Thursday, 5 September 2019

चटपटा आलू

चटपटा आलू

दुनियाभर में सबसे ज्यादा खानेवाली सब्जी कौनसी ऐसा पूछा जाए तो सभी के मुँह से निकलेगा, "आलू!"
            'पानी तेरा रंग कैसा, जिस में मिलाए वैसा' उसी तरह 'आलू तेरा रूप कैसा, जिस के संग रहें वैसा' ऐसा मुझे लगता हैं। हरएक सब्जी में आलू डालकर सब्जी बनायी जाती हैं।
            दुनियाभर आलू मिलता हैं क्योंकी यह सबसे ज्यादा दिन तक फ्रेश(तरोताज़ा) रहनेवाली कंदमूल जाती की सब्जी हैं। आलू न खानेवाली व्यक्ती दुनिया में मिलना मुश्कील हैं। ऐसा सबका प्यारा हमेशा हर घर में मिलनेवाला आलू को आज चुटकीयों में चटपटा बनातें है
चटपटा आलू बनानें के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः
एक कटोरी उबले हुए आलू, आधी कटोरी अंकुरीत मूँग, एक टी स्पून जीरा, अदरक लहसुन हरी मिर्च की पेस्ट, एक टेबल स्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, एक टी स्पून तेल।
चटपटा आलू बनानें की विधीः
१) आलू उबालिये और छिलके निकालकर छोटे टुकडों मे काटिये।
२) गँस ऑन किजिये और गँसपर कडाही गर्म किजिये।
३) गर्म कडाही में तेल डालिये और जीरा, अदरक लहसुन हरी मिर्च की पेस्ट डालिये और भूनिये, अंकुरीत मूँग डालिये।
४) अंकुरीत मूँग एक मिनट भूनिये और उबले हुए आलू के टुकड़े डालिये।
५) मूँग और आलू डालने के बाद नमक और हरा धनिया डालिये।

६) कडाही के ऊपर ढक्कन रखकर चटपटा आलू को एक मिनट पकाईये।
७) बाऊल में आलू, मूँग की सब्जी निकालिये।
८) आलू, मूँग की सब्जी के ऊपर 'सो टेस्टी मसाला' डालिये और अच्छे से मिक्स किजिये।
९) आलू की सिंपलसी रेसिपी लेकीन चटपटी  हैं और सबका चटपटा आलू खानें का दिल करता हैं।

टीप: आप चाहे तो चटपटा आलू में हल्दी डाल सकतें हैं, मूँग की जगह दूसरे स्प्राऊट्स भी डाल सकतें हैं   


6 comments:

  1. छान, अगदि सोपे

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद मीना, घरात उपलब्ध होणाऱ्या पदार्थांच्या थोडाशा हटके शंभर रेसिपी देण्याचा प्रयत्न करीत आहे.

      Delete
  2. आणखी एका नव्या रेसीपीची ओळख झाली
    खुपच छान������

    ReplyDelete
    Replies
    1. मनापासून धन्यवाद।

      Delete

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...