Wednesday, 11 September 2019

बाप्पा की पसंदीदा डीश

बाप्पा की पसंदीदा डीश
         दस दिनों से बाप्पा आए तो घर में मंगलमय माहौल बन गया हैं। कल बाप्पा को विदा करना हैं तो बाप्पा के लिए बाप्पा की पसंदीदा डीश बनाते हैं।
मोदक बनाने के लिए सामग्री चाहिए,


आज बाप्पा की पसंदीदा डीश मोदक बनाने के लिए इक्कीस या ग्यारह पदार्थ लिजिये।


मोदक के लिए आटा गूँथ लिजिये।


१) एक कटोरी आटा, एक कटोरी मैदा और एक टेबल स्पून तेल मिक्स किजिये और दूध डालकर आटा गूँथ लिजिये। गूँथे हुए आटे को पंद्रह मिनट रेस्ट होने दिजिये।



२) खजूर के बीज निकालिये, जर्दाळू के बीज निकालिये।
३) काजू, बदाम, पिस्ता, अक्रोड, खजूर, जर्दाळू, गूड, मूँगफली के दानें, तील, खसखस, किशमिश, हलवा, खडीसाखर, हरी इलायची, जायफल, जास्वंदी का फूल, दुर्वा यह सभी सामग्री मिक्सी के जार में डालिये और पीस लिजिये।
४) पिसी हुयी पाउडर में कद्दूकस किया हुआ खोबरा और चिरोंजी डालिये और मिक्स किजिये।
५) आटे के छोटे छोटे गोले बनाईये।
६) एक गोला लेकर बेलिये और ऊपर बनाया हुआ मिश्रण बेली हुई रोटी में भरीए और मोदक का आकार दिजिये।
७) सारे मोदक बनाने के बाद कडाही गँसपर रखिये और तेल गर्म किजिये और गोल्डन ब्राऊन होने तक धीमी आँचपर तलिये।
८) सारे मोदक तलने के बाद प्लेट में रखिये और बाप्पा को उनकी पसंदीदा डीश खिलाईये और बाप्पा को खूश किजिये ताकि बाप्पा अगले साल जल्दी आप से मिलने आएँगे।


टिपःबाप्पा की पसंदीदा डीश, मोदक के लिए ओरीजनल लाल रंग का जास्वंदी का फूल लिजिये और उसका परागपुष्प निकालिये और सिर्फ पंखुडियों का ही इस्तेमाल किजिये।
गणपती बाप्पा मोरया।
©ज्योत्स्ना पाटील

3 comments:

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...