Monday, 19 August 2019

राजगीरा गोंद के लड्डू

आज की रेसिपी हैं 'राजगीरा गोंद के लड्डू'
सभी पाठक को से क्षमा चाहती हूँ, पिछले दो सप्ताह से पोस्ट डाल नहीं सकी। आज समय निकालने की कोशीश की क्योंकी आप सभी का रेसिपी से बढता हुआ लगाव देखकर अच्छा लगता हैं। तो चलिए आज की रेसिपी की ओर। आज सावन मास में आनेवाली चतुर्थी का व्रत हैं तो उपवास के लिए कुछ अलग सा मीठ़ा बनाने की कोशीश करते हैं।
                     राजगीरा गोंद के लड्डू
राजगीरा गोंद के लड्डू बनाने के लिए सामग्री चाहिए,

सामग्रीः एक कटोरी राजगीरा का आटा (शुभान्न राजगीऱ्याचे पीठ), आधी कटोरी पीसी हुयी शक्कर, छोटी कटोरी मूँगफली के दानें, छोटी कटोरी काजू, छोटी कटोरी बादाम, दो अखरोट, छोटी कटोरी गोंद(डिंक), छोटी कटोरी घी।

राजगीरा गोंद के लड्डू बनाने की विधीः
१) कडाही गर्म किजिये और उसमें घी डालिये।
२)  घी पिघलने  पर गोंद को डालिये और अच्छे से तलिये, तलने के बाद प्लेट में निकालिये।
३) कडाही में बचे हुए घी में ही शुभान्न राजगीरा आटा डालिये और धीमी आँच पर भूनिये।

४) मूँगफली, काजू, बादाम और अखरोट को मिक्सी जार में डालकर पीस लिजिये।
५) राजगीरा का आटा सुनहरा होने पर गँस बंद किजिये।
६) आटे में मूँगफली और ड्रायफ्रूटस् की पाउडर मिक्स किजिये।
७) उसी आटे में तला हुआ गोंद (डिंक), शक्कर मिलाईये और दोनों हाथों से मसल लिजिये।
८) आटा, शक्कर, ड्रायफ्रूट पाउडर मसलकर लड्डू बनाईये।
९) उपवास के लिए राजगीरा गोंद के लड्डू बहुत ही पौष्टिक होते हैं।
    खुद खाईये और दूसरों को भी खिलाईये।


टीपः राजगीरा गोंद के लड्डू में ड्रायफ्रूटस् घर में उपलब्ध नहीं हैं तो कोई बात नहीं आप मूँगफली और गोंद डालकर ही लड्डू बना सकते हो।
  ©ज्योत्स्ना पाटील

Monday, 5 August 2019

गरमागरम भजी(पकौड़े)

गरमागरम भजी (पकौड़े)

       बारीश का मौसम हो और गरमागरम भजी  (पकौड़े) खानें का आस्वाद लेनें से भला कौन बच सकता हैं। बारीश में गरमागरम पकौड़े खानें का मज़ा कुछ और ही होता हैं। कल फ्रेंडशिप डे था और व्हाटसअप ग्रुप पे एक दोस्त ने पोस्ट डाली की, फ्रेंडशिप डे, बारीश का मौसम फिर भी किसी ने ही घर पर पकौड़े खानें के लिए दावत नहीं दी।
        अविनाश ने कहा, "हम गरमागरम भजी (पकौड़े) खानें के लिए आते हैं, उपवास के पकौड़े तैयार रखना।"
         अनिल ने कहा,"आज सावन का पहला सोमवार हैं, उपवास हैं तो गरमागरम भजी (पकौड़े) नहीं खा सकतें।"
         संजय ने कहा, "अरे यार, अवि का कहनें का मतलब हैं, उपवास के पकौडे नानासाहब सोनवणे के घर जाकर खाएँगे।
        अब ए सभी दोस्त नानासाहब के घर जाकर सोनवणे भाभीजी को बहुत ही परेशान करनेवाले हैं। चलो, हम वहाँ नहीं हैं भाभीजी को सतानें के लिए, अच्छा हैं, कोई तो हमारी जगह भाभीजी को सतानें के लिए।
        व्हाटसअप ग्रुप पर दोस्तों की पकौड़े की फर्माईश सुनकर मैने सोचा, चलो, आज उपवास के पकौड़े ही बनाकर खुद खातें हैं, दोस्तों को खिलातें हैं और बारीश का मज़ा ही लुटते हैं।

उपवास के गरमागरम भजी (पकौड़े) बनानें के लिए सामग्रीः
आधी कटोरी राजगीरा का आटा, डेढ़ सौ ग्राम पनीर, एक टी स्पून कुटी हुयी हरी मिर्च, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून जिरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
गरमागरम भजी (पकौड़े) बनानें की विधीः

१) पनीर को एक इंच के चौकोर मेंं काटिये।
२) पनीर के टुकड़ो पर लाल मिर्च पाउडर, जिरा पाउडर, नमक छिड़कीये और एक टी स्पून तेल डालकर पनीर के टुकड़ो को अच्छे से मेरीनेट होनें के लिए आधा घंटा छोड़ दिजिये।
३) एक बाऊल में राजगीरा का आटा, कुटी हुयी हरी मिर्च, नमक मिक्स किजिये और पानी डालकर पकौड़ो के लिए बँटर बनाईये (बँटर गाढ़ा बनाईये)।
४) गँस पर कडाही में तेल डालिये और गर्म होने दिजिये।
५) तेल गर्म होते ही, पनीर का एक टुकड़ा लेकर राजगीरा के बँटर में डालिये और पनीर को बँटर लगाकर गर्म तेल में सावधानी से छोड दिजिये।
६) पनीर के एक एक टुकडा लेकर बँटर में डालिये और गर्म तेल में छोडीये, इसी तरह उपवास के पनीर पकौड़े बनाईये।
७) गरमागरम भजी (पनीर पकौड़े) नारीयल की चटणी, खजूर चटणी या इमली की चटणी के साथ परोसिए।
८) खुद खाईये और दुसरों को भी खिलाईये।
९) बारीश का मज़ा पकौड़े के साथ।
टीपः घर में पनीर ना हो तो कोई बात नहीं, आलू को पतलें आकार में चिप्स की तरह काटीये और आलू पकौड़े बनाईये।
©ज्योत्स्ना पाटील

Tuesday, 23 July 2019

मसाला वडा करी

                  मसाला वडा करी (सूखे वडे की सब्जी)



आज़ की रेसिपी बहुत ही सिंपल हैं। आप के घर में कभी भी उपलब्ध होनेवाली रेसिपी आज़ अलग तरीकें से करके देखिये। हर घर में बनायी जानेवाली यह सब्जी कौनसी हैं? सोचिए और बताईये।

चलिए, रेसिपी पोस्ट करनें में बहुत देरी हुयी इसलिए क्षमा चाहती हूँ।
ऊपर बाऊल में परोसी हुयी सब्जी का नाम हैं 'मसाला मूँग बडी' इन्हें सूखे सब्जी के वडे भी कहतें हैं। आज की सब्जी बनानेंं में बहुत ही आसान हैं। घर में सब्जी नहीं हैं तो क्या करे? तब दिमाग में झट से सूखे वडे का खयाल आ जाता है। चलिए, बनाते हैं, आज़ की रेसिपी।
मसाला वडा करी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः  आधी कटोरी सूखे मूँग या चनें के वडे, दो टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ नारीयल, एक प्याज़, एक टमाटर, (टमाटर पसंद हो तो लिजिये), पाँच-छह् कलियाँ लहसुन, छोटा टुकडा अदरक, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पावडर, चुटकीभर हल्दी, चुटकीभर नमक, दो टेबल स्पून तेल।


मसाला वडा बनानें की विधीः
१) सूखें वडे(बडी) दो तरह से बनाते हैं। आप के घर में जो बडी उपलब्ध हो उसमें से दो चम्मच बडी लिजिये और मिक्सी में दरदरा पीस लिजिये।
२) प्याज़ छिलिये और काटिये। लहसून को छिलिये।
३) टमाटर धोईये और काटिये, अदरक को काटिये।
४) प्याज़, नारियल, टमाटर, अदरक, लहसुन  मिक्सी के जार में डालकर बारीक पेस्ट बनाईये।
५) कड़ाही गँसपर रखिये और गर्म किजिये।
६) कड़ाही गर्म होते ही तेल डालिये।
७) तेल गर्म होते ही प्याज़, नारियल, टमाटर की बनायी हुयी पेस्ट डालिये और सुनहरा होनें तक भूनिये।
८) प्याज़ नारियल की पेस्ट भूननें के बाद गरम मसाला डालिये, लाल मिर्च पाउडर डालिये, हल्दी डालिये और गुनगुना पानी डालिये।
९) पानी को उबाल आने पर बडी (वडे) डालिये। दस मिनट बडी को पकाईये।
१०) बडी पकनें के बाद दरदरा पिसी हुयी बडी की पाउडर में पानी डालिये और घोल बनाईये और घोल को बडी की सब्जी में डालिये और चम्मच से अच्छी तरह से मिक्स किजिये और एक मिनट पकाईये।
११) गरमागरम मसाला वडा करी की सब्जी रोटी या चावल के साथ परोसिये।


टीपः इस सब्जी मे प्याज़ और नारियल भूनकर और पीसकर डाल सकतें हो। लाल ग्रेव्ही और काली ग्रेव्ही दोनों तरीकें से बना सकतें हो।
हरा धनिया डालिये।
© ज्योत्स्ना पाटील 

Saturday, 20 July 2019

बेंगन सँडविच

बेंगन सँडविच

            बहुत सारे बच्चों को बेंगन पसंद नहीं आता, तब हरएक माँ कुछ ना कुछ तरकीब ढूँढ ही लेती हैं। मैं एक दिन कैचे भाभी के घर गयी तो उन्होंने अपने बच्चों के लिए बेंगन खिलानें के लिए सँडविच बनाया और वो भी बेंगन का।
              बेंगन से जुड़ी मेरी एक याद तरोताज़ा हो गयी। जब मैं छोटी थी तब मेरी नानी चुल्हें से जला हुआ कोयला बाहर निकालती थी और उस कोयले पर बेंगन को रख देती थी। बेंगन को कोयले में भूनकर उसको हाथ से मसलकर नमक और तेल डालकर खाती थी। मैं और नानी एक ही थाली में खाना खाते थे। नानी ने झट से बनाया हुआ बेंगन का नमकीन भरता आज भी मुँह में पानी लाता हैं। आज नानी नहीं, चूल्हा नहीं, कोयला नहीं और गावरान (जिन्हें आजकल ऑरगॅनिक के नाम से फसाकर पैसे कमातें हैं) बेंगन भी नहीं सिर्फ यादें ही हैं। तो चलिए, अपनी रेसिपी पर ध्यान देते हैं।
आज की कैचे भाभी की रेसिपी हैं, 'बेंगन सँडविच'

बेंगन सँडविच बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक बड़ा सा बेंगन, एक प्याज़, चार-पाँच लहसून की कलियाँ, एक टमाटर, दो-तीन हरी मिर्च, अदरक, एक टी स्पून धनिया पाउडर, एक टी स्पून राई, एक टी स्पून जिरा, चिमूटभर हल्दी, नमक स्वादानुसार, दो टेबल स्पून तेल, हरा धनिया, छह् ब्रेड की स्लाईस। चीज (घर में उपलब्ध हो तो ले सकतें हो, आप की ईच्छा के अनुसार)
बेंगन सँडविच बनानें की विधीः
१) बेंगन को उपर से तेल लगाईये।
२) गँस की फ्लेम पर बेंगन को काला होनें तक भूनिये।


३) भूने हुए बेंगन का ऊपर का छिलका निकालिये।
४) बेंगन को मँश किजिये।
५) गँस पर कड़ाही गर्म किजिये और तेल डालिये।
६) तेल गर्म होनें पर राई, जिरा, लहसून, अदरक डालिये। अदरक लहसून भूननें के बाद हरी मिर्च, प्याज़, टमाटर डालिये और सुनहरा होने तक भूनिये।
७) प्याज़, टमाटर अच्छे से भूननें पर धनिया पाउडर, हल्दी, नमक डालिये।
८) सारे मसाले अच्छें से भूननें के बाद मँश किया हुआ बेंगन और हरा धनिया डालकर अच्छें से मिक्स किजिये।




९) ब्रेड की स्लाईस लिजिये और एक तरफ हाथों से थोडासा पानी लगाईये और बेंगन का मिश्रण फैला दिजिये (आप चाए तो ऊपर से कसा हुआ चीज़ डाल सकतें हो।)। दुसरी ब्रेड की स्लाईस को एक तरफ थोडासा पानी लगाईये और पानी लगाई हुयी साईड बेंगन के मिश्रण के ऊपर रखिये और हल्के हाथों से दबाईये।
१०) अब तैयार किया हुआ बेंगन सँडविच गर्म तवे पर तेल डालकर सेकीयें या सँडविच मेकर में भूनिये। आप की मर्जी।

११) गरमागरम  बेंगन सँडविच टोमॅटो केचप,सॉस, चटणी या आचार के साथ परोसिये।
©ज्योत्स्ना पाटील
         

Tuesday, 16 July 2019

खोया रोटी

खोया रोटी
आज की रेसिपी मैंने धुलिया की नणंद के घर पे बनायी थी। धुलिया के किचन से बनायी हुयी खोया रोटी आप के साथ शेअर करने के लिए अध्यापिका सुजाता गाडे मँम की कॉल ने प्रोत्साहित किया। कल गाडे मँम का कॉल आया था तब उन्होंने कहा, "हमें खोया रोटी खानें को नहीं मिली, कब मिलेगी?" उन्होंने पूछा और आज खोया रोटी की रेसिपी पोस्ट करने के लिए सहीं मौका भी मिल गया।
                  पंद्रह सोलह साल पहले मैने खोया रोटी मेरे देवर संजयजी के साथ भतीजी के लिए नासिक से अकोला भेज़ी थी और मेरी भाँजी तेजस्विनी बचपन में गर्मी की छुट्टीयों में आती थी तब खोया रोटी खा के खूश होती थी। आज मेरे देवर और भाँजी दोनों का जनमदिन हैं तो कुछ मीठ़ा बनना ही चाहिए। इसी सुनहरे मौके पर खोया रोटी की रेसिपी पेश करती हुँ।
खोया रोटी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,

सामग्रीः एक कटोरी खोया, पाव कटोरी शक्कर, ईलायची पाउडर, आधी कटोरी मैदा, पाव कटोरी गेहूँ का आटा, दो टेबल स्पून तेल, चुटकीभर नमक, दो टेबल स्पून घी।
खोया रोटी बनाने की विधीः
१) मैदा, गेहूँ का आटा और नमक छानिये।
२) मैदा, गेहूँ, नमक छाननें के बाद तेल डालिये और अच्छे से मिक्स किजिये।
३) मिक्स किये हुए आटे में जरूरत के हिसाब से पानी डालिये और आटा गूँथीये।
४) स्मूथ डो तैयार होने के बाद आटे को मलमल के कपड़े को गिला करके ढक दिजिये और दस मिनट रेस्ट होने दिजिये।
५) गँस पर एक कड़ाही रखिये और उसमें खोया डालिये और पाँच मिनट के लिए लगातार हिलातें हुए खोया को गाढ़ा किजिये।
६) खोया को पूरी तरह से ठंडा कीजिये।
७) खोया ठंडा होने के बाद उसमें पीसी हुयी शक्कर और ईलायची पाउडर डालिये और अच्छे से मिक्स किजिये।
८) गूँथे हुए आटे के छोटे छोटे गोले बना लिजिये।
९) एक गोला लेकर उसे मैदा लगाकर छोटीसी रोटी बेलिये।
१०) बेली हुयी रोटी में खोया का छोटासा गोला रखिये और मोदक की तरह बनाईये और हल्कें हाथों से दबाईये।
११) खोया भरी हुयी छोटी रोटी को  मैदा लगाकर फिरसे बेलिये। बेलतें समय सावधानी रखे की धीरे धीरे बेलिये।
१२) गँस पर गर्म किये हुए तवें को घी लगाईये और बेली हुयी खोया रोटी डालिये।


१३) रोटी को दोनों तरफ़ से सुनहरा होनें तक सेंकीये।
१४) सभी रोटियाँ ठंडा किजिये और एअर टाईट डिब्बें में रखिये।
१५) खोया रोटी आठ दिन तक खा सकतें हो और दूसरों को खिला सकते हो।

       आज की रेसिपी मुझे दिलिप की मौसीने सिखायी थी इसलिए यह रेसिपी इंदिरा बेडसे इनको समर्पित करती हुँ।
©ज्योत्स्ना पाटील 

Friday, 12 July 2019

टेस्टी छोले

   टेस्टी छोले

          बहुत दिनों से पोस्ट लिख नहीं सकी इसलिए क्षमा चाहती हुँ। आप सभी पाठकों का आदर करते हुए, मैं आज सिंपल सी लेकीन अलग टेस्ट का स्वाद चखनें के लिए लायी हुँ हमेशा घर में बननेंवाली सब्जी। सब्जी का नाम सुनतें ही मुँह में पानी जरूर आएगा। आज की सब्जी का नाम हैं 'टेस्टी छोले' नाम सुनतें ही आ गया ना मुँह में पानी।
टेस्टी छोले बनानें के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी छोले, एक प्याज, एक टमाटर, पाँच-छह् लहसुन की कलियाँ, छोटासा टुकडा अदरक का, सात-आठ करीपत्ते, एक टेबल स्पून गरम मसाला, एक टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून हल्दी, एक टी स्पून राई, एक टी स्पून जिरा, चुटकीभर हिंग पाउडर, चुटकीभर शक्कर, हरा धनिया,  नमक स्वादानुसार, तेल दो टेबल स्पून।

 टेस्टी छोले बनाने की विधीः
१) रातभर चने (छोले) को पानी में भिगोईये।
२) चने को अच्छे से उबाल लिजिये (प्रेशर कुकर में चार-पाँच सिटीयाँ होने दिजिये) नहीं तो प्रेशर कुकर में पकाईये।
३) प्याज़ छीलकर बारीक काटिये। अदरक, लहसुन और हरा धनिया की पेस्ट बनाइये। टमाटर धोइये और बारीक काटिये।
४) गँस पर कड़ाई गर्म किजिये और तेल डालिये।
५) तेल गर्म करके राई, हिंग पाउडर और जिरा डालिये, करीपत्ते डालिये, कटा हुआ प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनिये। अदरक लहसून और हरे धनिये की पेस्ट डालिये, टमाटर डालिये और अच्छे से भूनिये।
६) प्याज़, टमाटर भूनने के बाद गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालिये और भूनिये, नमक और शक्कर डालिये।
७) मसाला तेल छोड़ने लगे तब उबले हुए चने(छोले) में से दो टेबल स्पून चने कटोरी में लिजिये और बचे हुए चने डालिये और अच्छी तरह मिलाईये।
८) कटोरी में निकाले हुए चने को हाथों से मसल लिजिये।

९)उपर कड़ाही में दिखायी दे रहा हैं उसी तरह से मसलकर बारीक किए हुए चने डालिये और अच्छी तरह मिलाईये। टेस्टी छोले की रेसिपी तैयार है।
१०) गरमागरम टेस्टी छोले रोटी, फुलके या पुरी के साथ परोसिये।
११) दही और सेव डालकर छोले की टेस्टी मिसल खानें का आनंद लिजिये।

©ज्योत्स्ना पाटील

Thursday, 4 July 2019

राजगीरा के आप्पे

                   राजगिरा के आप्पे
         राजगीरा को रामदाना और चौलाई भी कहतें हैं। इस में ग्लुटेन नहीं हैं इसलिए जिन्हें ग्लुटेन की अँलर्जी हैं उनके लिए 'राजगीरा' से बनाये व्यंजन खानेंं के लिए उचित हैं।
राजगीरा के आप्पे बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीःः एक कटोरी राजगीरा का आटा, दो टेबल स्पून दही, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर (आप हरी मिर्च भी डाल सकतें है।), एक टेबल स्पून मुँगफली की पाउडर, एक टेबल स्पून हरा धनिया, दो टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ नारीयल नमक स्वादानुसार. दो टेबल स्पून तेल, एक टेबल स्पून तील की चटणी।


१) राजगीरा के आटे में दही, मूँगफली की पाउडर,कद्दूकस किया हुआ नारियल और पानी डालकर बँटर बनाईये।
२) राजगीरा के बनाये हुए बँटर में लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया डालिये।
३) गँस पर आप्पे पात्र रखिये।
४) आप्पे पात्र को गर्म किजिये और आप्पे पात्र की सभी कटोरी में थोडा, थोडा तेल डालिये।
५) तेल डालने के बाद उसमें चम्मच से बँटर डालिये।
६) बँटर डालने के बाद उस पर ढक्कन रखकर एक मिनट तक धीमी आँच पर पकने दिजिये।
७) एक मिनट बाद सभी आप्पे चम्मच या सुरी की सहायता से पलटिये।
८) आप्पे पलटने के बाद फिर से ढक्कन रखकर दूसरी बाजू पकने दिजिये।
९) दोनों तरफ से आप्पे पकने के बाद गरमागरम आप्पे चटणी या दही के साथ परोसिये।

परसों एकादशी के व्रत के दिन गरमागरम आप्पे का आस्वाद लेती हुयी मेरी सासू माँ। उनके दाँतो ने असहकार पुकारा हैं इसलिए मुलायम आप्पे खाना उन्हें अच्छा लगता हैं।

टिपः १)राजगीरा के आप्पे बनाते समय आप राजगीरा के आटे में साबुदाणा का आटा भी मिक्स कर सकते हो।
२) कभी कभी आप राजगीरा के आटे में उबला हुआ आलू भी मिक्स कर सकतें हो।
©ज्योत्स्ना पाटील

गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...