Monday, 4 November 2019

नारीयल पराठा


            my kitchenjd के किचन से     नारीयल पराठा
दिवाली के दिनों में घर में बहुत सारे नारीयल है तो उनका अलग तरीके से इस्तेमाल करने के लिए आज मैं एक नयी रेसिपी बनानेवाली हूँ। मैने बनाकर खायी है, आप भी बनाईये और खाने का आनंद लिजिये। तो चलिए लग जाते है अपने अपने काम पे। मै रेसिपी बताती हूँ और आप रेसिपी बनाईए।
नारीयल पराठा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,

सामग्रीः एक कटोरी कसा हुआ नारीयल, एक कटोरी गेहूँ का आटा, एक कटोरी बारीक कटा हुआ प्याज़, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, हरा धनिया, दो टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।

 my kitchenjd के किचन से

नारीयल पराठा बनाने की विधिः
१) नारीयल को कद्दुकस किजिये।
२) प्याज़ बारीक टुकडों में काटीये।
३) हरा धनिया धोईये और काटीये।
४) गेहूँ का आटा लिजिये।
५) गेहूँ के आटे में नमक, एक टी स्पून तेल डालकर गूँथिये और दस मिनट रेस्ट होने दिजिए।
६) गैस ऑन किजिये, कडाही को गर्म होने दिजिए।
७) कडाही गर्म होनेपर तेल डालिये और प्याज़ डालकर भूनिये।
८) प्याज़ भूनने के बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, कसा हुआ नारीयल और हरा धनिया डालिये और आधा मिनट तक भूनिये।


९) गूँथे हुए आटे के गोले बना लिजिये।
१०) एक गोला लेकर रोटी बेलिये।


११) बेली हुयी रोटी के आधे हिस्से में नारीयल, प्याज़ के मिक्चर को फैलाईये।


१२) रोटी का आधा हिस्सा मिक्चर के ऊपर मोड दिजिए, फिर एक बार मोडीये और तिकोनाकार पराठा को फिर से हल्के हाथों से बेलिये।
१३) नारीयल पराठा को सेंखते समय दोनों तरफ़ से तेल छोडकर सेंकीये।
१४) गरमागरम नारीयल पराठा चटणी, आचार या सॉस के साथ परोसिए।

 my kitchenjd के किचन से

 my kitchenjd के किचन से  आप को नारीयल पराठा कैसा लगा यह कमेंट्स बॉक्स में लिखकर बताईए। बनाते समय आप को कुछ दिक्कत आयी हो तो उसके बारे में भी लिखिये। आप का कुछ सुझाव हो तो बताईए हमें कुछ नया सिखनें को तो मिलेगा।
© ज्योत्स्ना पाटील.



Saturday, 2 November 2019

नारीयल की चटणी


             my kitchenjd के किचन से    हटके नारीयल की चटणी
दिवाली की धूमधाम खत्म हो गयी और सभी अपने अपने काम पे लग गए। घरेलू महिला भी रोज़मर्रा की सब्जी रोटी बनाने मे जुड़ गयी। दिवाली के दिनों में घर में इधर उधर रखे हुए नारीयल कह रहें, "अरे भाई, कोई हमारे तरफ़ तो देखे!" चलो, आज समय निकालकर नारीयल की तरफ़ ध्यान देते हुए कुछ ना कुछ बना ही डालते है।
      तो चलिए, आज नारीयल की चटणी बनाते है और सभी को खूश कर देते हैं क्योंकी सभी तले हुए व्यंजन और मिठाई खा कर ऊब गए है। आज नमकीन पराठों के साथ नारीयल की चटणी खाने का मज़ा कुछ और ही है।
       फिर मिलते है शाम को नारीयल की चटणी के साथ तब तक आप नारीयल की चटणी के लिए सामग्री तैयार रखिये। my kitchenjd के किचन से
सामग्रीः आधी कटोरी कसा हुआ नारीयल, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, चार-पाँच लहसून की कलियाँ, एक टी स्पून जीरा, चार-पाँच भिगोये हुए छोले, एक टी स्पून तील, एक टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।


१) कसा हुआ नारीयल लिजिये।
२) कसा हुआ नारीयल, लहसून, लाल मिर्च पाउडर, तील, भिगोये हुए छोले, नमक सारी सामग्री मिक्सी के जार में डालिये और थोडासा पानी डालकर पीस लिजिये।
३) गैस को ऑन किजिये और कडाही को गर्म किजिये।
४) कडाही में तेल डालिये और तेल गर्म होनेपर जीरा डालिये।
५) जीरा डालने के बाद तुरंत पीसी हुयी नारीयल की चटणी डालिये और एक मिनट तक भूनिये।
६) गरमागरम नारीयल की चटणी बाऊल में या कटोरी में निकालिये।


७) गरमागरम हटके नारीयल की चटणी रोटी, फुलके, नमकीन परोठे, ब्रेड के साथ परोसिए और आनंद लिजिये।
 my kitchenjd के किचन से

 my kitchenjd के किचन से 


टिपः हटके नारीयल की चटणी के ऊपर से एक टी स्पून तेल डाल सकते है।
©ज्योत्स्ना पाटील.

पेटभर खाना खानें के बाद 'क्रिष्णा का मीठा पान' हो तो सोने पे सुहागा।


Saturday, 26 October 2019

चोराफली

             my kitchenjd के किचन से    चोराफली
   
          दिपावली के दिनों में मीठा खाने से नमकीन या स्पाइसी व्यंजन खाना पसंद करते है। सभी डायबेटीस या तेज़तर्रार खानेवालों के लिए आज स्पाईसी, क्रंची चोराफली बनाते हैं।
चोराफली बनाने के लिए सामग्री चाहिए,  my kitchenjd के किचन से


सामग्रीः एक कटोरी उडददाल का आटा, एक कटोरी बेसन, एक कटोरी मैदा, एक टी स्पून काला नमक,एक टी स्पून रेग्युलर नमक, एक टी स्पून लाल मिर्च पावडर, तलने के लिए तेल।
सो टेस्टी चोराफली बनाने विधिः
१) उडददाल का आटा, बेसन, मैदा छानिये।
२) उडददाल का आटा, बेसन, मैदा, काला नमक, रेग्युलर नमक सभी मिक्स किजिए।
३) मिक्स किया हुआ आटा पानी डालकर गूँथिये।
४) गूँथे हुए आटे को पंद्रह-बीस मिनट तक रेस्ट होने दिजिए।


५) आटे की छोटी छोटी लोरीयाँ बना लिजिये।
६) एक लोरी लिजिये और पतला बेलीये।
७) बेली हुयी पतली रोटी को पतले और लंबे आकार में काटिये।
८) गैस ऑन कर के कडाही को गर्म कर के तेल डालिये।
९) तेल गरम होते ही बेली हुयी चोराफली डालिये और सुनहरा होने तक तलिये।
१०) तली हुयी चोराफली पेपर पर डालिये और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर छिडकिये।
११) ठंडे होने के बाद चोराफली को डिब्बे में  भरकर रखिए। my kitchenjd के किचन से

दिवाली के दिनों में चोराफली खाने का मज़ा कुछ और ही है। आप भी खाईए और अपनों को खिलाईये।
दिपावली की आप सब को  my kitchenjd के किचन से हार्दिक शुभकामनाएँ।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Thursday, 24 October 2019

नमकीन चिरोटे

     
आज नमकीन चिरोटे बनाने के लिए मुझे चार-पाँच सहेलियों ने प्रोत्साहित किया। सहेलियों ने कहा, "अरे यार, घर में बहुत सारा घी हैं। घर में सभी डाएट पर है तो इतना सारा घी का क्या करूँ।" सहेली को बोला, "भेज़ दे मेरे घर, हमारे यहाँ सभी को घी पसंद है।" मैने सभी सहेलियों को सुझाव दिया की सीधे नमकीन चिरोटे बना और घी में तलिये।

           my kitchenjd के किचन से    नमकीन चिरोटे
सभी फूडी दोस्तों से मैं क्षमा चाहती हूँ। कल शाम चिरोटे की रेसिपी सेंड कर नहीं सकी। लेकीन आज मैं आप को चिरोटे की रेसिपी भेज रही हूँ। बनाईए और दूसरों को खिलाईए और खुद खाईए।
चिरोटे बनाने के लिए सामग्री चाहिएः

सामग्रीः
एक कटोरी मैदा,दो टेबल स्पून अजवाईन, दो टेबल स्पून घी, आधा कि. तेल या घी तलने के लिए, नमक स्वादानुसार। my kitchenjd के किचन से
नमकीन चिरोटे बनाने की विधीः
१) मैदा छानिये।
२) मैदे में दो टेबल स्पून तेल, नमक और अजवाईन डालिये और मिक्स किजिए। पानी डालकर मैदा गूँथ लिजिये।

३) गूँथे हुए डो को बीस-पच्चीस मिनट तक गीला कपड़ा ढ़ककर रेस्ट होने दिजिए।
४) गूँथे हुए आटे की चार लोरीया बनाईये।
५) एक लोरी लिजिये और बेलीये।
६) घी गरम किजिए और घी में दो टेबल स्पून मैदा या कॉर्नफ्लोअर डालकर घोल बना लिजिये।
७) बेली हुयी रोटी के ऊपर घी और मैदे का बँटर (बनाया हुआ घोल) लगाईये और उसके ऊपर दूसरी रोटी रखिए।

८) फिर उसके ऊपर एक और रोटी रखिये।
९) इसी तरह आप चार या पाँच रोटी रखिए और फोल्ड किजिए।
१०) फोल्ड की हुयी रोटी को इमेजेस में दिखाया है। उसी तरह से कट कर लिजिये।
११) अब कट किए हुए टुकड़ों को फिर से बेलिए।

१२) तेल गरम होने पर चिरोटे डालिये और सुनहरे होने तक तलिये।
१३) तले हुए नमकीन चिरोटे पेपर पर डालिये और ठंडे होने दिजिए। my kitchenjd के किचन से
 my kitchenjd के किचन से नमकीन चिरोटे चाय के साथ खाने का आनंद लिजिये।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Tuesday, 22 October 2019

बातें

                   सहेलियों की बातें
   मेरी कुछ सहेलियों ने पूछा,"ज्योत्स्ना, इतने बड़े परिवार के लिए एक कटोरी के म्हैसूरपाक से कैसे चलेगा।" सहेलियों ने हँसते हँसते पूछा उन्हें पता ही नहीं हैं की इस साल हमारे यहाँ दिवाली मनाएँँगे या नहीं। मैने सहेलियों से कहा, "अरे यार, एक कटोरी का म्हैसूरपाक मैने बनाया क्योंकी यह मेरे प्रोफेशन से जुड़ी ब्लॉग के लिए बनाया, घर में खाने के लिए नहीं।"
       पूरे परिवार के लिए बनाना हो तो एक किलो चना बेसन लगता हैं, तब सभी खा सकतें है।

  इस साल हमारे परिवार में दिवाली की चहलपहल नहीं, कुछ भी करने के लिए मन तैयार नहीं। हर घर में कभी ना कभी दिवाली का सूनापन होता ही हैं क्योंकी घर में एक सदस्य की कमी हमेशा खलती हैं।तीस-पैंतीस सदस्य के परिवार में किसी एक सदस्य की कमी सब को तकलीफ़ देती हैं। बड़े देवर का अचानक चले जाना सभी को उदास कर देता हैं। क्या था और क्या हो गया!  इस साल हम सब की दिवाली तकलीफ़ देय हैं इसलिए अपनी तकलीफ़ दूर करने का सही तरीका  है की, अपने अपने काम में डूब जाना(बिझी रहना)।
    आज मैं सभी पाठकों को एक नयी नमकीन रेसिपी बतानेवाली हूँ। रेसिपी का नाम हैं, नमकीन चिरोटे' चिरोटे मीठे भी बनाते है लेकीन नमकीन चिरोटे चाय के साथ खाने का मज़ा कुछ और ही हैं।
      पोर्तुगाल, जर्मनी के साथ इंडोनेशिया, आयर्लंड से भी पाठक ब्लॉग पढनें लगे इस बात की बहुत ही खुशी हैं।
        नमकीन चिरोटे बनाने के लिए सामग्री तैयार रखिए, मैदा, नमक, घी, तेल, अजवाइन।
बनाते है शाम को 'नमकीन चिरोटे'।
©ज्योत्स्ना पाटील.



अन्नपूर्णा वैशू

                धन्यवाद वैशू
      आज दोपहर में मैने 'म्हैसूरपाक' की रेसिपी पोस्ट करने के बाद मेरी सहेली वैशाली थोरात ने आधे घंटे में ही म्हैसूरपाक बनाया और म्हैसूरपाक की इमेज व्हाट्सएप पे मुझे भेज दी। फोन पे उन्होंने ने कहा, "अच्छा हुआ तुम ने म्हैसूरपाक की रेसिपी भेजकर मेरी परेशानी दूर कर दी। बारीश की वजह से चकली, चिवडा, सेव बना नहीं सकती। आज क्या करूँ ऐसा सोच रही थी तब तुम्हारी रेसिपी सामने आयी और पढकर मैने तुरंत चूल्हें (गैस) पर कडाही रखकर लग गयी म्हैसूरपाक बनाने में। मेरी दिवाली की शुरूआत चंगी हो गयी यार, धन्यवाद।"
      वैशू की बातें सुनकर मेरा रेसिपी पोस्ट करने का प्रयास कामयाब हुआ, इस बात की खुशी हैं। दिल से शुक्रिया वैशू।
वैशू ने बनाया हुआ म्हैसूरपाक। सच्ची लगन।

©ज्योत्स्ना पाटील.

म्हैसूरपाक

आज की रेसिपी 'म्हैसूरपाक'
       दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
       आज से दिवाली के लिए रेसिपी बनाते हैं। दिवाली हो और मीठा ना हो ऐसा हो नही सकता।दिवाली हैं तो मीठा होना ही चाहिए, तो चलिए, शुरूआत करते हैं कुछ मीठे से। आज की पहली रेसिपी बनाते हैं सम्राट चना बेसन से। रेसिपी का नाम सुनते ही आपके मुँह में पानी आ जाएगा। आज की रेसिपी हैं, 'म्हैसूरपाक।'
        'म्हैसूरपाक' से जुड़ी बहुत सी यादें तरोताज़ा हो जाती हैं। मैने बनाया हुआ 'म्हैसूरपाक' आप को किसी भी स्वीट मार्ट में या मिठाई के दुकान में नहीं मिलेगा क्योंकी मैने बनाए हुए 'म्हैसूरपाक' में आप को अनावश्यक घी की मात्रा नहीं मिलेगी यहीं इस की खासियत हैं और दूसरी खासियत यह हैं की जिनके मुँह में दाँत नहीं ऐसे घर के बुढ़े सदस्य भी खा सकतें हैं।


        'म्हैसूरपाक' बनाने के लिए मैं खासतौर पर सम्राट चना बेसन का इस्तेमाल करती हूँ। तो चलिए बनाते हैं 'म्हैसूरपाक'।
'म्हैसूरपाक' बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः
आधी कटोरी घी, एक कटोरी सम्राट चना बेसन, डेढ कटोरी शक्कर (चिनी)
बनाने की विधिः
१) चने का आटा छानिये।
२)गैस ऑन किजिए और गैसपर बर्तन रखिये।
३) बर्तन में घी डालिये और घी को पिघलने दिजिए।
४) घी को ज्यादा गरम मत किजिए। पतला होनेतक गर्म किजिए।
५) गैस बंद किजिए और पिघले हुए घी में चने का आटा(बेसन) डालिये।


६) घी और चने का आटा अच्छे से मिक्स किजिए।
७) गैस ऑन करके कडाही रखिये और कडाही में आधी कटोरी पानी डालिये।
८) कडाही के पानी में शक्कर मिक्स किजिए और शक्कर पिघलने तक हिलाईये। पानी कम लगे तो एक टेबल स्पून पानी डालिये।


९) थाली को घी लगाकर रख दिजिए।
१०) शक्कर पिघलतें ही घी और बेसन का बँटर(मिश्रण) डालिये और लगातार हिलातें रहिए।


११) मिश्रण गाढ़ा होने दिजिए और जब मिश्रण में जाली आ जाए तो तुरंत घी लगायी हुयी थाली में मिश्रण डाल दिजिए।
१२) थाली में मिश्रण डालते समय थाली को हिलाना नहीं हैं।

१३) मिश्रण थाली में डालते ही तुरंत छुरी से मनचाहा आकार में 'म्हैसूरपाक' को कट किजिए।

टिपः ठंडा होने के बाद 'म्हैसूरपाक' मनचाहा आकार में काट नहीं सकते इसलिए तुरंत काटिये।
©ज्योत्स्ना पाटील.


गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...