये। आप का कुछ सुझाव हो तो बताईए हमें कुछ नया सिखनें को तो मिलेगा।
© ज्योत्स्ना पाटील.