Tuesday, 16 July 2019

खोया रोटी

खोया रोटी
आज की रेसिपी मैंने धुलिया की नणंद के घर पे बनायी थी। धुलिया के किचन से बनायी हुयी खोया रोटी आप के साथ शेअर करने के लिए अध्यापिका सुजाता गाडे मँम की कॉल ने प्रोत्साहित किया। कल गाडे मँम का कॉल आया था तब उन्होंने कहा, "हमें खोया रोटी खानें को नहीं मिली, कब मिलेगी?" उन्होंने पूछा और आज खोया रोटी की रेसिपी पोस्ट करने के लिए सहीं मौका भी मिल गया।
                  पंद्रह सोलह साल पहले मैने खोया रोटी मेरे देवर संजयजी के साथ भतीजी के लिए नासिक से अकोला भेज़ी थी और मेरी भाँजी तेजस्विनी बचपन में गर्मी की छुट्टीयों में आती थी तब खोया रोटी खा के खूश होती थी। आज मेरे देवर और भाँजी दोनों का जनमदिन हैं तो कुछ मीठ़ा बनना ही चाहिए। इसी सुनहरे मौके पर खोया रोटी की रेसिपी पेश करती हुँ।
खोया रोटी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,

सामग्रीः एक कटोरी खोया, पाव कटोरी शक्कर, ईलायची पाउडर, आधी कटोरी मैदा, पाव कटोरी गेहूँ का आटा, दो टेबल स्पून तेल, चुटकीभर नमक, दो टेबल स्पून घी।
खोया रोटी बनाने की विधीः
१) मैदा, गेहूँ का आटा और नमक छानिये।
२) मैदा, गेहूँ, नमक छाननें के बाद तेल डालिये और अच्छे से मिक्स किजिये।
३) मिक्स किये हुए आटे में जरूरत के हिसाब से पानी डालिये और आटा गूँथीये।
४) स्मूथ डो तैयार होने के बाद आटे को मलमल के कपड़े को गिला करके ढक दिजिये और दस मिनट रेस्ट होने दिजिये।
५) गँस पर एक कड़ाही रखिये और उसमें खोया डालिये और पाँच मिनट के लिए लगातार हिलातें हुए खोया को गाढ़ा किजिये।
६) खोया को पूरी तरह से ठंडा कीजिये।
७) खोया ठंडा होने के बाद उसमें पीसी हुयी शक्कर और ईलायची पाउडर डालिये और अच्छे से मिक्स किजिये।
८) गूँथे हुए आटे के छोटे छोटे गोले बना लिजिये।
९) एक गोला लेकर उसे मैदा लगाकर छोटीसी रोटी बेलिये।
१०) बेली हुयी रोटी में खोया का छोटासा गोला रखिये और मोदक की तरह बनाईये और हल्कें हाथों से दबाईये।
११) खोया भरी हुयी छोटी रोटी को  मैदा लगाकर फिरसे बेलिये। बेलतें समय सावधानी रखे की धीरे धीरे बेलिये।
१२) गँस पर गर्म किये हुए तवें को घी लगाईये और बेली हुयी खोया रोटी डालिये।


१३) रोटी को दोनों तरफ़ से सुनहरा होनें तक सेंकीये।
१४) सभी रोटियाँ ठंडा किजिये और एअर टाईट डिब्बें में रखिये।
१५) खोया रोटी आठ दिन तक खा सकतें हो और दूसरों को खिला सकते हो।

       आज की रेसिपी मुझे दिलिप की मौसीने सिखायी थी इसलिए यह रेसिपी इंदिरा बेडसे इनको समर्पित करती हुँ।
©ज्योत्स्ना पाटील 

Friday, 12 July 2019

टेस्टी छोले

   टेस्टी छोले

          बहुत दिनों से पोस्ट लिख नहीं सकी इसलिए क्षमा चाहती हुँ। आप सभी पाठकों का आदर करते हुए, मैं आज सिंपल सी लेकीन अलग टेस्ट का स्वाद चखनें के लिए लायी हुँ हमेशा घर में बननेंवाली सब्जी। सब्जी का नाम सुनतें ही मुँह में पानी जरूर आएगा। आज की सब्जी का नाम हैं 'टेस्टी छोले' नाम सुनतें ही आ गया ना मुँह में पानी।
टेस्टी छोले बनानें के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी छोले, एक प्याज, एक टमाटर, पाँच-छह् लहसुन की कलियाँ, छोटासा टुकडा अदरक का, सात-आठ करीपत्ते, एक टेबल स्पून गरम मसाला, एक टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून हल्दी, एक टी स्पून राई, एक टी स्पून जिरा, चुटकीभर हिंग पाउडर, चुटकीभर शक्कर, हरा धनिया,  नमक स्वादानुसार, तेल दो टेबल स्पून।

 टेस्टी छोले बनाने की विधीः
१) रातभर चने (छोले) को पानी में भिगोईये।
२) चने को अच्छे से उबाल लिजिये (प्रेशर कुकर में चार-पाँच सिटीयाँ होने दिजिये) नहीं तो प्रेशर कुकर में पकाईये।
३) प्याज़ छीलकर बारीक काटिये। अदरक, लहसुन और हरा धनिया की पेस्ट बनाइये। टमाटर धोइये और बारीक काटिये।
४) गँस पर कड़ाई गर्म किजिये और तेल डालिये।
५) तेल गर्म करके राई, हिंग पाउडर और जिरा डालिये, करीपत्ते डालिये, कटा हुआ प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनिये। अदरक लहसून और हरे धनिये की पेस्ट डालिये, टमाटर डालिये और अच्छे से भूनिये।
६) प्याज़, टमाटर भूनने के बाद गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालिये और भूनिये, नमक और शक्कर डालिये।
७) मसाला तेल छोड़ने लगे तब उबले हुए चने(छोले) में से दो टेबल स्पून चने कटोरी में लिजिये और बचे हुए चने डालिये और अच्छी तरह मिलाईये।
८) कटोरी में निकाले हुए चने को हाथों से मसल लिजिये।

९)उपर कड़ाही में दिखायी दे रहा हैं उसी तरह से मसलकर बारीक किए हुए चने डालिये और अच्छी तरह मिलाईये। टेस्टी छोले की रेसिपी तैयार है।
१०) गरमागरम टेस्टी छोले रोटी, फुलके या पुरी के साथ परोसिये।
११) दही और सेव डालकर छोले की टेस्टी मिसल खानें का आनंद लिजिये।

©ज्योत्स्ना पाटील

Thursday, 4 July 2019

राजगीरा के आप्पे

                   राजगिरा के आप्पे
         राजगीरा को रामदाना और चौलाई भी कहतें हैं। इस में ग्लुटेन नहीं हैं इसलिए जिन्हें ग्लुटेन की अँलर्जी हैं उनके लिए 'राजगीरा' से बनाये व्यंजन खानेंं के लिए उचित हैं।
राजगीरा के आप्पे बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीःः एक कटोरी राजगीरा का आटा, दो टेबल स्पून दही, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर (आप हरी मिर्च भी डाल सकतें है।), एक टेबल स्पून मुँगफली की पाउडर, एक टेबल स्पून हरा धनिया, दो टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ नारीयल नमक स्वादानुसार. दो टेबल स्पून तेल, एक टेबल स्पून तील की चटणी।


१) राजगीरा के आटे में दही, मूँगफली की पाउडर,कद्दूकस किया हुआ नारियल और पानी डालकर बँटर बनाईये।
२) राजगीरा के बनाये हुए बँटर में लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया डालिये।
३) गँस पर आप्पे पात्र रखिये।
४) आप्पे पात्र को गर्म किजिये और आप्पे पात्र की सभी कटोरी में थोडा, थोडा तेल डालिये।
५) तेल डालने के बाद उसमें चम्मच से बँटर डालिये।
६) बँटर डालने के बाद उस पर ढक्कन रखकर एक मिनट तक धीमी आँच पर पकने दिजिये।
७) एक मिनट बाद सभी आप्पे चम्मच या सुरी की सहायता से पलटिये।
८) आप्पे पलटने के बाद फिर से ढक्कन रखकर दूसरी बाजू पकने दिजिये।
९) दोनों तरफ से आप्पे पकने के बाद गरमागरम आप्पे चटणी या दही के साथ परोसिये।

परसों एकादशी के व्रत के दिन गरमागरम आप्पे का आस्वाद लेती हुयी मेरी सासू माँ। उनके दाँतो ने असहकार पुकारा हैं इसलिए मुलायम आप्पे खाना उन्हें अच्छा लगता हैं।

टिपः १)राजगीरा के आप्पे बनाते समय आप राजगीरा के आटे में साबुदाणा का आटा भी मिक्स कर सकते हो।
२) कभी कभी आप राजगीरा के आटे में उबला हुआ आलू भी मिक्स कर सकतें हो।
©ज्योत्स्ना पाटील

Saturday, 29 June 2019

खुरचन की बर्फी

                         खुरचन (बेरी) की बर्फी

आज की रेसिपी बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों को भी पसंद आनेवाली हैं।

आज की रेसिपी सिर्फ तीन पदार्थों से बनने वाली हैं। जरा दिमाग पर जोर देकर सोचिए की आज की रेसिपी कौनसी हैं। आप सोचिए मैं रेसिपी बनानें में जूट जाती हूँ। तब तक आप उत्तर ढुँढीये।
          आज की रेसिपी खुरचन (करोनि) से बनाई हैं। मराठी में इसे 'बेरी' कहतें हैं। बहुत सारी बहनें घर पर घी बनातें वक्त घी के बर्तन में नीचे जमा हुयी 'खुरचन' या बेरी फेंक देते हैं। लेकिन खुरचन से बनाई हुयी बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं और सभी को पसंद आती हैं।
चलिए, खुरचन या करोनि की बर्फी बनातें है।
खुरचन (बेरी) की बर्फी बनानेंं के लिए सामग्रीः
एक कटोरी खुरचन, आधी कटोरी शक्कर, दो टेबल स्पून दूध
बनाने  की विधीः
१) पंद्रह दिन की जमा की हुयी मलई को जब गर्म कर के घी बनाया जाता हैं, तब ठंडा कर के घी निकालिये।
२) घी निकालने के बाद बर्तन में नीचे बची हुयी खुरचन का ऊपरी हिस्सा चम्मच से निकालिये। ज्यादा जली हुयी खुरचन को हटा दिजिये।
३) गँस पर कड़ाही रखकर गर्म किजिये।
४) गर्म कड़ाही में खुरचन डालिये और चम्मच की सहायता से गुठली को रगडकर स्मूथ किजिये।
५) रगडकर स्मूथ की हुयी खुरचन में शक्कर और दूध डालिये।
६) खूरचन, शक्कर और दूध के मिश्रण को दो मिनट तक चम्मच से हिलातें रहिये।

७) ऊपर कड़ाही में जाली दिखायी दे रही हैं तब समझिये की अब यह मिश्रण बर्फी बनाने के लिए तैयार हो गया हैं।
८) प्लेट को घी लगाईये और कड़ाही में से मिश्रण को डाल दिजिये।
९) थोडी देर ठंडा होने के बाद मनपसंद आकार में कट किजिये।

        खुरचन की बर्फी की टेस्ट रावलगांव चॉकलेट जैसी लगती हैं।
यह बर्फी की टेस्ट मिठ़ी, खट्टी और घी ए तीनों टेस्ट मुँह में घुलती रहती हैं। बाज़ार में आप को यह टेस्ट कही भी नहीं मिलेगी। बना के देखिये और कमेंट बॉक्स में जरूर लिखकर बताईये।
टिपः १)इस रेसिपी में शक्कर ज्यादा पड़ी तो कोई बात नहीं, एक अलग टेस्ट चखनें को मिलेगा।
२) दूध की मात्रा सिर्फ शक्कर पिघलने के लिए चाहिए इसलिए दूध ज्यादा लेने की जरूरत नहीं।

©ज्योत्स्ना पाटील

Thursday, 27 June 2019

खिमा सँडविच

                    खिमा सँडविच

      खिमा सँडविच का नाम सुनतें ही डर गए ना आप! अरे यार, डरीये मत! 'खिमा' नाम पढ़तें ही आप के दिमाग में नॉनव्हेज का खयाल आया होगा।लेकीन मेरी ज्यादातर कोशीश यहीं हैं की पहले सौ रेसिपी और वो भी सिंपल सी बनानें की। चलिए, आज की रेसिपी न्यूट्रीला (सोया चंक) से बनातें हैं।

खिमा सँडविच बनानें के लिए ऊपर प्लेट में रखी हुयी सामग्री चाहिए।
सामग्रीः बीस-पच्चीस सोया चंक्स, एक मध्यम आकार का प्याज, एक टमाटर, दो हरी मिर्च, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी, आधा निंबू का ज्यूस, हरा धनिया, चुटकीभर नमक, तीन टेबल स्पून तेल। आठ ब्रेड की स्लाईस।
बनाने की विधीः
१) एक बर्तन में पानी, नमक और सोया चंक्स डालिये और ऊबाल लिजिये।
२) गर्म पानी में से सोया चंक्स छानिये और ठंडा पानी डालकर निचोडिये और सोया चंक्स मिक्सी के जार में डालकर दरदरा पीस लिजिये।
३) गँस पर कड़ाही रखकर गर्म कीजिये, एक टेबल स्पून तेल डालिये।
३) तेल गर्म होते ही हरी मिर्च, प्याज और टमाटर डालिये और भूनिये।
४) भूने हुए प्याज, टमाटर में गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक डालिये।
५) भूने हुए मसालों में दरदरा पीसा हुआ सोया चंक्स का मिश्रण और हरा धनिया डालिये।
६) गँस बंद कर दिजिये और निंबू का ज्यूस (रस) डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स किजिये।

७) ब्रेड की स्लाईस को एक तरफ से थोड़ा सा पानी लगाकर गिला किजिये ताकि सोया चंक्स का मिश्रण अच्छे से लग जाए।
८) ब्रेड की गिली की हुयी बाजू की तरफ सोया चंक्स का मिश्रण फैलाईये और उसके ऊपर दुसरे ब्रेड की गिली स्लाईस रखकर हाथ से दबा दिजिये।
९) तवे पर या सँडविच मेकर को तेल लगाकर सोया सँडविच रखिये और दोनों तरफ से सुनहरे होने तक पकाईये।

१०) सँडविच को चार टुकड़ो में कट किजिये और सलाद, सॉस या चटणी के साथ परोसिये।
            गरमागरम सँडविच चखनें के लिए मेरे दोनों भतीजें हैं इसलिए सँडविच बनानें का मज़ा कुछ और ही था।
©ज्योत्स्ना पाटील

                                                                                                     

Tuesday, 25 June 2019

स्प्राउट खिचडी विथ मँगो (कच्चा आम)

                       स्प्राउट खिचडी विथ मँगो (कच्चा आम)

        रोज़ रोज़ दाल खिचडी, खिचडा खा के बोअर हो गए हैं तो क्यूँ ना हम टेस्ट में ट्वीस्ट ला कर कुछ नया बनातें हैं।


       इस रेसिपी के लिए आप घर में उपलब्ध हुए मूंग, चना, मटकी, मसूर में से आप के पसंद के अंकुरित अनाज ले सकते हो। सात - आठ घंटे पानी में मूंग, चना, मटकी, मसूर भिगोईये, पानी में से निकालिये और सूती मलमल के कपड़े में बांधकर गर्म जगह पर रखिये। एक या दो दिन तक उसके ऊपर पानी छिड़कते रहिये। एक या दो सेंमी. तक अंकुर आते ही षौष्टिकता बढ़ जाती हैं।


स्प्राउट खिचडी विथ मँगो बनानें के लिए सामग्रीः
एक कटोरी चावल, पाव कटोरी अंकुरित मूंग, पाव कटोरी अंकुरित चना, एक मध्यम आकार का प्याज़, सात-आठ लहसुन की कलियाँ, दो साबुत लाल मिर्च, आठ-दस करी पत्ता, कच्चा आम आप के खट्टा स्वादानुसार लिजिये, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी, राई, जिरा, चुटकीभर हिंग पाउडर, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तीन टेबल स्पून तेल।
बनानें की विधीः
१) गँस पर बर्तन रखिये और तेल गर्म किजिये।
२) तेल गर्म किजिये राई डालिये, हिंग पाउडर, करी पत्ता, लाल मिर्च डालिये, जिरा डालिये और लहसुन प्याज़ डालिये और सुनहरे होने तक भूनिये।
३) लहसुन प्याज़ सुनहरा होते ही गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालिये और भूनिये।
४) मसाले अच्छे भूनिये हल्दी डालिये, कच्चे आम के टुकड़े,अंकुरित मूंग  और चना डालिये दो गिलास पानी डालिये और धीमी आँच पर दस मिनट उबलने दिजिये।
5) दस मिनट उबालने के बाद चावल डालिये। पानी की मात्रा कम हो तो आधा गिलास गर्म पानी डालकर बर्तन को ढ़क्कन रखकर पकने दिजिये।
६) नमक और हरा धनिया डालिये।
७) चावल पकते ही गँस बंद किजिये और गरमागरम स्प्राउट खिचडी विथ मँगो परोसिये,  ऊपर से तेल या घी डालकर खिचडी का आस्वाद लिजिये।
८) खिचडी के साथ सलाद, पापड और आचार हो तो सोनें पे सुहागा।


टिपः अंकुरित मूंग, अंकूरित चना की जगह आप अपने मनपसंद अंकूरित बीज (अनाज़) ले सकते हो।

©ज्योत्स्ना पाटील 

                                                                                     


                                                            

Thursday, 20 June 2019

आचार का पराठा

           सभी पाठकों से क्षमा चाहती हूँ। पिछले हफ्तें में नियमित रेसिपी लिख नहीं सकी। आज दोपहर को मैं आप के लिए नयी रेसिपी लेकर आती हूँ। आज की रेसिपी बनातें हैं पुराना यानी पिछले साल के बचा हुआ आचार से। नया आचार घर में बन जाता हैं तो पुराना आचार कोई नहीं खाता तब पुराना आचार का क्या करे? लेकीन आज की रेसिपी पढ़नें के बाद आप को पुराने आचार से भी टेस्टी रेसिपी बनाई जाती हैं, यह जानकर जरूर खुशी होगी और बच्चों के टिफीन के लिए एक नयी रेसिपी मिलने से बच्चे भी खूश और माँ भी खूश।
            चलिए, मिलते हैं दोपहर के बाद....।
आज की रेसिपी हैं 'आचार  का पराठा' एक बार बना के तो देखिये।
                 
  आचार का पराठा


          सामग्रीः दो टी स्पून पिछले साल का बचा हुआ आचार (पुराना आचार नहीं है तो कोई बात नहीं। आप नया आचार भी ले सकते हो।), एक कटोरी गेहूँ का आटा, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून हल्दी, दो टी स्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, दो बड़े चम्मच तेल।
बनाने की विधीः
१) गेहूँ का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, हरा धनिया, एक टी स्पून तेल डालकर  मिक्स किजिये।
२) मिक्स किये हुए आटे में पानी डालकर गूँथीये।
३) गूँथे हूए आटे को गिला कपड़ा ढ़ककर पंद्रह मिनट रेस्ट होने दिजिये।
४) आचार में से आम के टुकड़े निकालिये और मसाला अलग किजिये।
५) गूँथे हुए आटे के छोटे छोटे गोले किजिये।
६) आटे का एक गोला लेकर रोटी की तरह बेलिये।
७) रोटी के ऊपर आचार का मसाला हाथ से फैलाईये।

८) रोटी के ऊपर आचार फैलानें के बाद आधा फोल्ड किजिये फिर आधा फोल्ड किजिये।

९) इमेज में दिखाया हैं उसी तरह से फोल्ड करने के बाद रोटी की तरह बेलिये।
१०) गँस पर तवा गर्म किजिये और आचार पराठा सेकीयें।
११) दोनों तरफ़ से तेल छोड़कर पराठा सुनहरे होने तक सेकीयें और गरमागरम परोसिये।
१२) गरमागरम पराठा सलाद या चटणी के साथ परोसिये।

टीपः १) बच्चों के लिए पराठा बनाना हो तो आटे में नमक, हल्दी, हरा धनिया,तेल डालकर आटा गूँथीये और आचार लगाकर पराठा बनाईये।

©ज्योत्स्ना पाटील 

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...