Monday, 21 October 2019

नमस्कार,
मेरा ब्लॉग पढनेवाले यूएसए, यूके, ऑस्ट्रेलिया, सिंंगापूर, चीन, मलेशिया, स्विडन, जर्मनी के साथ पोर्तुगाल, स्वित्झर्लंड, स्पेन, पोर्तो रिको, इंडोनेशिया,आयर्लंड,और अननोन रिजन से ही पाठक जुड़ गए इस बात की खुशीं हैं। आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

      दिवाली नज़दिक आ रहीं है और विदेश में रहनेवालें बच्चों की माँ परेशान हैं कि, मैं क्या करूँ? मेरे बच्चे को तो करंजी, चिरोटे बहुत पसंद हैं। उसे दिवाली की मिठाई, नमकीन कैसे भेजूँ। लेकीन परेशानी की कोई बात नहीं। आप की सेवा में 'S.R.Enterprises' है तो परेशानी की कोई बात नहीं।
      'S.R.Enterprises'  आप के बच्चों तक आप का दिवाली फराल पहुँचानेंं में कामयाब हैं। आप
बेफ़िक्र होकर आप का दिवाली फराल विदेश में भेज़ सकतें हो वो भी 'S.R.Enterprises '   केे जरिए। तो चलिए कल सेे हम नयी नयी डिशेस बनाएँँगे वो भी दिवाली के त्योहार के लिए।
©ज्योत्स्ना पाटील.


चना मिसल

चना मिसल

"मम्मी आज नाश्तें में क्या हैं?" ऐसा सवाल पूछतें ही मैने जवाब दिया,"चना मिसल।" चना मिसल का नाम सुनतें ही बच्चे झट से कह देतें हैं, "मम्मी, चना मिसल के साथ 'सानप का भत्ता' होगा तो मिसल खानें में मजा हैं।" बचपन से 'सानप का भेल भत्ता' खानें की आदत बडे होकर भी छूटी नहीं। मिसल के साथ सानप का भेल भत्ता यह समीकरण हमेशा के लिए बन गया। आज भी बच्चे पूना जाते समय सानप का भेल भत्ता साथ ले जाते हैं तो चलिए बनातें हैं चना मिसल वो भी सानप भेल भत्ता के साथ।


चना मिसल बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी चने, एक प्याज़, पाँच-छह लहसून की कलियाँ, एक छोटा टुकडा अदरक, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हिंग पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी पाउडर, आधा टी स्पून शक्कर, नमक स्वादानुसार,  एक टेबल स्पून तेल, आधी कटोरी सानप भेल भत्ता
चना मिसल बनाने की विधिः
१) सात-आठ घंटे चने पानी में भिगोईये।
२) भिगोये हुए चने पानी में से निकाल लिजिये।
३) प्रेशर कुकर में चने, नमक, हल्दी पाउडर, हिंग पाउडर, एक टी स्पून तेल डालकर चार-पाँच सिटीयाँ लिजिये।
४) गैस ऑन किजिए और कडाही गर्म होने दिजिए।
५) कडाही गर्म होनेपर तेल डालिये।
६) तेल गर्म होने के बाद राई, जीरा, करीपत्ते, अदरक, लहसून और प्याज़ डालकर भूनिये।
७) प्याज़ सुनहरा होनेपर गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनिये।
८) सारे मसाले अच्छे से भूनिये और नमक(नमक डालते समय चने पकाते हुए भी डाला था, इस बात का ध्यान रखिये।), शक्कर और हरा धनिया डालकर ढक्कन रखकर चना मिसल को एक मिनट पकाईए।
९) गरमागरम चना मिसल प्लेट में सर्व्ह किजिए और ऊपर से 'सानप भेल भत्ता' डालिये।
१०) चना मिसल और सानप का भेल भत्ता का स्वाद चखियें और आनंद लिजिये। साथ में निंबू, टमाटर, प्याज़ का कॉम्बिनेशन पूछो मत। चलिए, खाईये और खिलाईये।




©ज्योत्स्ना पाटील.

Saturday, 19 October 2019

गुलकंद के लड्डू

गुलकंद के लड्डू
         दिवाली का त्योहार हैं तो कुछ मीठा हो जाए तो क्या बात हैं! मीठा भी ऐसा होना चाहिए की छोटे बच्चों से लेकर बुढ़ों तक सभी चख सकें और वो भी अक्तूबर की गर्मी हो या बारीश की वजह से ठंड का मौसम हो, सभी जगह का और वातावरण को ध्यान में रखतें हुए मैंने मीठा बनाने की कोशीश की हैं। आप बनाईए, खाईए और सब को खिलाईये।
तो चलिए बनातें हैं गुलकंद के लड्डू।
मैने 'खोडके ग्रुप' के गुलकंद से लड्डू बनाए है। आप भी बनाईये।
गुलकंद के लड्डू बनाने के लिए सामग्री चाहिएः

सामग्रीः दो टेबल स्पून गुलकंद 'खोडके ग्रुप का गुलकंद', एक कटोरी कसा हुआ नारीयल, चार-पाँच खजूर, बादाम, काजू (अपने इच्छा के अनुसार ले सकते हो), गूड, एक टेबल स्पून घी।
गुलकंद के लड्डू बनानें की विधीः
१) खजूर के बीज़ निकाल लिजिये।
२) काजू और बादाम को पीस लिजिये और पाउडर बनाईये।
३) मिक्सी के जार में कसा हुआ नारीयल, काजू, बादाम का पाउडर, खजूर, गूड डालकर अच्छे से पीस लिजिये।
४) कडाही गर्म किजिए और घी डालिये।
५) घी गरम होने के बाद मिक्सी में पीसा हुआ मिक्चर डालिये और एक मिनट तक भूनिये।
६) गँस बंद किजिए और कडाही में भूने हुए मिक्चर में गुलकंद (खोडके ग्रुप का गुलकंद) मिलाईये।
७) गुलकंद मिक्स करने के बाद गुलकंद के लड्डू बनाईये और ऊपर से नारीयल से कोट किजिए।
स्वाद भरे पौष्टिक गुलकंद के लड्डू खाईए और तंदुरुस्त रहिए।

टिपः गुलकंद के लड्डू में गूड या शक्कर का इस्तेमाल ना करना हो तो आप दो खजूर या अंजीर डालकर नँचरल स्वीटस् बना सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Friday, 4 October 2019

राजगीरा उपमा

राजगीरा उपमा
 डीपी देखकर सभी सहेलियों ने पूछा की, डीपी में दिखायी देनेवाली रेसिपी कौनसी है। जिस रेसिपी का डीपी मैने रखा हैं उस रेसिपी का नाम है ‘उपमा’। बहुत सारी बहनें उपमा की रेसिपी में हल्दी नहीं डालते इसलिए रेसिपी पहचान नहीं सकी। मुझे हल्दी का नैसर्गिक पीला रंग बहुत ही पसंद है इसलिए मैं उपमा, कढी, पुरनपोली के आटे में भी हल्दी डालती हूँ। तो चलिए आज ‘राजगीरा उपमा’ बनातें हैं लेकीन उपवास का।
        बहुत सारी बहनों के नवरात्री के उपवास हैं और हेल्थ कॉन्शस बहनें राजगीरा का हलवा (शीरा) खानें से परहेज़ करती हैं। आज हेल्थ कॉन्शस बहनों के लिए राजगीरा उपमा बनाते हैं।
राजगीरा उपमा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,


सामग्रीः एक कटोरी राजगीरा का आटा, दो टेबल स्पून कसा हुआ पनीर, दो टेबल स्पून कसा हुआ नारीयल, दो टेबल स्पून कसा हुआ आलू, पंद्रह-बीस मूँगफली के दानें, एक टी स्पून जीरा, दो कटी हुयी हरी मिर्च, एक टेबल स्पून हरा धनिया, एक टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।
राजगीरा उपमा बनाने की विधीः
१) गँसपर कढाई गरम किजिये। तेल डालिये।
२) तेल गर्म होते ही मूँगफली के दानें सुनहरे होने तक भूनिये और प्लेट में निकालिये।
३) गर्म तेल में जीरा, हरी मिर्च डालिये।
४) जीरा, मिर्च भूनने के बाद कसा हुआ आलू डालिये और भूनिये।
५) आलू भूनने के बाद राजगीरा आटा डालिये और एक मिनट धीमी आँचपर भूनिये।
६) राजगीरा का आटा भूनने के बाद कसा हुआ पनीर, कसा हुआ नारीयल और भूने हुए दानें डालिये और सारी चीजें अच्छे से मिक्स किजिये।
७) सारी चीजें अच्छे से भूनने के बाद गर्म पानी डालिये और नमक, हरा धनिया डालकर कढाई पर  ढक्कन रखिये और गँस बंद किजिये।
८) गरमागरम राजगीरा उपमा कसा हुआ नारीयल, हरा धनिया से सजाकर सर्व्ह किजिये।
आप सभी को नवरात्रि की ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ। जय माता दी।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Thursday, 26 September 2019

सो टेस्टी मेथी चिला

सो टेस्टी मेथी चिला(धिरडे)
          बहुत सारे बच्चे  मेथी खाना पसंद नहीं करते तब कुछ ना कुछ तरकीब ढूँढनी पड़ती है। मैने भी बच्चों को मेथी खाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कभी आटे में मिक्स करके पराठे बनाकर तो कभी चिला बनाकर मेथी की सब्जी खाने की आदत डाली है। आज बच्चे मेथी की सब्जी बड़े चाव से खाते हैं।
तो चलिए, आप भी बच्चों को सो टेस्टी मेथी चिला बनाकर खिलाईये।

सो टेस्टी मेथी चिला बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः




एक कटोरी मेथी पत्ते, एक प्याज़, चार-पाँच कलियाँ लहसून की, एक छोटा टुकडा अदरक, एक हरी मिर्च, एक टी स्पून हल्दी, एक टी स्पून हिंग पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक कटोरी बेसन का आटा, एक छोटी कटोरी चावल का आटा, दो टेबल स्पून तेल, सो टेस्टी मसाला सँशे।



सो टेस्टी मेथी चिला बनाने की विधीः
१) प्याज़ को छिलिये और बारीक काटिये।
२) लहसून, अदरक, मिर्च को काटिये।
३) मिक्सी के जार में प्याज़, लहसून, अदरक और मिर्च के टुकडे डालकर स्मूथ पेस्ट बनाईये।
४) एक बाऊल में बेसन का आटा, चावल का आटा, हल्दी, हिंग पाउडर, नमक डालिये।
५) बाऊल में मिक्स किए हुए आटे में प्याज़, अदरक, लहसून और मिर्च की बनायी हुयी पेस्ट डालिये।
६) मेथी पत्ते पानी से धोईये और बारीक काटिये।
७) बाऊल में बनाये हुए आटे के मिश्रण में मेथी डालिये।
८) आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिश्रण का बँटर डोसे के बँटर जैसे बनाई।



९) गँसपर तवा रखिये और गर्म होने दिजिये।
१०) गर्म तवेपर तेल डालिये और कटोरी से या चम्मच से चिला का बँटर डालिये और डोसे जैसे फैलाईये।



११) चिला नीचे से गोल्डन ब्राऊन होने के बाद पलटिये और गोल्डन ब्राऊन होने दिजिये।



१२)  चिला दोनों तरफ से गोल्डन ब्राऊन होने के बाद सर्व्हींग प्लेट में सर्व्ह किजिये।


१३) सर्व्हींग प्लेट में चिला सर्व्ह करने के बाद ऊपर से सो टेस्टी मसाला छिडकिये और गरमागरम सो टेस्टी मेथी चिला का आस्वाद लिजिये।
१४) सो टेस्टी मेथी चिला का आस्वाद लेनेवाले बच्चे मेथी खाना जरूर पसंद करेंगे।
टीपः चिला बनाते समय बँटर में दो टेबल स्पून चावल का आटा डालने से चिला टूटता नहीं।
आप सो टेस्टी मेथी चिला बनाईये और यह रेसिपी आप को कैसे लगी इसके बारे में हमे जरूर बताईए, कमेंट्स बॉक्स में कमेंट पब्लिश करके, आप की राय मेरे लिए उपयुक्त होगी।
©ज्योत्स्ना पाटील.



धन्यवाद

परसों साहित्य समारोह में बहुत सारे लोगों ने एक ही सवाल पूछा, "ब्लॉग लिखना बंद कर दिया क्या? बहुत दिनों से हमे कुछ अच्छा नहीं खिलाया क्योंकी आप की रेसिपी पढ़कर बीवी घर में कुछ ना कुछ नया बनाकर खिलाती थी वो भी बंद हो गया।" चलिए, आज आप सभी पाठकों की और घर के शेफ लोगों की बातें सूनकर मेरा हौसला और भी बढ़ गया हैं। आज आप सभी के लिए नयी रेसिपी बनाती हुँ, परोसती हुँ और खिलाती हुँ। खाईए और अच्छी लगी या नहीं लगी तो लिखकर भेजिये ताकि मुझे और नयी खोज करने का अवसर मिलेगा।
चलिए, आज शाम में मिलते है नयी रेसिपी के साथ।
      सभी पाठकों का धन्यवाद।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Friday, 13 September 2019

हटके उपमा रेसिपी

हटके उपमा रेसिपी
        नाश्ते के लिए उपमा तो हर घर में बनाया जाता है। बहुत सारी बहनें उपमा दो तरीकें से बनाती है। पहला तरीका हैं, सभी सामग्री भूनकर उसी में सूझी को भूनना और ऊपर से गरम पानी डालना। दूसरा तरीका हैं, सभी सामग्री भूनकर पानी डालना और उबाल आने पर भूनी हुई सूझी उबले हुए पानी में धीरे धीरे डालना। आज हम थोडासा अलग तरीका अपनाकर हटके उपमा रेसिपी बनाते है।
हटके उपमा रेसिपी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,


सामग्रीः एक कटोरी सूझी, एक टी स्पून घी, एक प्याज़, एक टमाटर, दो हरी मिर्च, हरा धनिया,


सात-आठ करीपत्ते, एक टी स्पून मोहरी, एक टी स्पून जिरा, एक टेबल स्पून मूँगदाल, दो टेबल स्पून मूँगफली के दानें, दो टेबल स्पून तेल,


एक टी स्पून शक्कर, नमक स्वादानुसार।
उपमा बनाने की विधीः
१) गँसपर कडाही गर्म किजिये और सूझी को धीमी आँचपर भूनिये।
२) एक बाऊल लिजिये।
३) बाऊल में गरम पानी, शक्कर, चुटकीभर नमक और घी डालिये।


४) बाऊल में(गरम पानी के मिश्रण में) भूनी हुई सूझी डालिये, चम्मच से मिक्स किजिये और ढक्कन रखकर दस मिनट रख दिजिये।
५) कडाही को गँसपर गर्म होने दिजिये।
६) कडाही में तेल डालिये
७) गरम तेल में मूँगदाल डालिये, मोहरी, जीरा, करीपत्ते डालिये, मूँगफली के दानें और बाद में हरी मिर्च, प्याज़, टमाटर डालिये और अच्छे से भूनिये।
८) सारी चीजें अच्छे से भूनने पर थोडासा नमक डालिये(सूझी के पानी में भी नमक डाला यह ध्यान में रखकर नमक डालना हैं।) और अच्छे से सारी चीजें भून लिजिये।
९) भूने हुए प्याज़, टमाटर में भिगोई हुई सूझी डालिये और अच्छे से सारे मसालों में मिक्स किजिये।

१०) जरूरत हो तो थोडासा गरम पानी डाल सकते हो।
११) हरा धनिया डालकर कडाही पर ढक्कन रखकर एक मिनट के लिए छोड दिजिये।
१२) गरमागरम हटके उपमा रेसिपी सर्व्ह किजिये वो भी हटके स्टाईल से।


टीपः हटके उपमा रेसिपी में शक्कर डालना या न डालना यह अपनी रूचीनुसार है।
©ज्योत्स्ना पाटील.

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...