Thursday, 23 May 2019

स्टफ्ड़ टिक्की

            स्टफ्ड़ टिक्की
       गर्मी के दिन है और आम का मौसम है तो आम से ही टिक्की बनाते है। इस टिक्की की खासियत यह है की, तिखी, मीठी टेस्ट अलग ही रूची लाती है। चलिये, लग जाते हैं किचन में अलग रेसिपी के साथ।
स्टफ्ड़ टिक्की के लिए सामग्री चाहिये,
सामग्रीः  दो आलू, पाव कटोरी साबुदाना, लाल मिर्च पाउडर, नमक, दो टेबल स्पून देसी घी।
स्टफिंग के लिए सामग्रीः एक आम, दो चम्मच खोया।
बनाने की विधीः
१) साबुदाना पाँच छःह घंटे भिगोईये।
२) आलू को उबालिये और छिलका निकालिये।
३) आलू अच्छे से मँश कर लिजिये।
४) मँश किया हुआ आलू, साबुदाना, लाल मिर्च पाउडर, नमक अच्छे से मिक्स कर के छोटे छोटे गोले बना लिजिये।
५) आम का छिलका निकालिये और बारीक टुकड़ो में काट लिजिये।
         प्लेट में आलू साबुदाना लाल मिर्च पाउडर नमक का मिश्रण, आम के टुकडे और खोया रखा हुआ है।
६) आम के टुकडों को खोया में मिला दिजिये।
७) आलू साबुदाना के मिश्रण का एक गोला लेकर हाथ पर ही थपथपातें हुए गोल रोटी बनाईये, रोटी में आम, खोया का मिश्रण भर दिजिये। हल्के हाथों से गोल टिक्की बनाईये।
८) पँन गर्म कीजिये।
९) गर्म पँन में एक चम्मच घी डालिये।
१०) घी डालने के बाद बनायी हुयी टिक्की पँन में रखिये और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक शँलो फ्राय किजिए।
टीपः स्टफ़्ड टिक्की के लिए खोया नहीं है तो कोई बात नहीं, आप आम के टुकडों की स्टफिंग भर सकते हैं। घी की जगह तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
          कम साधन सामग्री से ही अच्छी और स्वादिष्ट रेसिपी आप बना सकते है। एक दो चीज नही हैं तो कोई बात नहीं। आप दूसरा विकल्प आप के रूचीनुसार चून सकते है। चलिये नयी नयी रेसिपी बनाकर आप सबके दिल में जगह पाईए, यही शुभकामनाएँ।

©ज्योत्स्ना पाटील 

Wednesday, 22 May 2019

छोले वडा

              छोले वडा
            आज की रेसिपी मैं मेरी छोटी बहन सौ. पूजा मराठे को डेडिकेट करती हूँ। मेरी छोटी बहन गर्मी की छुट्टीयों में जब भी आती थी तब वो पाववडा, वडापाव खाने की फर्माईश करती थी। इसलिए आज की 'छोले वडा' रेसिपी उसी के लिए।

१) काबुली चने (छोले) रातभर पानी में भिगोईये। उसी पानी में नमक, तेल के साथ नर्म होने तक उबालिये।
२) पँन में तेल गर्म कर के कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनिये। टमाटर, अदरक लहसुन पेस्ट डालिये और भूनिये।
३) कटा हुआ कच्चा आम डालिये, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, नमक मिलाईये और मसाला तेल छोड़ने लगे तब तक भूनिये।
               ऊपर प्लेट में रखा हुआ मसाला और उबले हुए चने रखे हैं उसी तरह बनाने की कोशीश किजिए।
४) उबले हुए छोले को अच्छी तरह से मसल लिजिये और बनाया हुआ मसाला मिक्स कर दिजिये।
५) एक बाऊल में मैदा, नमक और पानी का घोल बना लिजिये।
६) ब्रेड की स्लाईस पानी में भिगोईये और ब्रेड की दोनों हाथों से दबाकर पानी निचोड लिजिये।

            ७) ऊपर के फोटो में दिखाया है उसी तरह से ब्रेड की स्लाईस पर छोले मसाला का मिश्रण रखीये।
           ८) ब्रेड की स्लाईस को चारो तरफ से मोड दिजिये और धीरे से बंद कर दिजिये (ब्रेड टूटना नहीं चाहिये) ।
९) मैदे के घोल में डूबाकर वडे को कोट कर लिजिये।
१०)कड़ाही में तेल गर्म कर लिजिये।
तेल गर्म होनें पर मैदे से कोट किया हुआ वडा तलिये। सुनहरे होने पर निकालिये।
११) गरमागरम छोले वडा मनपसंद चटणी या सॉस के साथ परोसिये।
     आज की रेसिपी 'गुड्डी' के नाम।

©ज्योत्स्ना पाटील 

Monday, 20 May 2019

खिचड़ी की टिक्की

 खिचड़ी की टिक्की 

आज की रेसिपी मेरे देश के भूखे पेट सोनेवाले बीस करोड लोगों को समर्पित करती हूँ। जब मैं रेसिपी बताऊँगी तब आप समझ जाएँगे।
 चलिये, सुबह हो गयी और सभी को नाश्ता बनाने के लिए किचन में जा कर कुछ तो बनाना ही हैं। आज हम ऐसा नाश्ता बनाएँगें की किसी ने सोचा ही नहीं होगा। वैसे तो सभी को पता हैं की टिक्की कैसे बनाते है लेकिन आज मैंने बनायी हुयी टिक्की किस व्यंजनों से बनी है। यह खोज निकालना आप का काम है। देखते है। कौन खोज सकता/ सकती है।
आज की रेसिपी का मुख्य व्यंजन बताईये। दोपहर तक सोचिए और जवाब ढूँढिये।

       आज की रेसिपी ने आप को सोचने पर मज़बूर किया है। अच्छी बात है। सोचना मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है। आप जवाब के नज़दिक पहुँच गये इस बात की खुशी हुयी।
आप ने 'खिचडी' जवाब सहीं दिया है लेकीन भूखे पेट से जुड़ी हुयी रेसिपी है तो यह खिचडी बाँसी (खाने के बाद बची हुयी रात की खिचडी) से मैंने टिक्की बनायी। जिस देश में करोडों लोग भूखे पेट सोते है, वहाँ के लोगों को बचा हुआ खाना कूड़ेदान में डालना शोभा नहीं देता। बची हुयी बाँसी खिचडी से टिक्की बनाने का तरीका जान लेते है।
ऊपर प्लेट में बाँसी खिचडी, फ्रेश ब्रेड क्रम्स (तीन ब्रेड की स्लाईस मिक्सी में पीस ली), प्याज, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक रखा हुआ है। टिक्की शँलो फ्राय करने के लिए तेल।
१) बाँसी खिचडी मे फ्रेश ब्रेड क्रम्स मिलाईये।२) खिचडी, ब्रेड क्रम्स के मिक्चर में प्याज, लाल, मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक मिला दिजिये।
३) बनाए हुये मिक्चर के छोटे छोटे गोले बनाकर गोलाकार, तिकोनाकार, चौकाराकार में टिक्की बनाए।
४) गँस पर पँन गर्म कीजिये।
५) गर्म पँन पर एक चम्मच तेल डालकर टिक्की को दोनों तरफ से शँलो फ्राय किजिए।
६) चटणी या सॉस के साथ परोसिये।
टिपः आप टिक्की में हरा धनिया भी डाल सकते है।
          अपने देश के गरीब लोगों के बारे में सोचिए और खाना बरबाद मत होने दिजिये। बचा हुआ खाना फ्रीज में रखने के बजाए तुरंत(दोपहर का रात को, रात का सुबह) नयी रेसिपी बनाकर खा लिजिये।

©ज्योत्स्ना पाटील

Sunday, 19 May 2019

गपशप

         गपशप

आज रेसिपी के बदले सिर्फ बातें।
 मेरा ब्लॉग पढ़ने वाले सभी पाठकों को मेरा सादर प्रणाम।
आप सभी ने मेरा हौसला बढ़ाया इसलिए दिल से शुक्रीया।
आज फास्ट फूड के ज़माने में सात्विक और स्वाद भरा खाना पिछे छूटता जा रहा था। लेकिन सात्विक भोजन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, यह सोचकर फिर से सात्विक भोजन की विशेषता जानकर और सब को सात्त्विक भोजन के बारे में सजग करने के लिए मैने ब्लॉग लिखना शुरू किया और आप सभी ने फोन पे, व्हाट्सएप पे मेसेज के द्वारा मेरा हौसला बढाया इसलिए ब्लॉग पर रेसिपी आप से शेअर करने में मजा आ रहा हैं।
       रेसिपी से जुडी यादें मैं आप से शेअर करती रहुँगी। आप के भी कुछ अनुभव हो तो आप मुझसे जरूर शेअर किजिए।
       मैंने बताए हुए तरीकें से बनाया हुआ व्यंजन सही हुआ या बिघड गया तो बेझिझक कमेंट्स बॉक्स में या मेरे मेल पर मेल कर के लिखकर बता सकते हैं। मैं आप के सवाल का विस्तार से जवाब देने की कोशीश करूँगी। आप को कुछ खास रेसिपी के बारे में जानकारी चाहिए तो लिखकर बताईये। मैं मेरी तरफ से पूरी कोशीश करूँगी की आप को सही जानकारी देने की।
         आज फिर यात्रा कर रही हुँ इसलिए रेसिपी कल बनाकर खिलाऊँगी। आज आप से खाली गपशप करने का मन हुआ।
         चलिये, कल मिलते हैं स्वादभरी डिश के साथ। धन्यवाद।

Saturday, 18 May 2019

मीठा चीला (गोड धिरडे)

मीठा चीला (गोड धिरडे) 

कल रात को मीठा चीला बनाने की रेसिपी आप ने जान ली। आज मैं मीठा चीला को फोटो के जरीए कैसे बनाना चाहिए इस बारे में अधिक विस्तार से दर्शाती हूँ।
आज मैं दो ही चीला बनाने वाली हूँ इसलिए उसी हिसाब से मैने प्लेट में सामग्री रखी है।
           गूड और पानी का घोल (मिश्रण) बना लिजिये।
गूड और पानी के घोल में तिल, नमक, और गेहुँ का आटा मिलाईये।
ऊपर प्लेट में रखा हुआ बँटर चीला बनाने के लिए तैयार है।
पँन गर्म होने पर एक चम्मच घी या तेल डालिये और बँटर को डोसे की तरह फैला दिजिये। दोनों तरफ से सुनहरे होने तक पकाईये और गरमागरम परोसिये।

मीठा चीला बनाना जितना आसान लगता हैं उतना आसान नहीं हैं। मीठा चीला पहली बार बनाते समय छोटे छोटे आकार के बनाईये क्योंकी उसे पलटाने में दिक्कत आती हैं। पलटते समय टूट जाता हैं। मीठा चीला को पलटने की ट्रीक्स समझना जरूरी होता हैं। चीला टूट भी गया तो कोई बात नहीं, उसका स्वाद अच्छा ही लगता हैं। आप मीठा चीला बनाने की कोशीश जारी रखीए। 'practice makes man perfect' इस उक्ती के अनुसार आचरण करने से आप माहीर हो ही जायेंगे।
        महाराष्ट्रा के धुलिया जिले में यह रेसिपी संक्रांत के दूसरे दिन (करी दिन,१५जनवरी) के त्योहार की स्वीट डीश हैं। आप भी चखिए और दूसरों को भी खिलाईये।

©ज्योत्स्ना पाटील
     

मीठा चीला (गोड धिरडे) रेसिपी

               मीठा चीला (गोड धिरडे)
           गर्मी के दिन, बच्चों की छुट्टीयाँ चल रहीं हैं तो घर में उछलकूद करनेवाले बच्चों को रोज़ नाश्ते के लिए अलग सा और पौष्टिक नाश्ता बनाना हर माँ के लिए सोचना पडता हैं। चलिये आज सोचने के बजाए तुरंत नाश्ता बनाने में जुट जाईये।
         मीठा चीला बनाने के लिए बहुत ही कम घरेलू चीजे से बनता हैं।
मीठा चीला बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः                                                                                                         
एक कटोरी गूड, एक कटोरी गेहुँ का आटा, एक टेबल स्पून तील, नमक,तेल।
विधीः
१) गूड में पानी डालिये और पिघलने दिजिये।
२) गूड पिघलने के बाद छानिये।
३) गूड के पानी (घोल) में गेहुँ का आटा मिलाईये और बँटर बना लिजिये।
४) बँटर में चुटकीभर नमक डालिये।
५) बँटर में तील मिलाईये।
६) गँस पर पँन गर्म कीजिये।
७) गर्म पँन पर एक चम्मच तेल चारों तरफ फैला दिजिये।
८) आधी कटोरी बँटर कटोरी की सहायता से डोसे के जैसा फैला दिजिये।
९) दो मिनट बाद पलटा दिजिये।
१०) दोनों तरफ से सुनहरा होनें पर गरमागरम परोसिये।
११) दही, घी, आचार और तील की चटणी के साथ मीठा चीला परोसिये।
टिपः मीठा चीला के ऊपर चॉकलेट कद्दूकस कर के बच्चों को परोसिये।
          मीठा चीला बच्चों को जरूर पसंद आएगा और बडे चाव से खाएँगे।

©ज्योत्स्ना पाटील 

Thursday, 16 May 2019

ब्रेड पकौडा

ब्रेड पकौडा


आज शाम का चटपटा, दो मिनट में बननेवाला स्नँक्स।
चार दिनों से घूम फिरकर फिर अपने नासिक के घर पहुँच गये। आज के स्नँक्स की तैयारी कर लेते हैं। आप भी देख लिजिये यह सामग्री घर में है या नहीं।
चणे के आटे में डाली हुयी सभी चीजें घरेलू हैं। चलिये मिलते हैं शाम को तैयार रहिये स्नँक्स खानें के लिए।
                  ब्रेड पकौडा
बच्चे जब स्कूल से या खेलकर घर आते हैं तो कहतें हैं,"मम्मी, जोर की भूख लगी हैं। मुझे खानें को दो।" बच्चों को झटपट स्नँक्स बनाकर खिलाते हैं।
ब्रेड पकौडा के लिए सामग्री चाहिये,
सामग्रीः चार ब्रेड की स्लाईस, एक कटोरी चणे का आटा, एक टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, आधा टी स्पून हिंग पाउडर, एक टी स्पून अजवाईन, चुटकीभर बेकींग सोडा (खाने का सोडा), नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
विधीः
१) ब्रेड की स्लाईस को चार भागों में तिकोनाकार में काट लिजिये।
२) चणे के आटे में पानी डालकर बँटर बना लिजिये।
३) बँटर में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, अजवाईन मिलाकर फेट लिजिये।
४) बटर में बेकींग सोडा मिलाईये।
५) गँस पर कडाही रखकर गर्म कीजिये।
६) गर्म कडाही में तलने के लिए तेल डालिये और गर्म होने दिजिये।
७) तेल गर्म कीजिये। बँटर (घोल) में ब्रेड की स्लाईस डुबो कर गर्म तेल में हल्के सुनहरे होने तक तलिये।
८) नारियल की चटणी, इमली की चटणी, सॉस या दही के साथ गर्म परोसिये।
         
            
बच्चों को तली हुयी चीजे खाना अच्छा लगता हैं लेकिन बड़े या हेल्थ कॉन्शस लोग तली हुयी चीजे खाने से परहेज करते हैं तब आप बेसन का घोल थोडा सा गाढ़ा बनाईये और ब्रेड की स्लाईस के उपर बँटर (बेसन का गाढ़ा घोल) फैला दिजिये और पँन गर्म कर के एक चम्मच तेल डालिये। पँन में स्लाईस रखकर दोनों तरफ से शँलो फ्राय कर लिजिये और मनपसंद चटणी, सॉस के साथ परोसिये।

©ज्योत्स्ना पाटील



गाजर टमाटर उत्तप्पा

 आज की रेसिपी - गाजर टमाटर उत्तप्पा सभी फूड़ी दोस्तों को नमस्ते। आज की रेसिपी सभी को जरूर पसंद आएगी क्योंकी हम दोसा, उत्तप्पा तो हमेशा खाते ह...