Saturday, 14 December 2019

कॉर्न पकौडे

             कॉर्न पकौडे

          mykitchenjd के किचन से आज जरा हटके पकौडे बनाते हैं। प्याज, आलू के पकौडे सभी घरों में बनते है लेकिन कॉर्न पकौडे बहुत ही कम घरों की रसोई में बनाये जाते है। तो चलिए, आज बनाकर देखते है 'कॉर्न पकौडे' और एक नया स्वाद चखते है।
            mykitchenjd के किचन से 'कॉर्न पकौडे' बनाने के लिए सामग्री चाहिए,


सामग्रीः एक कटोरी कॉर्न के दानें, एक प्याज, दो-तीन हरी मिर्च, एक टी स्पून जीरा, आधा टी स्पून हल्दी, अपने स्वाद के अनुसार हरा धनिया,  दो टेबल स्पून कॉर्नफ्लोअर ( नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
mykitchenjd के किचन से 'कॉर्न पकौडे' बनाने की विधिः
१) कॉर्न को पानी से धोईये।
२) प्याज को छिलिये और बारीक टुकडो में काटिये।
३) मिक्सी के जार में कॉर्न के दानें, प्याज, हरी मिर्च, जीरा, हल्दी, नमक डालकर दरदरा पीस लिजिये।


४) दरदरा पीसा हुआ कॉर्न का बँटर एक बाऊल में निकालिए।
५) कॉर्न के बँटर में कॉर्नफ्लोअर और हरा धनिया मिक्स किजिए।
६) गँस ऑन किजिए और कढाई गर्म होने दिजिए।
७)कढाई गर्म होते ही तलने के लिए तेल डालिये।
८) तेल गरम होने पर हाथ से एक एक पकौडा तेल में छोडीये और मध्यम आच पर तलिए।
९) गरमागरम कॉर्न पकौडे चटणी या सॉस के साथ परोसिए।


mykitchenjd के किचन से 'कॉर्न पकौडे' खाने का आस्वाद लिजिये और लिखकर बताईए आप को यह डिश कैसी लगी।
टिपः आप कॉर्न पकौडे बनाते समय आप के स्वादानुसार लहसून, अदरक भी डाल सकते है।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Wednesday, 11 December 2019

बेंगन पराठा

                  बेंगन पराठा
 
mykitchenjd के किचन से आज की रेसिपी हैं 'बेंगन पराठा'। बहुत सारे बच्चे और घर के कुछ सदस्य बेंगन का नाम सुनते ही नखरें करना शुरू कर देते हैं। मेरे पती को तो बेंगन के नाम से ही अँलर्जी है और मुझे तो बेंगन बहुत ही पसंद हैं। बेंगन तो बनाना है और सब को खिलाना भी हैं तो मैने एक तरकीब ढूँढ ली हैं और वो तरकीब हैं 'बेंगन का पराठा'।
         तो चलिए, my kitchenjd के किचन में।
बेंगन पराठा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,


सामग्रीः एक बेंगन, एक उबला हुआ आलू, एक प्याज, दो हरी मिर्च, पाँच-छह लहसून की कलियाँ, अपने स्वाद के अनुसार हरा धनिया, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून राई, एक टी स्पून जीरा, नमक स्वादानुसार, तीन टेबल स्पून तेल।
आधी कटोरी गेहूँ का आटा, आधी कटोरी मैदा।


                                        

आप बेंगन पराठा की सामग्री तैयार रखिए, दोपहर में बेंगन पराठा बनाते हैं।
बेंगन पराठा बनाने की विधिः
१) बेंगन को ऊपर से थोडासा तेल लगाईए और गँस या कोयले पर रखकर भूनिये।
२) भूने हुए बेंगन का ऊपर का काला छिलका निकालिए।
३) भूने हुए बेंगन को और ऊबले हुए आलू को एकसाथ मँश किजिये।
४) प्याज को छिलिये और बारीक टुकडों में काटिए।
५) हरी मिर्च और लहसून को बारीक टुकडों में काट लिजिये।
५) गँस ऑन किजिए और कढाई को गर्म होने दिजिए।
६) कढाई गर्म होते ही एक टेबल स्पून तेल डालिए।
७) गरम तेल में राई, जिरा, हरी मिर्च, लहसून और प्याज डालकर भूनिये।
८) प्याज सुनहरा होते ही गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालिए।
९) सारे मसाले अच्छे से भूनने के बाद मँश किया हुआ बेंगन और आलू डालिए।
१०) सारी चीजें अच्छे से मिलाईये और नमक, हरा धनिया डालकर मिक्स किजिए।
११) बेंगन पराठा का मिश्रण ठंडा होने दिजिए।


१२) गेहूँ का आटा, मैदा, नमक और एक टी स्पून तेल डालकर आटे को पानी डालकर गूँथीये।
१३) गूँथे हुए आटे को पंद्रह मिनट तक रेस्ट होने दिजिए।
१४) गूँथे हुए आटे की छोटी छोटी लोरीयाँ बनाईए।
१५) एक लोरी लेकर रोटी बनाईए और उसमें बेंगन की सब्जी डाल दिजिए।
१६) बेंगन की स्टफिंग भरनें के बाद रोटी को मोदक की तरह बंद किजिए और हाथ से बंद किजिये और फिर से बेलिये।
बेंगन भरा हुआ पराठा हल्के हाथों से बेलिए।
१७) गँस पर तवा गर्म होते ही पराठा डालिए और सेंकीये।

१८) दोनों तरफ़ से तेल लगाकर पराठा सेंकीये और गरमागरम सॉस, आचार के साथ परोसिए।


mykitchenjd के किचन में बनाया हुआ बेंगन पराठा आप को कैसा लगा यह जरूर बताईए।
आप के सुझाव हमें नए प्रयोग करने का हौसला देते है।
टिपः बेंगन पराठा दही के साथ ना खाए तो अच्छा है।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Wednesday, 4 December 2019

पनीर मसाला

              mykitchenjd के किचन से - पनीर मसाला
     
            mykitchenjd के किचन से सभी फूडी दोस्तों को प्यार भरा नमश्कार।
शाकाहारी फूड़ी दोस्तों का सबसे प्यारा कोई होगा तो वो हैं 'पनीर'। पनीर में प्रोटिन्स की और कँल्शियम की मात्रा अधिक है इसलिए शाकाहारी लोग पनीर खाना ज्यादातर पसंद करते है। लेकीन पनीर की एक ही डीश खा कर सभी ऊब जाते है। तो पनीर अलग अलग डिशेस बनाकर खानें का  मजा कुछ और ही है।
तो चलिए, mykitchenjd के किचन में आज बनाते है 'पनीर मसाला'।
पनीर मसाला बनाने के लिए सामग्री चाहिएः


सामग्रीः पाव कि.ग्रँम पनीर, एक प्याज, एक टमाटर, एक टी स्पून जीरा, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, सात आठ काजू,एक टी स्पून बटर, दो टेबल स्पून तेल, हरा धनिया,नमक स्वादानुसार।



पनीर मसाला बनाने की विधिः
१) काजू एक घंटे के लिए पानी में भिगोईये।
२) प्याज छिलिये और काटिये।
३) टमाटर को काटिये।
४) प्याज और टमाटर मिक्सी के जार में डालिये और पेस्ट बनाईए।
५) प्याज टमाटर की पेस्ट बाऊल में निकालिए और उसी जार में काजू की पेस्ट बनाईए।
६) गँस ऑन किजिए और कडाही को गर्म होने दिजिए।
७) कडाही गर्म होते ही तेल डालिए।
८) गरम तेल में जीरा और प्याज टमाटर की पेस्ट डालिए और धीमी आँचपर भूनिये।
९) प्याज टमाटर जब तेल छोडने लगे तब गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालिए और एक मिनट तक सारे मसाले भूनिए।
१०) सारे मसाले अच्छे से भूनने के बाद आधा गिलास गरम पानी छोड दिजिए।
११) पनीर को बारीक टुकडो में काटिए।
१२) कडाही में पानी जब उबलने लगे तब पनीर के टुकडे छोड दिजिए और नमक डालिए।


१३) पनीर के टुकडे छोडने के बाद काजू की पेस्ट डालिए और अच्छे से मिला दिजिए।
१४) सबसे आखिर में हरा धनिया डालकर एक मिनट पनीर मसाला उबालिए।
१५) पनीर मसाला सर्व्ह करते समय ऊपर से बटर डालिए।
१६) गरमागरम पनीर मसाला रोटी, फुलका, पराठा और चावल के साथ सर्व्ह किजिए।

mykitchenjd के किचन से 'पनीर मसाला' आप को पसंद आया या नहीं इसके बारे में जरूर लिखकर बताइये। 


टिपः पनीर मसाला में थोडीसी शक्कर डालकर स्वाद बढ़ा सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Wednesday, 27 November 2019

टेस्टी सब्जी

         mykitchenjd के किचन से    तुरई की टेस्टी सब्जी
आज की टेस्टी लेकीन सिम्पलसी सब्जी बनाते हैं। आज की टेस्टी सब्जी का नाम हैं 'तुरई की सब्जी'।
तुरई की सब्जी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
 mykitchenjd के किचन से
सामग्रीः दो तुरई, छोटी कटोरी मूँगदाल, एक प्याज, एक टमाटर, छह-सात लहसून की कलियाँ, एक छोटा टुकडा अदरक,एक हरी मिर्च, हरा धनिया, दो टेबल स्पून मूँगफली की पाउडर, आधा टी स्पून राई, आधा टी स्पून जीरा, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, नमक स्वादानुसार, दो टेबल स्पून तेल। mykitchenjd के किचन से



तुरई की टेस्टी सब्जी बनाने की विधिः
१) तुरई को ऊपर से छिलिये, धोईये और बारीक टुकडों में काट लिजिये।
२) प्याज को छिलिये और काटिये।
३) अदरक, लहसून को बारीक टुकडों में काट लिजिये।
४) मूँगदाल को दो घंटे पहले से पानी में भिगोईये।
५) हरा धनिया धोईये और बारीक काटिये।
६) गँस पर कडाही या पँन रखिए और गर्म होने दिजिए।
७) कडाही गर्म होते ही तेल डालिये।
८) तेल गरम होने के बाद राई, जीरा, अदरक, लहसून और प्याज डालिये।
९) प्याज को तलने दिजिए और बाद में हरी मिर्च, टमाटर डालिये और भूनिये।
१०) सारी चीज़े अच्छे से भूनने के बाद गरम मसाला , लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालिये और भूनिये।
११) मसाले अच्छे से भूनते ही भिगोई हुयी मूँगदाल, तुरई के टुकडों को डालिये।
१२) सभी चीजों को भूनिये और एक गिलास गरम पानी डालकर ढक्कन रखकर धीमी आँच पर पकाईए।
१३) दस मिनट पकने के बाद हरा धनिया, नमक और मूँगफली की पाउडर डालिये और फिर से पाँच मिनट पकाईए।
१४) गरमागरम तुरई की टेस्टी सब्जी रोटी, भाकरी या चावल के साथ परोसिए और खाने का आनंद लिजिये।

 mykitchenjd के किचन से


टिपः इस रेसिपी में मूँगफली की पाउडर डालना या न डालना आप के स्वाद के अनुसार है।
२) जिन्हें मूँगफली खाने से परहेज हैं वो मूँगफली पाउडर ना डाले।
©ज्योत्स्ना पाटील.
मेरा ब्लॉग पढनेवाले पाठकों में भारत के अलावा युनायटेड  स्टेटस, यू.के., ऑस्ट्रेलिया, स्विडन, सिंगापूर, इटली, जर्मनी, आयर्लंड,पोर्तुगाल, मलेशिया, इंडोनेशिया के पाठक भी जुड़ गए। यह मेरे लिए खुशी की बात है।
26 नवम्बर को 'झेकीया' से भी पाठक जुड़ गए।

Saturday, 16 November 2019

मसूर चीज टिक्की

 mykitchenjd के किचन से मसूर चीज टिक्की

      बच्चे मसूर की दाल खाना ज्यादातर पसंद नहीं करते हैं। बच्चों को मसूरदाल खिलातें हैं वो भी एक नए अंदाज़ में और उनके पसंदीदा चीज के साथ।
       मसूर चीज टिक्की बनाने के लिए नीचे दी हुयी सामग्री जुटा लिजिये।
मसूर चीज टिक्की के लिए सामग्री चाहिए, mykitchenjd के किचन से


सामग्रीः एक कटोरी मसूरदाल, चीज (अपनी आवश्यकतानुसार), दो हरी मिर्च, दो ब्रेड की स्लाईस, पाँच-छह लहसून की कलियाँ, अदरक का छोटासा टुकडा, एक प्याज़, एक टी स्पून जीरा, दो टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार। mykitchenjd के किचन से

मसूर चीज टिक्की बनाने की विधिः
१) रातभर या पाँच-छह घंटे मसूरदाल को पानी में भिगोईये।
२) प्याज़ को छिलिये और बारीक टुकडों में काटीये।
३) लहसून को छिलिये, अदरक और मिर्च के टुकडे किजिए।
४) मिक्सी के जार में मसूरदाल (दाल में से पानी निकाल लिजिये), प्याज़, अदरक, लहसून, हरी मिर्च, जीरा, ब्रेड (ब्रेड के टुकडे कर लिजिये) के टुकडे, नमक सारी चीजें अच्छे से पीस लिजिये।


५) गँस ऑन किजिए और तवे को गर्म किजिए।
६) गर्म तवे पर तेल डालिये और उसके ऊपर पीसा हुआ दाल का मिश्रण डालिये और चम्मच से फैलाईये, फैलाए हुए मिश्रण के ऊपर चीज का एक टुकडा रख दिजिए और फिर से उसके ऊपर दाल का मिश्रण डाल दिजिए।
७) टिक्की को पलट दिजिए और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकीये।
८) गरमागरम मसूर चीज टिक्की सॉस या चटणी के साथ परोसिए।

 mykitchenjd के किचन से

टिपः टिक्की में चीज की जगह पर आप उबले हुए आलू की स्लाईस या बंदगोभी, गाजर कद्दूकस कर के डाल सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Friday, 8 November 2019

हुम्मस

        my kitchenjd के किचन से  आज की रेसिपी 'हुम्मस'



आज की रेसिपी आसान और झट से बननेवाली है।  आज की रेसिपी अरब कंट्री में बनायी जाती है लेकीन आज यह रेसिपी दुनियाभर में बड़े चाव से चखी जाती हैं। आप यह रेसिपी बनाने के लिए सामग्री तैयार रखिए।
 my kitchenjd के किचन से

 my kitchenjd के किचन से 

चलिए, शाम को बनाते हैं सिम्पलसी लेकीन पोषकद्रव्ये से भरी रेसिपी।

चलिए, आज की रेसिपी के बारे में बहुत सारी फूडी सहेलियों ने पूछा, "कौनसी रेसिपी है।" तो अब बता ही देते है। आज की रेसिपी का नाम है 'हुम्मस।'
      गर्मी के दिनों में महाराष्ट्र में और भारत के कुछ जगह पे 'कच्चे आम की दाल' यानी 'कैरीची डाळ' बनाते है उसी तरह अरब देशों में छोले से हुम्मस बनाते है। यह स्वादिष्ट और पोषणयुक्त रेसिपी है।
हुम्मस बनाने की विधिः
१) छोले रातभर या सात-आठ घंटे पानी में भिगोईये।
२) प्रेशर कुकर में छोले, एक टी स्पून तेल, आधा टी स्पून नमक और एक कप पानी डालकर पाँच-छह सिटीयाँ लिजिए।
३) उबले हुए छोले, जीरा, लहसून, मिरी पाउडर, तील, नमक, तेल यह सारी चीजें मिक्सी के जार में डालकर पीसीये।
४) एक कटोरी मे पीसा हुआ हुम्मस निकालिये।
५) हुम्मस के ऊपर तेल डालिये और लाल मिर्च पाउडर छिडकिये।
६) हुम्मस पीटा ब्रेड के साथ खाया जाता है लेकीन आप ब्रेड, रोटी, पराठा, पुरी, खाकरा और टोस्ट के साथ भी खा सकते हो।
७) हुम्मस में लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालना या न डालना यह आप के इच्छा के अनुसार हैं।
 my kitchenjd के किचन से
टिपः हुम्मस के लिए ऑलिव्ह ऑईल का इस्तेमाल करते है लेकीन आप घर में यूज होनेवाला तेल डाल सकते हो।
©ज्योत्स्ना पाटील.

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...